Joindia
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

CRIME: पति और ससुर की प्रताड़ना से परेशान  महिला ने दी जान

07 02 2022 bribe suicide 22446320
मुंबई | बांद्रा में रहने वाली एक महिला ने मायके से दहेज लाने के लिए पति और ससुर द्वारा प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर जहर खाकर जान दे दी है। महिला के पति और ससुर को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक, महिला अपने पति अभिषेक चावला और ससुराल वालों के साथ बांद्रा में रहती थी।
Advertisement

आरोपी अभिषेक और उनके पिता चंद्रभान चावला एक साथ स्क्रैप का कारोबार करते हैं। कारोबार में घाटा होने के बाद अभिषेक ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता से दहेज लेने के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पुलिस ने पिता-बेटे दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।आगे की जांच चल रही है. पुलिस ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने को बाद हम तुरंत मौके पर गए और मामले की जांच की। प्रारंभिक जांच के बाद दहेज के लिए दवाब डालने का मामला सामने आया है। आरोपी पति और उनके पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस मामले में दोनों पर केस भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि यदि दोनों पर लगे आरोप सही साबित हुए तो पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश की जाएगी और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की पुलिस पूरी कोशिश करेगी|

Related posts

मनपा आयुक्त की फोटो लगाकर अधिकारियों से ठगी की कोशिश

Deepak dubey

आरसीएफ अलीबाग फैक्ट्री विस्फोट में 3 की मौत ,आठ घायल

Deepak dubey

Rakhi market: रक्षाबंधन की रौनक: बाजारों में सजी राखियों की दुकानें, रिश्तों के धागों से महक उठा माहौल

Deepak dubey

Leave a Comment