Joindia
देश-दुनियामुंबईराजनीतिसिटी

आशीष शेलार के सुरक्षाकर्मियों के साथ महिला ने की बदसलूकी, बीच सड़क इस कारण हुई गाली गलौज

ASHISH

मुंबई। बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार के कॉन्वॉय में तैनात सुरक्षा कर्मियों के साथ बदसलूकी और सरकारी काम में रुकावट पैदा करने का मामला सामने आया है. इस मामले में एक महिला के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ है।

Advertisement

आशीष शेलार मंगलवार को विलेपार्ले में एक महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए जा रहे थे कि उसी दौरान बांद्रा ट्रैफिक पुलिस स्टेशन के पास ये घटना हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेलार का कॉन्वॉय सिग्नल पर पहुंचा जो लाल हो गया था, पर सुरक्षा को देखते हुए लाल सिग्नल का पालन नहीं हुआ। उसी समय कॉन्वॉय की गाड़ियों में से एक गाड़ी ने बाइक को ठोकर मार दी। इस गाड़ी को एक महिला चला रही थी, जिसके बाद गुस्साई महिला पूनम पाटिल ने कॉन्वॉय के सुरक्षा कर्मियों को गाली देना शुरू किया और उनकी गाड़ी रोक ली। इस मामले में महिला के ख़िलाफ़ बांद्रा पुलिस ने IPC की धारा 353, 332, 504, 427 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Related posts

Welcome to Forest Minister Ganesh Naik: वन मंत्री गणेश नाईक के स्वागत में नवी मुंबई रैली, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति शिवाजी महाराज को पुष्पहार किया अर्पित

Deepak dubey

Maharashtra Honeytrap Case : हनीट्रैप में उलझी महाराष्ट्र की नौकरशाही और सत्ता का सच उजागर होगा? विधानसभा में गूंजी गंभीर चिंताएं

Deepak dubey

लाउडस्पीकर विवाद पर शिवसेना और एनसीपी का राज पर हमला: संजय राउत बोले-वे बीजेपी की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं, अजित पवार ने कहा-गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं राज ठाकरे

cradmin

Leave a Comment