By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Tree plantation in Navi Mumbai: विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक पूर्व विधायक संदीप नाईक का प्रतिपादन पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Tree plantation in Navi Mumbai: विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक पूर्व विधायक संदीप नाईक का प्रतिपादन पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न

मुंबईराजनीतिसिटी

Tree plantation in Navi Mumbai: विकास के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना आवश्यक पूर्व विधायक संदीप नाईक का प्रतिपादन पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का आह्वान विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था द्वारा वृक्षारोपण अभियान सम्पन्न

Deepak dubey
Last updated: June 4, 2025 11:21 am
Deepak dubey
Published: June 4, 2025
Share
IMG 20250604 WA0025
SHARE

जो इंडिया / नवी मुंबई। विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day

IMG 20250604 WA0026
Sandeep Naik environmental initiative,

) के उपलक्ष्य में आज पूर्व विधायक संदीप नाईक (former MLA sandeep naik) की पहल पर संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था के संयुक्त तत्वावधान में करावे गांव स्थित स्वर्गीय गणपत शेठ तांडेल मैदान में वृक्षारोपण अभियान बड़े पैमाने पर आयोजित किया गया। साथ ही पर्यावरण अनुकूल जूट बैग का भी वितरण किया गया। इस वृक्षारोपण उपक्रम को इस वर्ष 20 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस अवसर पर संदीप नाईक ने कहा कि “विकास के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन और जैवविविधता की रक्षा करना भी उतना ही आवश्यक है।”
इस वृक्षारोपण अभियान में नवी मुंबई के पर्यावरण प्रेमी, करावे गांव के नागरिक, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाएं, वरिष्ठ नागरिक, खिलाड़ी और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संदीप नाईक ने इस अवसर पर वनों की कटाई, खाली पड़ी जगहों का क्षरण, शहरी क्षेत्रों में कंक्रीटीकरण, वायु, जल और ध्वनि प्रदूषण जैसे गंभीर पर्यावरणीय मुद्दों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए जनसहभागिता और प्रशासनिक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा, “वृक्षारोपण केवल एक पर्यावरणीय कार्य नहीं बल्कि बिगड़ती जैवविविधता और पारिस्थितिकी असंतुलन के संदर्भ में यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।”
नाईक ने शहरी जंगल, घटती हरित खुली जगहों और बढ़ते शहरीकरण की पृष्ठभूमि में स्थायी उपायों की, प्लास्टिक मुक्त और पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने डीपीएस तालाब के संरक्षण को जनभागीदारी से प्राप्त एक सफल उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि नवी मुंबई की पहचान फ्लेमिंगो पक्षी हैं और उनका निवास स्थल डीपीएस तालाब विकास निर्माण के वजह से खतरे में था, लेकिन वन मंत्री गणेश नाईक ने इस क्षेत्र को संरक्षित वन का दर्जा देकर तालाब को बचाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसके लिए उन्होंने नवी मुंबई के पर्यावरण प्रेमियों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया।
इस वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से जैवविविधता के संरक्षण और टिकाऊ शहरी पारिस्थितिकी प्रणाली के निर्माण के महत्व को रेखांकित किया गया। उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए प्रकृति की धरोहर को संरक्षित रखने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि विकास कार्य पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए होने चाहिए। पर्यावरण की रक्षा और संवर्धन केवल विश्व पर्यावरण दिवस तक सीमित न रहकर साल के 365 दिनों में हर व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

“मांगेगा उसे मिलेगा पेड़”
संदीप नाईक प्रतिष्ठान और ग्रीन होप संस्था के माध्यम से “मांगेगा उसे मिलेगा पेड़” नामक उपक्रम चलाया जाता है, जिसके माध्यम से वृक्षारोपण को प्रोत्साहन दिया जाता है। पूरे वर्ष पर्यावरण जागरूकता और संरक्षण के उपक्रम चलाए जाते हैं। गांव, पहाड़, सोसाइटियां, सड़कों के किनारे, मैदानों, खाली जगहों आदि विभिन्न स्थानों पर स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त पेड़ लगाए जाते हैं। नागरिकों को इस बारे में मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।

Cash seized from Audi car: चुनावी नाकाबंदी में बड़ा खुलासा: वाशी अरेंजा कॉर्नर पर ऑडी कार से नकदी बरामद
CM Ekanath Shinde: वर्षा बंगले में मेहमान नवाजी पर करोड़ों खर्च, RTI से खुला राज
CRIME: मुंब्रा पुलिस यूपी के हथियार लेकर आए दो को किया गिरफ्तार
Thanekar is troubled by loud noise and pollution!, तेज आवाज और प्रदूषण से परेशान हैं ठाणेकर!, प्रशासन ने आठ महीने में केवल 104 वाहन चालकों पर की कार्रवाई
Unsafe Beaches in Mumbai: अक्सा बीच पर खतरे की लहरें! टूटी लाइट, धंसा प्रोमिनेड और ढही दीवार ने बढ़ाया हादसों का खतरा, मनपा बनी मूकदर्शक
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsWorld Environment Day
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20251018 WA0007
क्राइमनवीमुंबई

BJP leader son attack Navi Mumbai: भाजपा अल्पसंख्यक नेता के बेटे की गुंडागर्दी! दो युवकों पर लाठी, बांस और बियर की बोतल से जानलेवा हमला — नवी मुंबई पुलिस ने दर्ज किया मामला

Deepak dubey
Deepak dubey
October 18, 2025
ट्रायल के लिए मुंबई पहुंची मेट्रो-3 ट्रेन के चार डिब्बे
‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे के पास  ब्रिज का काम रुका 
एपीएमसी में खतरनाक इमारतों में जलापूर्ति खंडित
बडा ट्विस्ट!, भाजपा की अपने ही घटक दलों के साथ शुरू हुई गुंडई, अजीत पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष की कर दी पिटाई, भाजपा के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?