By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस

कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटी

रिसार्ट में नो सेफ्टी, सांसत में 20 लाख छात्रों की जान, न अग्निरोधक सुरक्षा, न एंबुलेंस

Deepak dubey
Last updated: May 31, 2024 8:36 am
Deepak dubey
Published: May 31, 2024
Share
a3a4de575afe6875a37b1e224759fe02
SHARE

मुंबई। मुंबई महानगर क्षेत्र में स्थित रिसार्ट मालिकों द्वारा सुरक्षा के मानकों की अनदेखी की जा रही है। बताया गया है कि एमएमआर क्षेत्र में 170 रिसार्ट में से लगभग 65 फीसदी की सेफ्टी का अनुपालन करते हैं, जबकि करीब 35 फीसदी रिसार्ट के मालिक सेफ्टी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनमें न तो अग्निरोधक सहित अन्य सुरक्षाएं हैं और न ही एंबुलेंस की सुविधा ही उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में हर साल इनमें पिकनिक मनाने के लिए मुंबई, उपनगरों, ठाणे के साथ ही अन्य शहरों से जानेवाले करीब 20 लाख छात्रों की जान सांसत में रहती है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मुंबई, ठाणे, नई मुंबई, पालघर में स्कूलों में पढ़नेवाले छात्रों का मनोरंजन करने के लिए प्रबंधन मुंबई महानगर क्षेत्र में स्थित रिर्साटों में पिकनिक मनाने के लिए ले जाते हैं। हालांकि कई बार रिसार्टों में बच्चे दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। ऐस समय में वहां अग्निरोधक समेत अन्य सुरक्षाओं का अभाव होता है। इतना ही नहीं दुर्घटना के शिकार बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचान के लिए एंबुलेंस तक की व्यवस्था नहीं होती है। इस स्थिति में बच्चों की जान तक चली जाती है। इसी तरह का एक वाकया बुधवार को घटित हुआ। बुधवार को अपनी दादी और भांडुप की 14 वर्षीय एक किशोरी के साथ पिकनिक सात साल की बच्ची समीक्षा जाधव वसई पश्चिम के रानगांव स्थित एचडी बीच रिसॉर्ट में गई हुई थी। उस समय स्विमिंग पूल में समीक्षा डूब गई। यह घटना दोपहर के समय हुई जब लंच के लिए कतार में इंतजार कर रहे समूह से बिना किसी को बताए पूल में चली गई। वह जब डूबने लगी तब उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने उसे बाहर निकाला, लेकिन जब तक उसे अस्पताल ले जाते उससे पहले ही बच्ची का दम निकल चुका था। बता दें कि इस महीने वसई में किसी रिसॉर्ट के पूल में बच्चे के डूबने का यह दूसरा मामला है। इस क्षेत्र में कई रिसॉर्ट और वॉटर पार्क हैं जो विशेष रूप से गर्मियों के दौरान दिन में पिकनिक मनाने वालों को आकर्षित करते हैं।

मुंबई से हर साल पिकनिक के लिए जाते हैं आठ से 10 लाख छात्र

जानकारी के मुताबिक मुंबई में करीब 14000 स्कूल, कॉलेज और क्लासेस संचालित हैं। इसमें लाखों की संख्या में छात्रों को पढ़ाया जाता है। इन स्कूलों से हर साल लगभग 8 से 10 लाख छात्रों को पिकनिक के लिए रिसार्टों में ले जाया जाता है। इसी तरह नई मुंबई के करीब 4500, ठाणे और पालघर के 2000 स्कूलों, कॉलेजों और क्लासेस से साढ़े पांच लाख बच्चों को पिकनिक के लिए ले जाया जाता है।

एमएमआर में हैं 100 बड़े रिसार्ट

एजुकेशनल टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रशांत आंधलकर ने कहा कि पूरे एमएमआर क्षेत्र में 100 बड़े और 70 मध्यम से लेकर छोटे समेत कुल 170 रिसार्ट हैं। इनमें से 25 वाटर और थीम पार्क नुमा विशाल रिसार्ट हैं, जहां सभी तरह की सुरक्षा का ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही अन्य बड़े, मध्यम और छोटे रिसार्टों में से कुछ में सुरक्षा मानकों का अनुपालन होता है। उन्होंने कहा कि ठाणे में 15, नई मुंबई में 10-15, वसई-पालघर में 40 रिसार्ट हैं। लेकिन कई ऐसे रिसार्ट हैं जो इसकी अनदेखी करते हैं। ऐसे में कई बार इसका खामियाजा छोटे बच्चों को उठाना पड़ता है।

