Joindia
Uncategorized

कसाब के बंदुक से नहीं निकली थी, हेमंत करकरे को लगी गोली, उज्जवल निकम ने कोर्ट में छिपाई सच्चाई, विजय वडेट्टीवार के बयान से मची खलबली

hq720 live

मुंबई। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव(Loksabha Election)के लिए प्रचार जोरों पर है, वहीं कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार के एक बयान से राज्य में राजनीति गरमा गई है। विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को जो गोली लगी थी, वह किसी आतंकवादी की बंदूक से नहीं चली थी। साथ ही विजय वडेट्टीवार ने आरोप लगाया है कि उत्तर मध्य मुंबई से भाजपा के उम्मीदवार और मशहूर वकील उज्जवल निकम ने कोर्ट से ये सच्चाई छिपाई है।

Advertisement

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय वडेट्टीवार ने कहा कि आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे को जो गोली लगी, वह किसी आतंकवादी की बंदूक से नहीं थी, बल्कि एक संघ समर्थित पुलिस अधिकारी द्वारा चलाई गई थी। वकील उज्ज्वल निकम ने इस सच्चाई को कोर्ट से छुपाया है। उन्होंने कहा कि मैं ‘मैं एस.एम. मुश्रीफ की किताब के हवाले से बोल रहा हूं। इसमें मैंने कुछ नहीं कहा है और विलासराव देशमुख ने उस वक्त कहा था कि कसाब को फांसी हुई मतलब श्रेय लेने की जरूरत नहीं है। कसाब एक आतंकवादी था, इसलिए उसे फांसी दी जानी थी। उसे फांसी होनी ही थी। इसलिए अहंकार दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। मैं एसएम मुश्रीफ का हवाला दिया हूं। इसलिए इसे लेकर उन्हें (उज्जल निकम) को कुछ खुलासा करना है तो वे करें।

नागपुर में गड़करी की पराजय निश्चित

विजय वडेट्टीवार ने विश्वास जताते हुए कहा कि महाविकास आघाड़ी महाराष्ट्र में कम से कम 38 सीटें जीतेगी। उन्होंने यह भी कहा कि विदर्भ की सभी सीटों पर हमारी जीत तय है और नितिन गडकरी नागपुर से नहीं जीतेंगे। देश में सत्ता परिवर्तन होगा, तानाशाही, जुमलेबाज सरकार चली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में एकतरफा चुनाव होता दिख रहा है। पूरे राज्य में माहौल महाविकास आघाड़ी के पक्ष में है। महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार शाहू महाराज को कोल्हापुर जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हम और कोल्हापुर के लोग चाहते थे कि शाहू महाराज चुनाव लड़ें। उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया। वडेट्टीवार ने कहा कि शाहू महाराज पांच लाख वोटों से चुने जाएंगे।

कांग्रेस से डरती है भाजपा

इसके अलावा उन्होंने भाजपा की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि 10 साल में क्या हासिल हुआ, यह बताने के बजाय वे कांग्रेस के नाम पर चिल्ला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पता चलता है कि भाजपा कांग्रेस से कितनी डरती है। देश में 2 लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं। बेरोजगारी बढ़ी है, वे इसके बारे में बात नहीं कर रहे हैं।

आरक्षण की सीमा बढ़ाकर करेंगे 73 फीसदी

वडेट्टीवार ने आश्वासन दिया कि हम आरक्षण सीमा को 73 फीसदी तक बढ़ाएंगे। आरक्षण से वंचित समाज को न्याय देंगे। आबादी के हिसाब से आरक्षण बढ़ाया जाता है। जब तक सीमाएं नहीं बढ़ाई जाएंगी तब तक समाज को न्याय नहीं मिलेगा। वडेट्टीवार ने कहा है कि आरक्षण कानून के मुताबिक दिया जाएगा। उन्होंने कहा तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने भी घर और पार्टी तोड़ा। हमारे घर की कुछ खिड़कियां लेकर चले गए। नांदेड़ की खिड़की भाजपा ने निकाल ले गई। लेकिन हमारा घर बरकरार है।

Advertisement

Related posts

Preparations for Kumbh 2027: 1 जून को होगी अहम बैठक, साधु-महंतों को मनाने के लिए विशेष सत्कार योजना

Deepak dubey

मेहनतकश उत्तर भारतीयों से महाराष्ट्र की धरती पर यूपी का वजूद कायम, सत्कार कार्यक्रकम में बोले डॉ शिवनाथ यादव

dinu

महाविकास आघाड़ी के तूफान के आगे, छगन भुजबल ने टेक दिए घुटने, नासिक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से हटे पीछे, जताया भय, देरी से महायुति को लगेगा झटका

Deepak dubey

Leave a Comment