Joindia
इवेंटनवीमुंबईसिटी

AR Rahman concert Navi Mumbai 2025: ए. आर. रहमान के कॉन्सर्ट को लेकर नवी मुंबई में 3 मई को भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, ट्रैफिक पुलिस का निर्णय

Untitled design 2025 05 02T145638.592

जो इंडिया / नवी मुंबई।

Advertisement
नेरुल स्थित डॉ. डी. वाय. पाटिल स्टेडियम (Dr. D. Y. Patil Stadium, Nerul) में शनिवार, 3 मई को होने वाले ए. आर. रहमान के लाइव कॉन्सर्ट के चलते नवी मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर में दोपहर 2 बजे से रात 12 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों की आवाजाही और पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है।

यह फैसला तुर्भे ट्रैफिक डिवीजन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है, जिसमें कॉन्सर्ट के चलते भारी भीड़ और ट्रैफिक जाम की आशंका जताई गई थी। इस आदेश को ट्रैफिक विभाग के उपायुक्त तिरुपति काकड़े ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत लागू किया है।

किन वाहनों को दी गई छूट:
आवश्यक सेवाएं जैसे कि पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस

सरकारी वाहन

कॉन्सर्ट आयोजकों द्वारा जारी पासधारी वाहन

को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

प्रशासन ने परिवहनकर्ताओं और आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है और अनुरोध किया है कि 3 मई को यात्रा की योजना बनाते समय इन प्रतिबंधों को ध्यान में रखें ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।

Related posts

Unseasonal rise in prices of pulses: बेमौसम बरसात ने लगाई दाल की कीमतों में आग, मसूर-तुअर दाल की कीमतों आई उछाल, नए फसल आने के बावजूद कीमतों पर नहीं दिखा असर

Deepak dubey

भाजपा सरकार में महिलाओ की सुरक्षा को प्राथमिकता -चित्रा वाघ

Deepak dubey

Uttar Bharatiya Sangathan: उत्तर भारतीय संगठन की बड़ी बैठक में लिया गया सख्त राजनीतिक फैसला, सम्मान और हक की लड़ाई का किया ऐलान

Deepak dubey

Leave a Comment