By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज

आध्यात्मकाव्य-कथामुंबई

Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज

Deepak dubey
Last updated: September 25, 2025 2:14 am
Deepak dubey
Published: September 25, 2025
Share
IMG 20250925 WA0012
SHARE

सनातन संस्था की निर्दोषिता फिर से सिद्ध;

Advertisement
‘हिंदू आतंकवाद’ के षड्यंत्र का पर्दाफाश

जो इंडिया/नवी मुंबई – (Petition to ban Sanatan Sanstha) सनातन संस्था को ‘आतंकवादी संगठन’ बताकर उस पर प्रतिबंध लगाने के लिए वर्ष 2011 में दायर की गई जनहित याचिका को अंततः याचिकाकर्ताओं को शर्मिंदगी के साथ वापस लेना पड़ा। लगभग 14 वर्षों तक चले इस लंबे न्यायिक संघर्ष में, याचिकाकर्ता सनातन संस्था के विरुद्ध आतंकवाद का एक भी सबूत पेश नहीं कर पाए। ‘‘याचिका की सुनवाई के लिए कोई आधार नहीं है। क्या आप याचिका वापस लेते हैं या हम इसे खारिज कर दें?’’ माननीय मुंबई उच्च न्यायालय द्वारा इन कठोर शब्दों में फटकार लगाए जाने के बाद याचिकाकर्ताओं ने अपनी याचिका बिना शर्त वापस ले ली। यह केवल सनातन संस्था की विजय नहीं है, बल्कि सत्य, न्याय और धर्मनिष्ठा की विजय है। हमारी न्यायपालिका पर जो श्रद्धा थी, वह आज एक बार फिर सत्य सिद्ध हुई है। हम सर्वशक्तिमान भगवान, न्यायपालिका, हमारे गुरुदेव और इस मामले में हमारा पक्ष रखने वाले अधिवक्ताओं के प्रति आभारी हैं, ऐसा सनातन संस्था के प्रवक्ता श्री. अभय वर्तक ने इस निर्णय के बाद कहा।

सनातन संस्था की ओर से हिंदू विधिज्ञ परिषद के अध्यक्ष अधिवक्ता वीरेंद्र इचलकरंजीकर, सचिव अधिवक्ता संजीव पुनालेकर, तथा वरिष्ठ अधिवक्ता सुभाष झा, अधिवक्ता अलौकिक पै और अधिवक्ता वसंत बनसोडे ने पक्ष रखा। पिछले डेढ़ दशक से कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस और वामपंथी विचारधारा के ‘इकोसिस्टम’ ने सनातन संस्था को लक्षित कर ‘भगवा आतंकवाद’ का झूठा नैरेटिव बनाया। वर्ष 2008 से 2025 के दौरान सनातन संस्था को हुई अपार क्षति और हजारों निर्दोष साधकों को हुए प्रचंड मानसिक कष्ट की भरपाई कौन करेगा? इस पूरी अवधि में, सनातन संस्था ने भारतीय न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास रखते हुए और पूरे संयम के साथ सभी जांच एजेंसियों को सहयोग किया। देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जिस तरह झूठे आरोप लगाकर प्रतिबंध लगाया गया था, उसी इतिहास को दोहराने का यह प्रयास था, जिसे न्यायपालिका ने विफल कर दिया है, ऐसा भी श्री. वर्तक ने कहा।

सनातन संस्था को आतंकवादी बताकर उस पर प्रतिबंध लगाने की मांग सबसे पहले वर्ष 2008 में राष्ट्रवादी कांग्रेस ने की, जिसके बाद कांग्रेस ने ‘हिंदू आतंकवाद’ शब्द को प्रचलित करने की भरसक कोशिश की; लेकिन हर बार सनातन संस्था निर्दोष सिद्ध हुई। वर्ष 2008 के गडकरी रंगायतन विस्फोट मामले में सनातन को पहली बार फंसाया गया; लेकिन अदालत में सनातन संस्था निर्दोष साबित हुई। इसके बाद, वर्ष 2009 में गोवा के मडगांव बम विस्फोट मामले में भी कांग्रेस सरकार ने सनातन को फंसाया; इस मामले में भी विशेष सत्र न्यायालय ने 2013 में सनातन की निर्दोषिता को सिद्ध करते हुए जांच एजेंसियों पर भी फटकार लगाई थी। वर्ष 2013 में डॉ. दाभोलकर हत्या मामले में भी सनातन को लक्षित कर फंसाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वह भी आगे चलकर निष्फल रहा। ये सभी मामले ‘हिंदू आतंकवाद’ को सिद्ध कर सनातन संस्था को समाप्त करने के एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा थे।

ईश्वर का कार्य करने वाले संगठन को समाप्त करने का प्रयास करने वालों को समय (ईश्वर) ने उचित उत्तर दिया है। इस कठिन समय में भी, सनातन संस्था का राष्ट्र, धर्म और समाज के हित में कार्य निरंतर बढ़ता ही रहा है और हाल ही में सनातन ने अपना रजत जयंती वर्ष मनाया है। न्यायालय ने सनातन को निर्दोष मुक्त कर दिया है; लेकिन सनातन धर्म विरोधी प्रवृत्तियों के विरुद्ध, अर्थात् इस ‘इकोसिस्टम’ के विरुद्ध लड़ाई अभी समाप्त नहीं हुई है। इस लड़ाई को लड़ने के लिए सभी हिंदुओं को संगठित होने की आवश्यकता है, ऐसा भी अभय वर्तक ने कहा।

Nirbhaya squad: निर्भया फंड से खरीदी गाड़ियां विधायको के एस्कोर्टिंग में लगाई
स्कूल के पास बच्चियों को देख अश्लील हरकत करने पर आरोपी गिरफ्तार
Rising pollution in Mumbai: मुंबई में विषैली हवाओं से हो रही है यह गंभीर बीमारी! इलाज में लाखों हो रहा है खर्च
बांद्रा और माहिम किला के बीच लें सायकलिंग का मजा, जल्द बनेगा सायकल ट्रैक
MP Rajan Vichare demands Thane Municipal Commissioner: सभी इमारतों का हो फायर ऑडिट!, सांसद राजन विचारे ने ठाणे मनपा आयुक्त से की मांग
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newssanatan dharma
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
images 4
क्राइमदेश-दुनियामुंबईराजनीतिसिटी

डीएचएफएल-यस बैंक घोटाले में भी संजय राउत के लिंक !

Deepak dubey
Deepak dubey
August 1, 2022
Petition to ban Sanatan Sanstha: सनातन संस्था पर प्रतिबंध लगाने की याचिका मुंबई उच्च न्यायालय में खारिज
Vice President of India resigns: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक दिया इस्तीफ़ा! संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन पद छोड़ने का बड़ा फैसला
NAVI MUMBAI: बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के लिए केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार – पृथ्वीराज चव्हाण
Drugs case: उपमुख्यमंत्री शिंदे को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग, केंद्रीय मंत्री अमित शाह को पत्र
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?