जोइंडिया टीम/ मुंबई: राज्य में नगर निगम चुनावों का बिगुल बजते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है और खासतौर पर मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव
इसी बीच वंचित बहुजन अघाड़ी ( Vanchit Bahujan Aaghadi) ने कांग्रेस (Congress) के साथ गठबंधन के तहत मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी (VBA Candidate List) कर दी है। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस–VBA आघाड़ी कुल 45 वार्डों में सीधा मुकाबला लड़ रही है, जबकि 5 वार्डों में ‘फ्रेंडली मुकाबला’ देखने को मिलेगा।
घोषित सूची के अनुसार, वार्ड नंबर 24 से सरोज दिलीप मगर, वार्ड 27 से संगीता दत्तात्रेय शिंगड़े, वार्ड 38 से तेजस्विनी उपासक गायकवाड़ और वार्ड 42 से रेवाले मनीषा सुरेश को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा वार्ड 53 से नितिन विट्ठल वलवी, वार्ड 54 से राहुल ठोके, वार्ड 56 से उषा शाम तिरपुड़े और वार्ड 67 से पीर महमंद मुस्ताक शेख चुनाव लड़ेंगे।
सूची में अलग–अलग समाज और वर्गों के प्रतिनिधित्व पर खास जोर दिया गया है। वार्ड 68 से पालमजीत सिंह गुंबर, वार्ड 73 से स्नेहा मनोज जाधव, वार्ड 76 से डॉ. परेश प्रभाकर केलुस्कर, वार्ड 85 से अय्यनार रामास्वामी यादव और वार्ड 88 से निधि संदीप को टिकट दिया गया है। इसी तरह वार्ड 95 से विनोद कुमार रामचंद्र गुप्ता, वार्ड 98 से सुदर्शन पिथाजी येल्वे, वार्ड 107 से वैशाली संजय सकपाल और वार्ड 108 से अश्विनी श्रीकांत पोचे चुनाव मैदान में हैं।
वंचित–कांग्रेस गठबंधन ने उत्तर मुंबई से लेकर दक्षिण मुंबई तक व्यापक सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है। वार्ड 111 से रितेश केनी, वार्ड 113 से सूर्यकांत शंकर आमने, वार्ड 114 से सीमा निनाद इंगले, वार्ड 118 से सुनीता अंकुश वीर और वार्ड 119 से चेतन चंद्रकांत अहिरे को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा वार्ड 121 से दीक्षिता दिनेश विघने, वार्ड 122 से विशाल विट्ठल खंडागले, वार्ड 123 से यादव राम गोविंद बलधर और वार्ड 124 से रीता सुहास भोसले को भी टिकट मिला है।
सूची के दूसरे हिस्से में वार्ड 127 से वर्षा कैलास थोरात, वार्ड 139 से स्नेहल सोहनी, वार्ड 146 से सतीश वामन राजगुरु, वार्ड 155 से पवार ज्योति परशुराम और वार्ड 157 से सोनाली शंकर बंसोडे शामिल हैं। वहीं वार्ड 160 से गौतम भीमराव हरल, वार्ड 164 से आशीष प्रभु जाधव, वार्ड 169 से स्वप्निल राजेंद्र जलाबगेकर, वार्ड 173 से सुगंधा राजेश सोंडे और वार्ड 177 से कुमुद विकास वरेकर को मौका दिया गया है।
दक्षिण मुंबई में भी गठबंधन ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। वार्ड 193 से भूषण चंद्रशेखर नागवेकर, वार्ड 194 से शंकर गुजेटी (अशोक गुजेटी), वार्ड 195 से पवार ओमकार मोहन, वार्ड 196 से रचना अविनाश खुटे और वार्ड 197 से डोलास अस्मिता शांताराम मैदान में हैं। इसके साथ ही वार्ड 199 से नंदिनी गौतम जाधव, वार्ड 202 से प्रमोद नाना जाधव, वार्ड 207 से चंद्रशेखर अशोक कनाडे और वार्ड 225 से विशाल राहुल जोंजाल को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
इसके अलावा 5 वार्डों में कांग्रेस और वंचित बहुजन अघाड़ी के बीच ‘फ्रेंडली मुकाबला’ होगा। इनमें वार्ड 116 से राजकन्या विश्वास सरदार, वार्ड 125 से सुमित कसारे, वार्ड 133 से सुप्रिया मनोज जाधव, वार्ड 140 से सोहन दादू सदामस्त और वार्ड 181 से अजिंक्य पगारे चुनाव लड़ेंगे।
कुल मिलाकर कांग्रेस–वंचित बहुजन अघाड़ी के इस कदम ने मुंबई महानगरपालिका चुनाव को और ज्यादा रोचक बना दिया है। अब देखना होगा कि मतदाता किस गठबंधन पर भरोसा जताते हैं और मुंबई की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है।
