The Nationalist Youth Congress’s request to the BMC: मुंबई के नाइट क्लबों और मनोरंजन स्थलों में अग्नि सुरक्षा से जुड़े बढ़ते खतरों के मद्देनज़र राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस (शरदचंद्र पवार)
निवेदन मुंबई शहर अध्यक्ष एड. अमोल मातेले के नेतृत्व में सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष संतोष पवार, तालुकाध्यक्ष सुयोग भुजबळ, मुंबई सचिव ब्लेस डिसोज़ा और कलिना तालुका उपाध्यक्ष सतीश पवार शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने बीएमसी मुख्यालय में मुख्य अग्निशमन अधिकारी रविंद्र आंबोलकर से मुलाकात कर विभिन्न मांगें रखीं।
निवेदन के अनुसार, मुंबई के प्रमुख नाइट क्लबों और मनोरंजन स्थलों पर तुरंत Surprise Fire Safety Inspection चलाने की आवश्यकता बताई गई है। संगठन का कहना है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फायर NOC, सुरक्षा यंत्रों, अलार्म सिस्टम, हाइड्रेंट, स्प्रिंकलर, स्मोक डिटेक्टर और वेंटिलेशन की स्थिति की आपात समीक्षा अनिवार्य है। साथ ही, सभी प्रतिष्ठानों में इमरजेंसी एग्ज़िट खुले और सुरक्षित हों, इस पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
निवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कई जगह फायर ड्रिल या आपदा प्रबंधन अभ्यास नियमित रूप से नहीं होते, जो दुर्घटना के समय बड़ा जोखिम साबित हो सकता है। इसलिए फायर ड्रिल का प्रमाणपत्र, कर्मचारियों का प्रशिक्षण और आपातकालीन तैयारी की व्यवस्था सभी प्रतिष्ठानों में अनिवार्य करने की मांग की गई है।
संगठन ने अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ शून्य-सहनशीलता नीति अपनाने की मांग की है। इसके तहत तत्काल लाइसेंस रद्द करने, आस्थापनाओं को सील करने, आर्थिक दंड लगाने और गंभीर मामलों में आपराधिक कार्रवाई शुरू करने जैसे कदम उठाने की सिफ़ारिश की गई है। साथ ही, बेकायदा ढांचागत बदलाव या अवैध निर्माण पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की गई।
निवेदन में बीएमसी, अग्निशमन विभाग और मुंबई पुलिस की संयुक्त टास्क फोर्स बनाने का सुझाव भी दिया गया है, जो साप्ताहिक छापेमारी, रात के समय निरीक्षण और सभी निरीक्षणों का वीडियो रिकॉर्ड तैयार कर रिपोर्ट पेश करे। संगठन ने कहा कि कर्मचारियों के लिए अनिवार्य अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण, Mock Drills और जागरूकता कार्यक्रम सभी नाइट क्लब तथा मनोरंजनस्थलों में लागू किए जाएं।
प्रतिनिधिमंडल के अनुसार, गोवा में हुई दुर्घटना प्रशासन और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों दोनों के लिए चेतावनी है, और ऐसी किसी भी घटना को मुंबई में होने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाना आवश्यक है। संगठन ने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और लाभ को सुरक्षा से ऊपर रखने की प्रवृत्ति रोकी जानी चाहिए।




