By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: जनता ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया – संजय राउत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » जनता ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया – संजय राउत

कल्याणठाणेमुंबईराजनीति

जनता ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया – संजय राउत

Deepak dubey
Last updated: June 5, 2024 1:24 am
Deepak dubey
Published: June 5, 2024
Share
993cdb786aa20e6673139edd49e5c2ad1697186707735359 original
SHARE

मुंबई। लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा को महाराष्ट्र समेत उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में जोरदार हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा को बहुमत भी नहीं मिल सका। इस पर शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता सांसद संजय राउत ने भाजपा पर हमला बोला। संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और भाजपा की बखिया उधेड़ी। राउत ने कहा कि जनता ने नरेंद्र मोदी को हरा दिया है। भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। नरेंद्र मोदी को अब इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हार गई है। बजरंगबली और भगवान श्री राम के नाम पर चुनाव लड़ने की कोशिश की और दस साल तक लोगों को बेवकूफ बनाया। श्री राम, बजरंगली भाजपा के साथ नहीं हमारे साथ हैं। अयोध्या में भी भाजपा की हार हुई है। जबकि मोदी ने वहां बड़ा कार्यक्रम किया था। चौदह दिन तक तप किया, उपवास किया। उन्होंने दो दिन पहले भी ध्यान किया। लेकिन फिर भी देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को नकार दिया है। आख़िरकार मोदी की विदाई हो गई।

उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 में एनडीए को नहीं, बल्कि भाजपा को अकेले बहुमत मिला था। लेकिन इस बार 2024 में भाजपा को बहुमत नहीं मिला है। यह नरेंद्र मोदी और अमित शाह की हार है। राहुल गांधी के नेतृत्व और शरद पवार, उद्धव ठाकरे, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव जैसे नेताओं ने राज्यों में कड़ी मेहनत की। इस देश ने मोदी-शाह का अहंकार ख़त्म कर दिया है। अब वे हमारे साथ सरकार बनाने के लिए हाथ मिला रहे हैं। मेरा दावा है कि मोदी की सरकार नहीं बन रही है। मोदी को पहले इस्तीफा देना चाहिए, वह हार गए हैं। अब अगर वे इसके बावजूद सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं तो जनता सड़कों पर उतरेगी।

उन्होंने कहा कि ये प्रधानमंत्री अपने आप को भगवान समझते थे, अब इनकी नाक कट गई है। 400 पार, 350 पार और 300 पार की घोषणा की गई, लेकिन भाजपा को 250 सीटें भी नहीं मिलीं हैं। मुंबई, महाराष्ट्र ने मोदी को ब्लॉक कर दिया है।

 

तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ खड़ा होगा महाराष्ट्र’

उन्होंने कहा कि ये मोदी पूरी तरह हार गई है। जनता ने इसे नकार दिया है। श्रीराम और बजरंगली ने कहा कि बहुत हो गया, अब घर बैठो। अब अपना बैग पैक करें और निकल लो। यही जनादेश और जनता का संदेश है। हम इस फैसले को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं। एग्जिट पोल हमें 100 सीटें भी देने को तैयार नहीं थे। वे अब कह रहे हैं कि हमारी सरकार बनेगी। इंडिया गठबंधन का राहुल गांधी नेतृत्व करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग किसी के नहीं होते। अब वे सरकार बनाने के लिए कई लोगों के दरवाजे खटखटा रहे हैं। लेकिन कोई भी उनके साथ जाने को तैयार नहीं है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को उन्होंने तोड़ा। इसका बदला महाराष्ट्र की जनता ने ले लिया है। संजय राउत ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब भी ऐसे तोड़फोड़ होंगे तो महाराष्ट्र आपके खिलाफ खड़ी होकर नकार देगी।

यह हार नरेंद्र मोदी की है।

उन्होंने कहा कि अब हाथ मिलाने का कार्यक्रम शुरू हो गया है। ये लोग आपके पैर गिरने में संकोच नहीं करेंगे। ये नकली देवता अब पराजित हो गए हैं। राउत ने कहा कि जिन्हें आप फर्जी वारिस कहते थे, उन्होंने ही आपको हराया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का प्रदर्शन मोदी से बेहतर है। राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी को शून्य से 150 के पार पहुंचाया। भाजपा की यह हार नरेंद्र मोदी की है और नरेंद्र मोदी की वजह से हार हुई है।

Seat reserved for bajrangbali: राम भक्त हनुमान के लिए सिनेमा हॉल में रिजर्व रहेगी आगे की सीट , फ़िल्म निर्माता ने की घोषणा
Water tanker: टैंकरों की बढ़ती जा रही है संख्या, निजी टैंकर बुझा रहे है लोगों का प्यास, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी पालघर में सबसे ज्यादा टैंकर
MURDER: बहन से दोस्ती करने का विरोध युवक को पड़ा भारी, भाई सहित दोस्तों पर किया चाकू से हमला, युवक की मौत दोस्त गंभीर 
नवी मुंबई में शुरू हुआ 9 दिवसीय ‘साकेत महायज्ञ’
Fake credit card: फर्जी क्रेडिट बैंक बनाकर करोड़ों की धोखाधड़ी, 4000 लोगों से ठगी, क्रेडिट बैंक का ड्राइवर गिरफ्तार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsmumbai shivsenaSanjay Raut
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
10 9
कल्याणठाणेदेश-दुनिया

बेटे ने ली मां की जान; पिता को भी किया घायल

Deepak dubey
Deepak dubey
December 5, 2023
India gets a new Vice President: फडणवीस ने सी.पी. राधाकृष्णन को दी हार्दिक शुभकामनाएं
चलो एप: बेस्ट आगे बढ़ रही है यार, अच्छा लग रहा है …जब सचिन और अनिल को याद आई पुरानी बेस्ट बसें
Uddhav Thackeray at the comedy fair: अवली, लवली और जनता ‘कावली’; हास्य मेले में उद्धव ठाकरे का संवाद
Kunal Kamra: कुणाल कामरा को मुंबई पुलिस ने वॉट्सऐप पर भेजा समन, एकनाथ शिंदे पर पैरोडी सॉन्ग बना विवाद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?