Joindia
कल्याणक्राइममुंबई

पाकिस्तानी AK-47 , AK-92 ओर एम 16 से सलमान खान को मारने की थी साजिश ,पांच गिरफ्तार, लौरेंस बिश्नोई ,अनमोल बिश्नोई , गोलड़ी बराड़ संपत नेहरा सहित 15 आरोपीयो की तलाश

Salman Khan Is Arrogant Has An Ego Bigger Than Ravana Says Gangster Lawrence Bishnoi Adds Sidhu Moose Wala Was The Same 2

मुंबई। बॉलीवुड के सुपर स्टार सलमान खान(Bollywood super star salman khan)के घर पर हुई गोलीबारी की घटना ने न सिर्फ मुंबई बल्कि पूरे देश को हिलाकर रख दिया था इस मामले मे नवी मुंबई पुलिस ने जांच करते हुए लौरेंस बिश्नोई ,अनमोल बिश्नोई , गोलड़ी बराड़ संपत नेहरा सहित 18 आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इस मामले मे पांच आरोपीयो को पंजाब ,हरियाणा ,यूपी आदि जगहों से गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में गहन जांच करने के बाद चार लोगों को गिरफ्तार किया है दो दिन पहले ही चंडीगढ़ पुलिस ने हमले में शूटरों की मदद करने के आरोप में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान के कुछ लोगों के संपर्क थे जिसके माध्यम से AK-47 , AK-92 ओर एम 16 हथियार लाकर सलमान खान पर हमले के लिए इस्तेमाल करने की जानकारी डीसीपी विवेक पानसरे ने दी।

Advertisement

पनवेल शहर पुलिस ने लौरेंस बिश्नोई गिरोह के धनंजय सिंह तापे सिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने सलमान खान के घर पर हुए हमले के बाद जांच करते हुए पनवेल शहर पुलिस ने लौरेंस बिश्नोई ,अनमोल बिश्नोई , गोलड़ी बराड़ संपत नेहरा,धनंजय सिंह तापे सिंह उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और जीशान खान उर्फ जावेद खान सहित 18 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था बांद्रा स्थित सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग से पहले इन चारों ने सलमानया के पनवेल स्थित फार्महाउस और आसपास के इलाके में धावा बोला था बिश्नोई गिरोह ने सलमान को उस समय निशाना बनाने की योजना बनाई थी जब वह पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर थे। इसके लिए पाकिस्तान से हथियार मंगवाने और उन स्वचालित हथियारों से हमला करने की साजिश रची जाने का खुलासा हुआ है| इसके लिए पनवेल शहर पुलिस कई सारे जानकारी ओर सबूतों को जमा करने के बाद आरोपीयो के तलाश मे जुटी थी। पुलिस को जांच के दौरान यह भी जानकारी मिली है कि 14 अप्रैल को फायरिंग से पहले शूटर्स ने सलमान खान के घर पर चार बार धावा बोला था। इतना ही नहीं, एक बार तो उन्होंने सलमान के पनवेल स्थित फार्महाउस पर भी निगरानी रखी थी। लेकिन सलमान काफी समय से फार्महाउस नहीं आए थे, इसलिए हमलावरों ने उनके बांद्रा स्थित घर पर गोली चलाने की योजना बनाई। अपराध में दोनों आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्तौलें मुंबई आने के बाद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आपूर्ति की गई थीं। खर्च के लिए आवश्यक पैसे का भुगतान भी एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा किया गया। उसी दौरान एक आरोपी ने मकान किराए पर देने के लिए मदद की थी |सलमान खान के घर पर फायरिंग से कुछ घंटे पहले शूटरों को बंदूकें मुहैया कराई गई थीं 13 अप्रैल की रात को बांद्रा इलाके में बंदूक की आपूर्ति की गई और 14 अप्रैल की सुबह दोनों शूटरों ने सलमान के घर पर गोलीबारी की।

पुलिस को मिले वीडियो

मिली जानकारी के मुताबिक चारों शूटरों को एके 47 और कई अन्य हथियारों से फायरिंग करने का आदेश दिया गया था पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन से कई वीडियो भी मिले हैं सलमान पर पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर स्वचालित हथियारों से हमला करने की भी साजिश थी। आरोपियों को बिश्नोई गैंग ने सलमान को डराने के लिए ही उनके घर पर गोली चलाने की जिम्मेदारी दी थी दोनों आरोपियों को घर पर कम से कम दो मैगजीन फायर करने का टारगेट दिया गया था हमलावरों को 2 मैगजीन यानी 12 राउंड फायरिंग करने का आदेश दिया गया हालांकि हमलावर 12 गोलियां नहीं चला सके जांच में सामने आ रहा है कि दोनों आरोपियों को इस काम के लिए पहले एक लाख रुपये मिले थे। काम पूरा होने के बाद आरोपी को बाद में 3 लाख और मिलते थे।

Related posts

MMRDA Metro Projects: एमएमआरडीए मेट्रो रूट 9 और 7ए की नई डेडलाइन, दहिसर पूर्व से मीरा भायंदर और अंधेरी पूर्व से छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल की यात्रा में देरी हुई

Deepak dubey

तेज आवाज  पर चला पुलिस का रोलर, 10 हजार  साइलेंसर,  हॉर्न किया नष्ट 

Deepak dubey

भूमि पेडनेकर ने जानवरों और पक्षियों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए मुंबई में कई वाटर बाउल लगाए!

Deepak dubey

Leave a Comment