By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

RAILWAY: मंत्रालय ने गुड्स के निरीक्षण के लिए तृतीय पक्ष (Third Party) निरीक्षण (TPI) एजेंसियों को किया नियुक्त

Deepak dubey
Last updated: February 22, 2023 4:40 am
Deepak dubey
Published: February 22, 2023
Share
redlogo
SHARE

 

भारतीय रेल पर आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रिफॉर्म

Advertisement

पश्चिम रेलवे को इस परिवर्तनकारी पहल को संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई

मुंबई। रेल मंत्रालय ने आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रिफॉर्म की अवधारणा बनाई है ताकि परिसम्‍पत्तियों के बेहतर RAMS (Reliability/विश्वसनीयता, Availability/उपलब्धता, Maintainability/रख-रखाव एवं Safety/संरक्षा) के साथ अधिक कुशल और विश्वसनीय सेवाओं के संचालन को सक्षम बनाने के लिए गुड्स, स्‍पेयर, इनपुट सामग्री और विनिर्माण की गुणवत्ता में सुधार के लिए दक्षता लायी जा सके और सर्वोत्तम उपलब्ध विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके। उल्लेखनीय है कि इस परिवर्तनकारी पहल को संचालित करने की जिम्मेदारी पश्चिम रेलवे को सौंपी गई है।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 21 फरवरी, 2023 को पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार मिश्र की उपस्थिति में एजेंसियों द्वारा एंगेजमेंट के करार पर हस्ताक्षर किए गए। उन्होंने भारतीय रेल के लिए इस परिवर्तनकारी सुधार का नेतृत्व करने वाली टीम की सराहना की। भारतीय रेल पर निरीक्षण के लिए भारत की चार सर्वश्रेष्ठ टीपीआई एजेंसियों अर्थात इंटरटेक, राइट्स, ब्यूरो वेरिटास और टीयूवी इंडिया के एंगेजमेंट को अंतिम रूप देकर इस अवधारणा को क्रियान्वयन चरण में लाया गया। इन टीपीआई एजेंसियों को भारतीय रेल के डिजिटल सिस्टम में एकीकृत किया जाएगा, जिससे आपूर्ति श्रृंखला का पूर्ण रूप से एंड-टू-एंड डिजिटलीकरण होगा। 21 फरवरी, 2023 को प्रतिस्पर्धा बोली और करार समझौतों पर हस्ताक्षर के माध्यम से एंगेजमेंट की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया।

सुमित ठाकुर ने बताया कि एजेंसियों द्वारा निरीक्षण कार्य का असाइनमेंट वेंडर या रेलवे प्रोक्‍योरमेंट एनटाइटी को बिना किसी डिस्‍क्रेशन के एल्गोरिथम आधारित डिजिटल प्रक्रिया द्वारा किया जाएगा। डिजिटल एकीकरण उत्पाद/स्पेयर स्‍पेसिफिकेशन, विक्रेता अनुमोदन/प्रदर्शन और सुधार अवसरों के संबंध में सूचित निर्णय लेने के लिए डेटा एनालिटिक्स के अनुप्रयोग की भी अनुमति देगा। डिजिटल माइलस्‍टोन भारतीय रेल के लिए व्‍यावसायिक वातावरण में आदर्श बदलाव लाएगा, विक्रेताओं के साथ व्यापार करने में आसानी को बढ़ाएगा और यह आत्मनिर्भर भारत अभियान की दृष्टि के अनुरूप है। इस एंगेजमेंट से रेलवे प्रणाली में सर्वोत्तम क्षमता लाने और गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है, इसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर को 400 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की महत्वपूर्ण आवर्ती बचत भी होगी। उत्पाद और पुर्जों के निरीक्षण के अलावा करार में प्रक्रिया निरीक्षण, प्रक्रिया लेखापरीक्षा, गुणवत्ता आश्वासन योजना का सत्यापन और गुणवत्ता लेखापरीक्षा शामिल है।

तृतीय पक्ष निरीक्षण (TPI) एजेंसियों का एंगेजमेंट भारत में रेलवे क्षेत्र में विश्वस्तरीय निर्माण के भारत सरकार के दृष्टिकोण को पूरा करने और भारतीय उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह सुधार न केवल निरीक्षण के लिए अतिरिक्त क्षमता पैदा करेगा बल्कि उत्पाद विनिर्देशों में लगातार सुधार और वारंटी प्रबंधन के प्रभावी क्रियान्‍वयन और विक्रेता मूल्यांकन को बेहतर बनाने में भी सक्षम बनायेगा।

योग पर एकजूट हुए विभिन्न, धर्मों के आध्यात्मिक गुरु, विचारों को किया साझा, हाल ही में संपन्न हुआ था राष्ट्रीय योग सम्मेलन
POLLUTION: विकास कार्यों से ज्यादा महत्वपूर्ण जिंदगियां, निर्माण कार्य रोकें, प्रदूषण पर हाईकोर्ट आक्रामक, बीएमसी के अनुरोध के बाद चार दिन का अल्टीमेटम
BEST Bus Accidents: 5 वर्षों में 834 बेस्ट दुर्घटनाओं में 88 नागरिकों की मौत, बेस्ट ने 42.40 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया, 12 बर्खास्त और 24 कर्मचारी निलंबित
डेस्टिनेशन शादियों के लिए देश में ही सैंकड़ों स्थान उपलब्ध
Maharashtra political controversy: ज्या गावाची बोरी, त्या गावाची बाबडी : आमदार जितेंद्र आव्हाड का जोरदार बयान
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsrailway mantralay
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
hq720 live
Uncategorized

कसाब के बंदुक से नहीं निकली थी, हेमंत करकरे को लगी गोली, उज्जवल निकम ने कोर्ट में छिपाई सच्चाई, विजय वडेट्टीवार के बयान से मची खलबली

Deepak dubey
Deepak dubey
May 6, 2024
जेएनपीए ने बड़े उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और थीम के रूप में हर घर तिरंगा मनाया  
Mumbai BMC Fire Department scam: मनपा में 28 करोड़ का दमकल घोटाला! टर्नटेबल व्हीकल खरीद में एक कंपनी को फायदा
Controversy over offering Namaz in school: हिन्दू स्कूल मे नमाज बजाने विवाद, कांदिवली के कपोले विद्यानिधि स्कूल के खिलाफ अभिभावकों में भारी रोष
नवरात्रि पर महंगाई की मार,मूर्ति कीमतों में 30 फीसदी बढ़ोतरी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?