Joindia
कल्याणक्राइममीरा भायंदरमुंबई

अभिनेता ,मॉडल सहित दर्जनों लोगों पर रेप केस मे फंसाने वाली  महिला ने किया आत्महत्या, तीन पन्नों के सुसाइड नोट बरामद 

sucide 1608106802

मुंबई। अभिनेता और  मॉडल सहित  मुंबई और दिल्ली के करीब एक दर्जन लोगों पर रेप का आरोप लगाने वाली एक महिला ने अंधेरी स्थित  अपने घर पर आत्महत्या  कर ली है। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट बरामद किया है। इस के आधार पर जांच शुरू कर दी है। विशेष की महिला ने जिन लोगों पर आरोप लगाए थे उनमें से ज्यादातर के खिलाफ पुलिस को पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए हैं।जिसके कारण अधिकतर लोगों को बरी कर दिया गया है। सूत्रों की माने तो सबूतों के अभाव मे बरी किए जाने के कारण महिला काफी निराश थी।

Advertisement

वर्सोवा पुलिस को जानकारी मिली थी कि जुहू के एक फाइव स्टार होटल मे काम करने वाली  एक महिला के घर से बदबू आ रहे है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुच कर देखा तो महिला पंखे से लटकी हुई थी।उसका शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इसके साथ ही पुलिस ने  घर की तलाशी लिए जाने पर महिला ने तीन पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। महिला ने लिखा है कि उसका बॉयफ्रेंड उसे नहीं समझता था और वो उसे अपना वक्त भी नहीं देता था इसके साथ ही महिला ने दिल्ली में रहने वाले अपने भाई को भी मानसिक रोगी बताते हुए लिखा है कि बॉयफ्रेंड के साथ ही मेरा भाई भी मुझे नहीं समझ पाया और न ही उसने कभी मुझ पर यकीन किया। कोई मेरी इज्जत नहीं करता। साथ ही उसने सुसाइड नोट में ये भी गुजारिश की है कि उसकी लाश को उसके बॉयफ्रेंड को सौंप दिया जाए। हालांकि जब पुलिस ने महिला के बॉयफ्रेंड से इस बारे में पूछताछ की तो उसने महिला की लाश लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद अब पुलिस अंत्येष्टि के लिए दिल्ली में रहने वाले महिला के भाई की तलाश कर रही है।सूत्रों की माने तो महिला ने मुंबई ओर दिल्ली के दर्जनों लोगों के खिलाफ बलात्कार के आरोप लगा चुके है उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। जिसमे से कई लोगों को सबूतों के अभाव मे बरी कर दिया गया है | जब कि हाल ही मे मॉडल पर लगे आरोप भी फर्जी निकले है। मॉडल ने बताया है कि उससे महिला की दोस्ती साल 2020 में एक डेटिंग साइट पर हुई थी। महिला ने इस मॉडल को अपने अंधेरी वाले घर पर पार्टी के लिए खुद कई बार बुलाया था। जब पुलिस ने मॉडल से पूछताछ की तो मॉडल ने दावा किया कि वो महिला का बस एक अच्छा दोस्त था इसके अलावा दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं था। हालांकि उसने माना कि कई बार शराब पीने के बाद नशे की हालत में वो उसके घर पर सो चुका था। दोनों कई बार नाइट क्लब भी साथ जा चुके थे। महिला से पहले तो उसकी अच्छी दोस्ती थी लेकिन धीरे-धीरे वो उसे नापसंद करने लगा क्योंकि वो मॉडल के साथ अजीबो-गरीब हरकतें करने लगी थी। इसके बाद उसने महिला से दूरी बना ली।  इसी वजह से महिला ने खुन्नस में आकर उस पर रेप का झूठा आरोप लगाते हुए  अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इस झूठे केस की वजह से पांच महीने जेल में बिताए।फिलहाल इस मामले को रद्द करने की मॉडल की याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई शुरू है उसके इस याचिका पर 4 जुलाई को सुनवाई होनी है। उससे पहले महिला ने आत्महत्या कर ली है।

Related posts

War 2 promotion strategy: ‘वॉर 2’ के प्रमोशन में एक-दूसरे से दूर रहेंगे ऋतिक और एनटीआर! वाईआरएफ की नई रणनीति

Deepak dubey

HIV positive: “एचआईवी पॉजिटिव होने की सजा” — मुंबई मनपा अस्पताल में मानवता हुई शर्मसार, अपेंडिसाइटिस मरीज को सर्जरी से किया वंचित!

Deepak dubey

karnatak politics: पैसे का इस्तेमाल कर सरकार बनाने वालो को अलग रख दें- sharad pawar

Deepak dubey

Leave a Comment