By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BMC Election 2026: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस का ही महापौर बनेगा- चुनाव से पहले नवाब मलिक ने किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BMC Election 2026: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस का ही महापौर बनेगा- चुनाव से पहले नवाब मलिक ने किया ऐलान

मुंबईराजनीति

BMC Election 2026: मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस का ही महापौर बनेगा- चुनाव से पहले नवाब मलिक ने किया ऐलान

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 3, 2026 9:48 am
JoIndia Online Correspondent
Published: January 3, 2026
Share
Nawab Malik scaled
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई:

Advertisement
मुंबई में अगर झारखंड में एक सीट पर मुख्यमंत्री बन सकता है, तो 30 सीटें जीतकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का महापौर भी बन सकता है। यह ठोस दावा मुंबई विभागीय राष्ट्रवादी कांग्रेस की चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

करीब साढ़े तीन साल बाद नवाब मलिक की यह पहली पत्रकार वार्ता थी, जिसको लेकर मीडिया और राजनीतिक गलियारों में खास उत्सुकता थी। उम्मीदों के मुताबिक, नवाब मलिक ने मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस का महापौर बनने का दावा कर राजनीतिक हलचल तेज कर दी।

नवाब मलिक ने कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस की जरूरत हो या न हो, लेकिन मुंबई में पार्टी की असली ताकत 16 जनवरी को साफ दिखाई देगी। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी ने 94 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे हैं। 95वें वार्ड में नामांकन मामूली तकनीकी कारणों से रद्द हुआ है, जबकि दो स्थानों पर पार्टी समर्थित उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें धारावी और रमाबाई आंबेडकर नगर–कामराज नगर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मुंबई में जहां-जहां राष्ट्रवादी कांग्रेस मजबूती से चुनाव लड़ सकती है, वहां उम्मीदवार खड़े किए गए हैं। पार्टी के उम्मीदवारों में महिलाओं की संख्या अधिक है। सूची में डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, सब्जी विक्रेता, सफाई कर्मचारी जैसे समाज के हर वर्ग के लोग शामिल हैं। मराठी भाषी, भूमिपुत्र, मुंबई को कर्मभूमि मानने वाले नागरिकों के साथ-साथ मुस्लिम, ईसाई और अन्य समुदायों को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

नवाब मलिक ने कहा कि उत्तर भारतीयों को लेकर अक्सर गलत धारणा बनाई जाती है, लेकिन राष्ट्रवादी कांग्रेस ने मुंबई में सबसे ज्यादा टिकट उत्तर भारतीय समाज को दिए हैं। इसमें भी केवल एक वर्ग नहीं, बल्कि विभिन्न जातियों, दक्षिण भारतीय और तेलुगु भाषी उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 से यह माहौल बनाया गया था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस 14 सीटों से आगे नहीं जा सकती, लेकिन इस बार मुंबई में बिल्कुल अलग तस्वीर देखने को मिलेगी और पार्टी अधिक सीटें जीतेगी।

नवाब मलिक ने यह भी स्पष्ट किया कि कुछ लोग उनके नाम को लेकर गठबंधन न करने की बातें कर रहे थे, लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित पवार मजबूती से उनके साथ खड़े रहे। उन्होंने बिना गठबंधन, स्वबळ पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया, इसके लिए नवाब मलिक ने अजित पवार का विशेष आभार जताया।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवाब मलिक ने चुनाव निर्णय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि नियम-कानूनों को दरकिनार कर कुछ उम्मीदवारों के नामांकन रद्द किए जा रहे हैं, जबकि अयोग्य उम्मीदवारों को देर रात वैध घोषित किया जा रहा है। कुछ मामलों में हाईकोर्ट तक जाना पड़ा है।

उन्होंने 151 नंबर वार्ड, 119 नंबर वार्ड सहित एम वार्ड, विक्रोली और एस वार्ड का उल्लेख करते हुए कहा कि आरक्षित सीटों, जाति प्रमाणपत्र और महानगरपालिका वेंडर से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है। यह लोकतंत्र और कानून के खिलाफ है।

नवाब मलिक ने चेतावनी दी कि यदि यह साबित हुआ तो संबंधित अधिकारियों की नौकरियां भी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले को लेकर राज्य चुनाव आयोग को पत्र दिया जाएगा और आचार संहिता का सख्ती से पालन होना चाहिए।

अंत में नवाब मलिक ने कहा कि मुंबई में कहीं भाजपा के खिलाफ, कहीं शिंदे सेना के खिलाफ और कहीं कांग्रेस के खिलाफ मुकाबला है। राष्ट्रवादी कांग्रेस किसी एक पार्टी के खिलाफ नहीं, बल्कि अपने उम्मीदवारों को जिताने के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की कुछ सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस जरूर जीतेगी।

साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध का आरोप और सजा अलग विषय हैं। जब तक किसी को सजा नहीं होती, तब तक उसे चुनाव लड़ने से रोका नहीं जा सकता।

Maharashtra Mourns the Loss of Ajit Pawar: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन, एक युग का अंत, एक यादगार जीवन
Marine Drive foot overbridge: मरीन ड्राइव पर बनेगा अत्याधुनिक फुटओवर ब्रिज, ट्रस्ट करेगा निर्माण, मनपा देगी केवल अनुमति
खून लो, पर पानी दो! आंदोलन
Janhvi Kapoor meets Shreyas Iyer: गुजरात पर जीत के बाद जाह्नवी कपूर और श्रेयस अय्यर की मुलाकात ने बटोरी सुर्खियां
ताड़ी केंद्र में मामूली विवाद के चलते गवानी पड़ी युवक की जान
TAGGED:#NCPajit pawarBMC Election 2026Maharashtra PoliticsMumbai Political NewsNawab MalikNCP Election StrategyNCP Mayor ClaimNCP Mumbai
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
raigad police logo
क्राइमकल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटी

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सोमनाथ घरगे की नियुक्ति

Deepak dubey
Deepak dubey
October 14, 2022
Loksabha election 2024 : सोलापुर में निष्ठावान भाजपाई को मिले टिकट, बाहरी को प्रत्याशी का विरोध, कांग्रेस की प्रणीति को कौन देगा टक्कर? 
MURDER: बहन से दोस्ती करने का विरोध युवक को पड़ा भारी, भाई सहित दोस्तों पर किया चाकू से हमला, युवक की मौत दोस्त गंभीर 
रायगड जिले के 3 हजार आंगनबाड़ियों में लटके ताले
मेट्रो 2बी डीएन नगर से मंडाले मेट्रो परियोजना की निर्माण लागत में 248 करोड़ रुपये की वृद्धि
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?