By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra Election 2025: सुप्रिया सुले का बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव में पैसों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक, पूरे चुनाव को रद्द करने की मांग
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra Election 2025: सुप्रिया सुले का बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव में पैसों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक, पूरे चुनाव को रद्द करने की मांग

देश-दुनियाराजनीति

Maharashtra Election 2025: सुप्रिया सुले का बड़ा हमला, महाराष्ट्र चुनाव में पैसों का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए खतरनाक, पूरे चुनाव को रद्द करने की मांग

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 2, 2025 5:37 am
JoIndia Online Correspondent
Published: December 2, 2025
Share
Supriya Sule news
SHARE

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरद पवार गुट की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले (Suhpriya Sule)

Advertisement
ने महाराष्ट्र की चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई ये बताना चाहिए कि जिन पारदर्शिता और सुशासन के नाम पर उन्होंने महाराष्ट्र में बार-बार वोट मांगे, उसी राज्य में उनकी ही सरकार प्रधानमंत्री को गुमराह कर रही है।

सुले ने कहा कि विपक्ष पर पैसे न होने के आरोप लगाए जा रहे हैं, लेकिन ये सच है कि “हमारे पास काला धन नहीं है। हम पैसे बांटकर नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए यहां हैं।” उन्होंने कहा कि यदि पैसे के दुरुपयोग से कोई चुनाव जीतता है और सत्ता पक्ष इसे उपलब्धि मानता है, तो यह लोकतंत्र के लिए अत्यंत घातक है। उन्होंने इस मुद्दे को संसद में उठाने की भी बात कही।

लाईव्ह |📍दिल्ली | पत्रकारांशी संवाद |🗓️02-12-2025
https://t.co/l0Ztpnsk1S

— Supriya Sule (@supriya_sule) December 2, 2025

चुनाव आगे बढ़ाने के सवाल पर सुले ने कहा कि वजह भले स्पष्ट नहीं, लेकिन पूरे चुनाव में पैसे का खुला दुरुपयोग दिख रहा है। “यह लोकतंत्र के लिए बेहद हानिकारक है। मेरी हाथ जोड़कर चुनाव आयोग से विनती है—अब तो जागिए और इस पैसे के खेल पर रोक लगाइए।” उन्होंने आगे कहा कि इस चुनाव में जिस तरह गड़बड़ियां हुई हैं, उसके आधार पर “पूरा चुनाव रद्द किया जाना चाहिए।”

नीलेश राणे की पारदर्शी राजनीति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी के नेताओं का इस मुद्दे पर खड़े होना लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत है। “अगर चुनाव सिर्फ पैसों से तय होंगे, तो असली काम करने वाले लोग कभी चुनकर नहीं आएंगे,” उन्होंने कहा।

सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्ता का दुरुपयोग, उम्मीदवारों के नामांकन में गड़बड़ी, और चुनावी प्रक्रिया की अव्यवस्था ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जो पहले कभी नहीं देखी गई। “यह दुर्भाग्य है कि इतने बड़े बहुमत वाली सरकार में हालात इतने खराब हैं कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर हर कोई सवाल उठा रहा है,” उन्होंने कहा।

उन्होंने दोहराया कि “मतों के लिए पैसे का इस्तेमाल गलत, खतरनाक और लोकतंत्र की नींव को कमजोर करने वाला है। इसलिए इस चुनाव को रद्द कर पूरी प्रक्रिया पर पुनर्विचार होना चाहिए।”

नवी मुंबई मेट्रो का मुहूर्त फिर बदला , प्रधानमंत्री का 30 अक्टूबर का दौरा रद्द !
महिला से हैवानियत , गैंगरेप की वारदात, पति को बनाया बंधक
Sharad Pawar targeted BJP: भाजपा द्वारा सत्ता का इस्तेमाल जाति-धर्म में दरार पैदा करने के लिए, शरद पवार ने दागी तोप
युवापिढी मैं बढ रहे हैं स्ट्रोक के मामले
Big decision of central government: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: VIP सुरक्षा में NSG की जगह अब CRPF कमांडो
TAGGED:#NCPbjpMaharashtra Election 2025Nilesh RaneSharad pawarSuhpriya Sule
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
fadnavis vs shinde cold war 213821548
मुंबईराजनीति

Big decision of Fadnavis government: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला: अल्पसंख्यक दर्जा देने की प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन

Deepak dubey
Deepak dubey
February 22, 2025
जहीर कुरेशी स्मृति व्याख्यानमाला में उमड़े साहित्य जगत के दिग्गज, शायरी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
अभिनेता ,मॉडल सहित दर्जनों लोगों पर रेप केस मे फंसाने वाली  महिला ने किया आत्महत्या, तीन पन्नों के सुसाइड नोट बरामद 
जांच एजंसियों ने तोड़ी दाऊद की कमर!
अभी जारी रहेगा बेमौसम बारिश का कहर, कुछ दिन और होती रहेगी बरसात, कई जिलों में येलो अलर्ट
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?