By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Tiger deaths in India: जंगल में सन्नाटा: 6 महीने में 107 बाघों की मौत
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Tiger deaths in India: जंगल में सन्नाटा: 6 महीने में 107 बाघों की मौत

मुंबईसिटी

Tiger deaths in India: जंगल में सन्नाटा: 6 महीने में 107 बाघों की मौत

Deepak dubey
Last updated: July 16, 2025 11:03 am
Deepak dubey
Published: July 16, 2025
Share
d95d39a8e0630aaf615464676dd89bd9
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: 

Advertisement
जंगल का राजा अब जंगलों में नहीं, बल्कि सरकारी आंकड़ों में कैद होकर रह गया है। आधा साल भी पूरा नहीं हुआ और देश के अलग–अलग जंगलों से बाघों की 107 मौतों की मनहूस ख़बरें आ चुकी हैं। इनमें से अकेले महाराष्ट्र में 28 बाघों की जान चली गई, जिससे महाराष्ट्र पूरे देश में मध्य प्रदेश के बाद दूसरे स्थान पर आ गया।

मध्य प्रदेश, जिसे ‘टाइगर स्टेट’ कहा जाता है, ने इस सूची में भी पहला स्थान हासिल किया है, जहां 29 बाघों ने दम तोड़ दिया। कर्नाटक और असम में 10–10, केरल में 9, उत्तराखंड में 7 और उत्तर प्रदेश में 4 बाघों की मौतें दर्ज की गईं।

भारत दुनिया के 75% बाघों का घर है। हर गणना में इनकी संख्या बढ़ने के दावे किए जाते हैं। पिछली गणना में इनकी संख्या 3682 से बढ़कर 3925 तक बताई गई थी। लेकिन जब हर साल 100 से ज्यादा बाघ मर जाते हैं और प्रशासन उन्हें “प्राकृतिक मौत” बताकर फाइल बंद कर देता है, तो यह देश के वन्यजीव संरक्षण के खोखलेपन को उजागर करता है।

मौत के पीछे क्या हैं असली वजहें?

वन विभाग के सूत्र मानते हैं कि इन मौतों के पीछे सिर्फ प्राकृतिक कारण नहीं हैं। कई बाघों का शिकार किया जाता है, कुछ को ज़हर देकर मार डाला जाता है। मानव–वन्यजीव संघर्ष में कई बाघ मारे जाते हैं। अक्सर कई दिनों बाद इनका सड़ा–गला शव मिलता है जिससे असली वजह का पता नहीं चलता।

सिस्टम की नाकामी

बाघों के संरक्षण के लिए करोड़ों का बजट हर साल मंजूर होता है, मगर न तो जंगलों में पर्याप्त गश्त होती है, न समय पर बचाव टीमें सक्रिय होती हैं। मॉनिटरिंग सिस्टम लगभग नाकाम है और पारदर्शिता का नामोनिशान नहीं।

 

गणेशोत्सव पर सिडको ने जारी किया 4158 सस्ते घरों की लॉटरी
Danger of adenovirus on holi : होली पर एडेनोवायरस का छाया संकट , छोटे बच्चों को अधिक है खतरा
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
लाइसेंसी बंदूक से गोली लगने से बिल्डर मंगेश गायकर घायल, बेटा भी जख्मी, पुलिस जांच में जुटी
NCP internal conflict: राष्ट्रवादी कांग्रेस में बढ़ी अंदरूनी खींचतान, सुनेत्रा पवार गुट में फैसलों पर गहराया विवाद
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Mumbai India April 17 2020 People passby KEM 1713985142673 1714016860814
मुंबईहेल्थ शिक्षा

केईएम को मिली एक और उपलब्धि, रोबोट ने पूरी की ‘सर्जरी की सेंचुरी’, छह महीनों में की पूरी

Deepak dubey
Deepak dubey
August 9, 2024
बैन के बाद भी एक्टिव पीएफआई पनवेल में चल रही थी मीटिंग पर एटीएस की रेड
Atiq Ahmed became the executioner: जब जल्लाद बना अतीक, मुंबई से बुलाकर युवक का खीच लिया था खाल, आज तक नही हुई एफआईआर
Illegal parking Mumbai: सरकारी ज़मीन पर अवैध पार्किंग का पर्दाफाश, हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी को सौंपी जांच की कमान
पाकिस्तान इंग्लैंड मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?