Joindia
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

NAVI MUMBAI: खुद को पुलिस बताकर नाबालिग से बलात्कार ,आरोपी निलंबित पुलिस गिरफ्तार

IMG 20230113 WA0022

नवी मुंबई | नाबालिग प्रेमी जोड़े को पकड़कर डरा धमकाकर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट तीन ने निलंबित पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी डीसीपी अमित काले ने दी | 2017 में नवी मुंबई पुलिस से आरोपी को निलंबित किया गया था।

नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट तीन ने आरोपी संतोष सर्जेराव नरवड़े को गिरफ्तार किया है | 14 दिसंबर 2022 को नेरुल पुलिस स्टेशन में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी | शिकायत में बताया गया था कि नेरुल के बालाजी मंदिर के पास अज्ञात व्यक्ति ने खुद को पुलिस बताते हुए उसे डरा धमकाकर उसके साथ बलात्कार किया है | इस घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर जांच शुरू किया | इस दौरान पुलिस ने घटना स्थल के आस पास के लगभग 50 सीसीटीवी कैमरे जांच कर लगभग 20 लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया | इस बिच एपीआई ईशान खरोटे को आरोपी संतोष नरवड़े के बारे में जानकारी मिली | इस जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट तीन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शत्रुधन माली ,एपीआई ईशान खरोटेसागर पवार ,सुशील मोरे आदि की तीन ने संतोष को अँधेरी से गिरफ्तार किया | कोर्ट में पेश किए जाने पर 16 जनवरी तक पुलिस रिमांड में भेजा है |

नवी मुंबई पुलिस से किया गया है निलंबित

आरोपी संतोष नरवड़े दिसंबर 2008 में नवी मुंबई पुलिस में पुलिस सिपाही पद पर भर्ती हुआ था | उसके बाद वह तलोजा पुलिस स्टेशन में तैनात था ।खिलाफ 2014 में एनआरआई पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी ।उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था ।इसके बाद जमानत पर रिहा था। इस बीच नवी मुंबई पुलिस ने विभागीय जांच कर उसे 2014 में निलंबित कर दिया था | सूत्रों की माने तो निलंबित होने के बावजूद संतोष लोगो को पुलिस के नाम पर डराता धमकाता था ।

Related posts

BMC Budget 2025-26 : मुंबई मनपा ने पेश किया 74427.41 करोड़ रुपए का बजट, 14.19 प्रतिशत वृद्धि के साथ खर्च में लगाई ऊंची छलांग, अबतक का सबसे भारी बजट का दावा।

Deepak dubey

Lok sabha Election 2024 BJP Candidates list:भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, मोदी और अमित शाह सहित इन नेताओं के नाम फाइनल

Deepak dubey

5,000 कर्मचारियों की मनपा को वापसी का इंतजार चुनावी ड्यूटी के बाद अब तक काम पर नहीं लौटे कई कर्मचारी, मनपा ने दी चेतावनी

Deepak dubey

Leave a Comment