Joindia
मुंबईसिटी

‘ठाणे-बेलापुर’  रोड पर  तुर्भे के पास  ब्रिज का काम रुका 

tttt
अधिकारियों के गलती का खामियाजा नागरिकों पर पड़ रहा भारी

Advertisement
ट्राफिक से वाहन चालक परेशान ,नागरिकों सड़क पार करने मे खतरा
 मुंबई |  ‘ठाणे-बेलापुर रोड पर  पिछले 20 सालों से बहुप्रतीक्षित तुर्भे स्टोर ब्रिज का काम पिछले महीने  शुरू होने के बाद एक बार फिर रोक दिया गया है । अधिकारियों द्वारा ब्रिज से संबंधित डिजाइन को लेकर गुमराह किए जाने का खुलासा होते काम रोक दिया गया है |  जिसके कारण एक बार फिर इस मार्ग पर वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक का सामना  करना पड़ रहा है |
                           शिवसेना के नवी मुंबई उप जिला प्रमुख  सुरेश कुलकर्णी ने बताया  कि ठाणे बेलापुर रोड पर स्थित तुर्भे स्टोर के पास इस ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है इस ब्रिज  के बनने से 25 हजार से अधिक लोगों को फायदा होगा |यह लोग  यहां औद्योगिक क्षेत्र में आने-जाने के लिए व्यस्त ठाणे-बेलापुर सड़क पार करते हैं। सड़क पार करते समय हुए हादसों में अब तक 20 से अधिक स्थानीय निवासियों की मौत हो चुकी है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। इस बेहद व्यस्त सड़क को पार करना जान जोखिम में डालने वाला काम है। इसलिए 20 साल पहले मनपा  सदन में मांग की गई थी कि जल्द से जल्द इस स्थान पर ब्रिज कर नागरिकों की जान की रक्षा की जाए उस समय  पालिका ने दो करोड़ रुपये की लागत वाले दो स्काई वॉक का निर्माण रद्द कर दिया था। कुलकर्णी ने अफसोस जताते हुए कहा कि अगर यह काम उसी समय किया गया होता तो कुछ लोगों की जान बचाई जा सकती थी | 10 साल बाद फ्लाईओवर बनाने की मांग उठी इसके लिए सड़क जाम करने और अधिकारियों को घेरने जैसे आंदोलन  भी किये गये| तब वर्क ऑर्डर दिया गया था लेकिन  डिजाइन  पुल के अंडरपास से केवल रिक्शा और कारें ही गुजर सकें। ऐसा डिजाइन किया गया था इसलिए कुछ तकनीकी कारणों से इस काम में देरी हुई| आखिरकार 2020 में तत्कालीन पालकमंत्री और वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  द्वारा  आश्वासन दिया गया  था  कि  ब्रिज का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा |उन्होंने लोगों की जान से जुड़े इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत काम करने का आदेश दिया |जिसके बाद इस काम की शुरुआत की गई | लेकिन अधिकारियों द्वारा स्थानीय नागरिकों को गुमराह करते हुए मनमानी तरीके से डिजाइन बनाया गया | लेकिन इसे छिपाये रखा गया | लेकिन अचानक इस डिजाइन की जानकारी होने पर नागरिकों ने विरोध किया |अब एक बार फिर अधिकारियों की गलती के कारण इस ब्रिज का निर्माण कार्य रोक दिया गया है |

                            ट्रैफिक जाम से परेशान ,मानसून मे जलजमाव होने का डर
स्थानीय नागरिकों ने इस ब्रिज का काम रुक जाने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है | इस मार्ग पर प्रति दिन हजारों की संख्या मे वाहनों का आवागमन होता है जिसके कारण लंबी कतार देखने मिल रही है | घंटों ट्रैफिक जाम मे फंस जाते है |सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद सालुंखे ने बताया कि जल्द मानसून आने वाला है यह काम शुरू नहीं होने पर यहा जलसमाव होने का डर है|जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी समस्या का सामना करना पड़ेगा |
Advertisement

Related posts

केवल चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाने से…, जितेंद्र आव्हाड ने केंद्र सरकार की आलोचना की

Deepak dubey

बहती नदी से शव लेजाने को मजबूर आदिवासी परिवार, ग्रामीणों को वर्षो से है पुल का इंतजार

Deepak dubey

‘mismanagement’ of BMC on water: पानी पर मनपा का ‘मिसमैनेजमेंट’, … और मुंबई हुई ‘टैंकर और बॉटल’ वालों के हवाले, लूट मची है लूट, मनपा की खामियों का फायदा उठाते माफिया

Deepak dubey

Leave a Comment