Joindia
क्राइमकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

आफताब के लापता परिवार की मुंबई में तलाश, छतरपुर के तालाब में श्रद्धा का सिर खोज रही दिल्ली पुलिस

95511934

मुंबई ।श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस आज आरोपी आफताब के परिवार की तलाश में आज मुंबई के नया नगर थाना पहुंची है। बताया गया है कि आफताब पूनावाला का पूरा परिवार फिलहाल लापता है। आफताब का परिवार मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता था लेकिन हत्या के बाद से पूरी फैमिली गायब है। परिवार की अनुपस्थिति में दिल्ली पुलिस को क्या कुछ हासिल हुआ है इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस नगर निगम के कर्मचारियों के साथ एक तालाब को खाली कराने में भी जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास इस बाक की पुख्ता जानकारी है कि आफताब ने श्रद्धा का सिर इसी तलाबा में फेंका था। इससे पहले दिल्ली पुलिस ने रविवार को ही छतरपुर के जंगलों समेत राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में नए सिरे से तलाशी अभियान चलाया। इसमें वह इलाका भी शामिल है जहां आरोपी आफताब पूनावाला और वालकर साथ रहा करते थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।

कातिल आफताब पूनावाला का परिवार मुंबई के मीरा रोड इलाके में रहता था। लेकिन, श्रद्धा की हत्या के बाद पूरा परिवार गायब है। दिल्ली पुलिस आज परिवार को ही खोजने मुंबई पहुंची है। हालांकि अब तक पुलिस के हाथों कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। मुंबई के नया नगर थाना पहुंची दिल्ली पुलिस अभी अपनी जांच कर रही है। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को दो बैग में सबूत मिले हैं जिनकी जांच की जाएगी।

श्रद्धा के सिर की तलाश में तालाब खाली करा रही दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस मुंबई में आफताब की फैमिली की तलाश के अलावा आज छतरपुर एनक्लेव में स्थित एक तालाब को भी खाली कराने में जुटी है। इसके लिए पुलिस ने नगर निगम कर्मचारियों की मदद ले रही है। असल में दिल्ली पुलिस का कहना है कि उसके पास पुख्ता सबूत है कि आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसका सिर काटकर इसी तालाब में फेंका था। इस तालाब को खाली कराने में कई लोगों की टीम मशीनरी के साथ जुटी हुई है।

Related posts

Raksha Bandhan Holiday GR: शुक्रवार को रहेगी छुट्टी, रक्षा बंधन के लिए शनिवार को छुट्टी पर असमंजस बरकरार

Deepak dubey

Aditya Thackeray attack on Mahayuti government: “बिल्डर-ठेकेदारों की सरकार बन चुकी है महायुति!” — आदित्य ठाकरे का सीधा हमला, कहा चुनाव आयोग की कृपा से हथियाई सत्ता

Deepak dubey

किराए की  वीला मे डर्टी फिल्म का कारोबार, एडलट मूवी शूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ,13 गिरफ्तार

Deepak dubey

Leave a Comment