जो इंडिया / नवी मुंबई। नवी मुंबई के महापे एमआईडीसी क्षेत्र (Mahape MIDC area of Navi Mumbai
अक्षय दांगे ने मौके पर पहुंचकर बड़ी सावधानी और साहस के साथ करीब चार फीट लंबे ज़हरीले चश्माधारी नाग को सुरक्षित बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मानसून में सांप अक्सर सूखे, सुरक्षित कोनों में जैसे कि जूते, बक्से और बिस्तर के नीचे छिप जाते हैं।
अक्षय ने नागरिकों से अपील की कि बारिश के मौसम में हमेशा जूते पहनने से पहले जांच लें और सांप दिखने पर डरकर खुद कुछ करने की बजाय प्रशिक्षित सर्पमित्र को बुलाएं। चश्माधारी नाग भारत के सबसे ज़हरीले सांपों में गिना जाता है और समय रहते सही कदम उठाकर बड़ा खतरा टल गया।
