By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: CIDCO and NMMC Negligence,सिडको और मनपा अधिकारियों की “मायनेपूर्ण” लापरवाही से तुर्भे ट्रक टर्मिनल में भीषण आग; BARC परियोजना पर मंडराया था खतरा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » CIDCO and NMMC Negligence,सिडको और मनपा अधिकारियों की “मायनेपूर्ण” लापरवाही से तुर्भे ट्रक टर्मिनल में भीषण आग; BARC परियोजना पर मंडराया था खतरा

नवीमुंबईसिटी

CIDCO and NMMC Negligence,सिडको और मनपा अधिकारियों की “मायनेपूर्ण” लापरवाही से तुर्भे ट्रक टर्मिनल में भीषण आग; BARC परियोजना पर मंडराया था खतरा

Deepak dubey
Last updated: July 7, 2025 12:36 pm
Deepak dubey
Published: July 7, 2025
Share
IMG 20250707 WA0012 scaled
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई। 
तुर्भे ट्रक टर्मिनल (Turbhe Truck Terminal) स्थित एक अवैध गोदाम (Illegal warehouse) में रविवार रात शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस आग में 8 ट्रक, 1 जेसीबी मशीन और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री से भरे गोदाम जलकर खाक हो गए। हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन करोड़ों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

चिंता की बात यह है कि आग जिस जगह लगी, वह राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर (BARC) परियोजना के बिल्कुल समीप स्थित है। यदि नवी मुंबई अग्निशमन विभाग ने समय रहते आग पर काबू न पाया होता, तो यह आग BARC तक फैल सकती थी, जिससे एक बड़ा संकट पैदा हो सकता था।

राजनीतिक संरक्षण में चल रहे थे अवैध गोदाम

उक्त ट्रक टर्मिनल की जमीन सिडको द्वारा ट्रांसपोर्ट संचालन के लिए दी गई थी, लेकिन स्थानीय एक राजनीतिक पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं की मिलीभगत से यहां 20 से अधिक अवैध गोदाम और होटल संचालित हो रहे थे। सूत्रों के अनुसार, इसमें तुर्भे गांव की एक प्रभावशाली “ताई” के समर्थकों का सीधा हस्तक्षेप है, जिन्होंने इन गोदामों को किराये पर देकर अवैध कमाई का जरिया बना रखा था।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि सिडको और मनपा अधिकारियों को इस गैरकानूनी गतिविधि की पूरी जानकारी थी, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई।

ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने लिया विकराल रूप

स्थानीय निवासियों के अनुसार, इन गोदामों में कोयला, सजावटी सामान, प्लास्टिक कैरेट, गत्ते के बॉक्स, फर्नीचर और मंडप सजावट का ज्वलनशील सामान बड़ी मात्रा में संग्रहित किया गया था। आग लगते ही यह सामग्री जलने लगी और आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया।

सिडको और मनपा पर कार्रवाई की मांग

इस गंभीर घटना के बाद नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सिडको तथा मनपा अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि यह पूरी घटना सरकारी लापरवाही और भ्रष्ट राजनीतिक गठजोड़ का नतीजा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

sri lanka vs new zealand: कुसल परेरा ने बनाया श्रीलंका का सबसे तेज़ T20I शतक, मेंडिस का रिकॉर्ड तोड़ा
Surrogacy business in rented wombs: किराए के कोख में सर्वोगेसी का कारोबार, पैसे लेकर अवैध संबंध, प्रेग्नेंसी, फिर नवजात शिशुओं के सौदे
एनआईए का मिशन कराची
विसर्जन के दौरान करेंट की चपेट में आने से 11 घायल
Cricket fan incident: बेकाबू फैन बना खतरा,Suryakumar Yadav पर फेंका मोबाइल, आईपीएल से पहले सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsnavi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
45a30d25 01aa 4594 b7ac 65c13eaa2415
क्राइमदिल्ली

रूसी पर्यटक के फोन चोरी संबंधी मामले को मॉडर्न टेक्नोलॉजी की सहायता से आरपीएफ और जीआरपी ने सुलझाया

Deepak dubey
Deepak dubey
October 9, 2024
VIP NUMBER: अब घर बैठे मिलेंगे गाड़ियों के वीआईपी नंबर
Rohit Shetty firing case: जुहू फायरिंग से हिला बॉलीवुड, सुरक्षा के डर से रोहित शेट्टी ने अपनों से बनाई दूरी
BJP vs Congress: “कांग्रेस की सच्चाई अब सामने आ चुकी है: देवेंद्र फडणवीस का विपक्ष पर करारा वार”
तनाव में मुंबईकर, 34 फ़ीसदी हाइपरटेंशन के शिकार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?