By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: VBA’s Jan Akrosh Morcha to Protest: गोवंडी में बढ़ती समस्याओं के खिलाफ वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘जनआक्रोश मोर्चा’ 12 दिसंबर को
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » VBA’s Jan Akrosh Morcha to Protest: गोवंडी में बढ़ती समस्याओं के खिलाफ वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘जनआक्रोश मोर्चा’ 12 दिसंबर को

राजनीति

VBA’s Jan Akrosh Morcha to Protest: गोवंडी में बढ़ती समस्याओं के खिलाफ वंचित बहुजन आघाड़ी का ‘जनआक्रोश मोर्चा’ 12 दिसंबर को

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 11, 2025 9:44 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: December 11, 2025
Share
VBA Jan Akrosh Morcha
SHARE

मुंबई के गोवंडी क्षेत्र में बढ़ती नागरिक समस्याओं और बीएमसी प्रशासन की कथित उदासीनता के खिलाफ वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) मुंबई प्रदेश कमिटी 12 दिसंबर 2025 को जनआक्रोश मोर्चा और धरना प्रदर्शन आयोजित करने जा रही है। यह मोर्चा गोवंडी के लुंबिनी बाग से शुरू होकर एम-ईस्ट वॉर्ड कार्यालय तक निकाला जाएगा। शुरुआत सुबह 11 बजे होगी।

Advertisement

वंचित बहुजन आघाड़ी (Vanchit Bahujan Aghadi) का कहना है कि एम-पूर्व विभाग में मूलभूत सुविधाओं की कमी, पुनर्वसन में देरी, स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, पानी की समस्या, अतिक्रमण, शौचालयों की खराब स्थिति और बढ़ते प्रदूषण को लेकर नागरिक लगातार शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन बीएमसी प्रशासन द्वारा इन मुद्दों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

मोर्चे में नागरिकों ने कुल 9 प्रमुख मांगें रखी हैं—

1. भारत नगर दुर्घटना के 123 परिवारों को स्थायी घर

2021 में दरड गिरने से 19 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 123 परिवारों को अस्थायी रूप से अन्य इमारतों में रखा गया था। नागरिकों का आरोप है कि आज तक उन्हें स्थायी पुनर्वसन नहीं मिला, बल्कि कई जगह पानी-बिजली भी काट दी गई। इन परिवारों को तुरंत स्थायी घर देने की मांग की गई है।

2. सह्याद्री नगर–भारत नगर में पानी की किल्लत खत्म करने की मांग

डोंगरवस्ती में पानी बेहद कम दबाव से आता है। नागरिकों ने अतिरिक्त दाब से पानी छोड़ने और क्षेत्र के लिए नई पानी की टंकी का सर्वे शुरू करने की मांग की है।

3. शताब्दी अस्पताल का निजीकरण रद्द किया जाए

एम-पूर्व क्षेत्र में बड़ा बीएमसी अस्पताल न होने से गरीब मरीजों को भारी कठिनाइयाँ हो रही हैं।
वबीए ने शताब्दी अस्पताल को निजी हाथों में देने के प्रस्ताव को रद्द करने और इसे बीएमसी द्वारा ही सार्वजनिक अस्पताल के रूप में चलाने की मांग की है।

4. पांजरापोळ टनल और डोंगर उतार की 1400 झोपड़ियों का स्थानीय पुनर्वसन

नागरिकों ने मांग की है कि इन झोपड़ियों को कहीं और शिफ्ट न किया जाए, बल्कि आसपास मौजूद बीएमसी की भूमि पर स्थानीय पुनर्वसन दिया जाए।

5. वाशी नाका (आरसी मार्ग) पर गुंडा तत्वों के अतिक्रमण पर कार्रवाई

फुटपाथ पर अवैध कब्जे हटाने और वहां रेलिंग लगाने की मांग की गई है।

6. जय भवानी मार्ग–अयोध्या नगर में दुकानदारों का अतिक्रमण हटाया जाए

सड़क पर फैलाए गए अतिक्रमण से ट्रैफिक जाम होता है। नागरिकों ने इसे हटाकर स्थायी रेलिंग लगाने की मांग की है।

7. पांजरापोळ, भारत नगर और अन्य क्षेत्रों के शौचालयों की मरम्मत

चार प्रमुख बस्तियों के शौचालय जर्जर हालत में हैं। इनकी सफाई, मरम्मत और सुविधाओं में सुधार की मांग की गई है।

8. निर्माण कार्यों से बढ़ रहे प्रदूषण पर तत्काल रोक

बड़ी निर्माण साइटों से बढ़ते धूल-प्रदूषण को लेकर तत्काल कार्रवाई और स्थल निरीक्षण की मांग की गई है।

9. नालों की सफाई और गाद की त्वरित निकासी

समय पर नाले साफ न होने से डेंगू-मलेरिया का खतरा बढ़ता जा रहा है। नागरिकों ने नालों की नियमित सफाई और गाद हटाने की मांग की है।

Harshwardhan Sapkal-Mahadev Jankar: कांग्रेस–RSP का सियासी ऐलान, नगर पालिका और जिला परिषद चुनाव लड़ेंगे साथ
बेलगाम महँगाई से जनता हुई मुहाल, मोदी सरकार और आरबीआई RBI हुई नाकाम
सोमालिया जैसे’ हमले से बचने की सलाह देने वाला संदेश मिला
NEW DELHI: पवार की ताकत घटी, एक सांसद की सदस्यता रद्द, सचिवालय ने क्यों लिया फैसला
फर्जी कॉल सेंटर से योगी आदित्यनाथ को मिली थी धमकी
TAGGED:Govandi ProtestJan Aakrosh MorchaMumbai Civic IssuesRehabilitation DemandVBA
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 53
मीरा भायंदरमुंबईरीडर्स चॉइसशिक्षासिटीहेल्थ शिक्षा

Health Alert: स्क्रीन रिफ्लेक्शन आंखों की ले रही है जान, करें यह उपाय बचेंगी आंखें

dinu
dinu
February 11, 2023
चुनाव आयोग ने जब्त किया शिवसेना चुनाव चिन्ह,अगले आदेश तक नाम और चिन्ह का नही कर सकते इस्तेमाल
Diva Mahayuti victory: दिवा में महायुति की ऐतिहासिक जीत पर उमड़ा जनसैलाब, उत्तर भारतीय समाज ने रमाकांत मढवी का किया भव्य सम्मान
CM Yogi and atiq murder: अतीक अहमद की हत्या के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का यह फोटो खूब हो रहा है वायरल
जांच में खुला जहरीले पटाखों की पोल, स्वास्थ के लिए खतरनाक , सरकार को लिखा पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?