मुंबई के मॉलों में भी गेम जोन

आंधलकर ने कहा कि मुंबई के 40-50, ठाणे और पालघर में 15 से 20 ऐसे गेम जोन बनाएं हैं, जहां सुरक्षा प्रबंधों को दरकिनार किया गया है। ऐसे में यहां जाने वाले छात्रों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। हालांकि एसोसिएशन इस तरह की चीजों को गंभीरता से ले रहा है।

रिसॉर्ट्स से होनी चाहिए पूछताछ और जांच

असोसिएशन के प्रमुख अनिल गर्ग ने कहा कि एमएमआरडी क्षेत्र के सभी रिसॉर्ट्स से पूछताछ के साथ ही उनकी जांच की जानी चाहिए। एसोसिएशन ने कई बार रिसॉर्ट मालिकों से उनके पार्क में सुरक्षा नीति के बारे में पूछा है। हमने उनसे आवश्यक दस्तावेज भी पार्क में प्रदर्शित करने का अनुरोध किया। लेकिन कुल रिसॉर्ट्स में से कुछ पार्कों को छोड़कर कोई भी इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है।

कई बार पार्कों में नहीं होता है बीमा कवर

गर्ग ने कहा कि कई पार्कों में बीमा कवर नहीं रहती है। कोई एबुंलेंस या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में सुविधाएं नहीं होती है। इस बारे में पूछे जाने पर रिसार्टों का जबाव रहता है वे केवल कॉल पर ही डॉक्टरों को बुलाते हैं। सुरक्षा अग्निशामक यंत्र, मेडिकल किट, लाइफ गार्ड प्रशिक्षित हैं या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं रहती है। खाद्य स्वच्छता बहुत खराब रहता है। ऐसे में रिसार्टों के रसोई की सफाई और भोजन के गुणवत्ता की जांच भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सरकार से सभी पार्क का ऑडिट कराने का अनुरोध कर रहे हैं।

बेस्ट बस की घटती संख्या से मुंबईकर परेशान निजीकरण, के तरफ हो रहा बेस्ट का झुकाव – 65 फ़ीसदी बसें है वेट लीज – 10 सालों में 1600 बसें हुई कम – 4657 बसों से घटकर वर्तमान संख्या 3051
गृहणियों के लिए राहत भरी खबर
जो अपने घर में मंगलसूत्र को गरिमा नहीं दे सकता, उसे दूसरों के मंगलसूत्र पर पंताइत करने की नहीं है जरूरत, संजय राऊत का मोदी पर जोरदार हमला
अब सोशल मीडिया पर मिलेगी केईएम अस्पताल की मिलेगी जानकारी
Gangster mohol murder case: गंगेस्टर मोहोल हत्याकांड :योजना बनाकर किया गेम, 2 बड़े वकील भी शामिल,अब तक 9 गिरफ्तार
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Eknath Shinde in trouble
कल्याणमुंबईराजनीतिरीडर्स चॉइस

Maharashtra news : एकनाथ शिंदे के सिपाही ही उनके खिलाफ रच रहे साजिश? जरांगे का बड़ा हमला, बोले – सुपारी लेकर कर रहे काम।

dinu
dinu
September 2, 2026
‘Dus ka power’ seen in Mumbai University: मुंबई यूनिवर्सिटी में दिखा ‘दस का दम’, आदित्य ठाकरे ने कहा- यह तो सिर्फ शुरुआत है, विधानसभा चुनाव में भी जीत का करेंगे जश्न
दुनिया का सबसे खूंखार सीरियल किलर.. 400 बच्चों का रेप कर हत्या , अब…
Aaditya Thackeray on Mayor Bungalow: “महापौर बंगले पर करोड़ों का खर्च क्यों? आदित्य ठाकरे का मनपा और भाजपा पर तीखा हमला”
युवा सेना के तरफ से भव्य मशाल रैली का आयोजन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?