By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Taloja jail attack: तलोजा जेल में ‘अल शाम’ के मास्टरमाइंड पर हमला, अधिकारियों पर भी आरोप
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Taloja jail attack: तलोजा जेल में ‘अल शाम’ के मास्टरमाइंड पर हमला, अधिकारियों पर भी आरोप

क्राइमनवीमुंबईसिटी

Taloja jail attack: तलोजा जेल में ‘अल शाम’ के मास्टरमाइंड पर हमला, अधिकारियों पर भी आरोप

Deepak dubey
Last updated: July 21, 2025 11:52 am
Deepak dubey
Published: July 21, 2025
Share
taloja karagruh 2023111120210
SHARE

जो इंडिया / मुंबई:

Advertisement
नवी मुंबई स्थित तलोजा केंद्रीय कारागार (Taloja Central Jail in Navi Mumbai)  में आतंकवाद के आरोपों में बंद ‘अल शाम’ मॉड्यूल के कथित मास्टरमाइंड शमील साकिब नाचन और इरफान लांडगे पर जानलेवा हमला किया गया। 18 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे 10-12 कैदियों के एक गैंग ने बैरेक में घुसकर दोनों पर हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे हमले में जेल के अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया और मामला अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और राज्य मानवाधिकार आयोग तक पहुंच गया है। दोनों कैदियों की ओर से वकील शमशेर अंसारी ने आयोगों के समक्ष याचिका दाखिल कर स्वतंत्र जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

शमील नाचन को अगस्त 2023 में एनआईए ने आईएसआईएस मॉड्यूल से कथित संबंध और आईईडी बनाने जैसी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। इरफान लांडगे पुणे के 2012 जंगली महाराज रोड विस्फोट मामले में पहले से ही सजा काट रहा है। दोनों पर आरोप है कि इन्होंने ठाणे के पडघा गांव को ‘अल शाम’ नाम से एक स्वतंत्र क्षेत्र घोषित करने की कोशिश की थी।

शमील नाचन के पिता साकिब नाचन भी आईएसआईएस से संबंधों के आरोप में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे, जहां हाल ही में ब्रेन स्ट्रोक के चलते उनकी मौत हो गई। इस पर शमील ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अंतरिम ज़मानत मांगी थी, जिसे अदालत ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोपी अपनी प्रार्थना कहीं से भी कर सकता है और उसे व्यक्तिगत रूप से कब्रिस्तान में उपस्थित होने की जरूरत नहीं। अदालत ने यह भी कहा कि शमील और उसके साथियों की कट्टरपंथी गतिविधियों से देश की संप्रभुता को खतरा पैदा हुआ था।

वकील अंसारी के मुताबिक हमले के बाद भी जेल प्रशासन ने शमील और इरफान को अलग बैरकों में डालकर प्रताड़ित किया। वकीलों ने आयोगों और अदालत से सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने, दोषी अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई करने और दोनों कैदियों को अलग बैरक में रखने की मांग की है।

उन्होंने जेल अधीक्षक को पत्र लिखकर मांग की कि शमील और इरफान को खारघर पुलिस थाने में पेश कर प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। वकीलों का कहना है कि दोनों कैदियों को हिरासत में लगातार हिंसा और जान का खतरा बना हुआ है।

दिल्ली का सराइत अपराधी नवी मुंबई मे गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बेचने के लिए पत्नी ने छोड़ी ब्यूटी पार्लर की नौकरी
जन्मदिन पर दोस्त को दिया मौत का गिफ्ट
23 साल बाद एक फरार गैंगस्टर गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे बिछाया जाल
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
‘Article 370′: आर्टिकल 370′ एक ऐसी कहानी जो देश को हिला देगी’- निर्देशक आदित्य जांभले
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newstaloja
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
tttt
मुंबईसिटी

‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे के पास  ब्रिज का काम रुका 

Deepak dubey
Deepak dubey
June 3, 2024
Fake Letterhead Scam: भाजपा विधायक के फर्जी लेटरहेड और सिग्नेचर से ₹3.20 करोड़ ट्रांसफर!
नवी मुंबई प्रॉपर्टी एक्झिबिशन से नागरिको में निराशा, बजट वाले घरों की मांग, प्रदर्शनी में लक्जरी दोनों घरों का विकल्प
MUMBAI: रेलवे कॉलोनी में पानी के समस्या से परेशान जवान,महीने भर से पानी खरीदकर चल रहा काम
झूठे बलात्कार के आरोप में फंसाने की साजिश का पर्दाफाश, महिला और साथी गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?