Joindia
क्राइमकल्याणदेश-दुनियामुंबईसिटी

नौकर ही निकला चोर, चोरी कर मुंबई से भागा था बिहार

IMG 20221114 WA0007

मुंबई पुलिस ने कांदिवली इलाके में हुई चोरी के मामले को महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने बिहार के जमुई से आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की माने तो 26 अक्टूबर को कांदिवली पुलिस स्टेशन में एक शख्स ने 41 लाख रुपए नगद गहने की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी।

पुलिस ने आरोपी श्रीकांत चिंतामणि यादव को बिहार के जमुई से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी शिकायतकर्ता के घर पर बतौर हाउस कीपिंग मैनेजर पिछले 12 साल से काम कर रहा था। उसने चोरी करने के लिए मालिक का विश्वास जिता फिर लॉकर की डुप्लीकेट चाभी बनवाई। पुलिस की माने तो शिकायतकर्ता ने घर से 41 लाख रुपए की नगद गहने की चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। लेकिन पुलिस ने इसके पास से 46 लाख रुपए नगद और समान जब्त किया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 8 लाख 46 हजार नगद, महंगी घड़ी, कैमरा, 35 लाख के सोने, चांदी के गहने बरामद किए हैं। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास अतिरिक्त समान और नगद कहाँ से मिले क्या इसने यहां के अलावा कहीं और भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।

Related posts

बेलापुर में भाजपा जिला अध्यक्ष जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन  कार्यकर्ताओं, अधिकारियों और नागरिकों की बड़ी उपस्थिति

Deepak dubey

जो अपने घर में मंगलसूत्र को गरिमा नहीं दे सकता, उसे दूसरों के मंगलसूत्र पर पंताइत करने की नहीं है जरूरत, संजय राऊत का मोदी पर जोरदार हमला

Deepak dubey

Human trafficking : कचरे पर वीडियो … और वन विभाग के हाथ लगा तरबूज वाला मानव तस्कर.

Deepak dubey

Leave a Comment