Joindia
क्राइममुंबई

Saif ali khan : करीना ने खोला खौफनाक रात का राज, 1663 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

IMG 20250412 WA0050

जो इंडिया / मुंबई: मुंबई में फिल्म अभिनेता सैफ अली खान  (Saif Ali Khan) पत्नी करीना कपूर (Karina kapoor) के घर हुई सनसनीखेज घुसपैठ की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पुलिस ने 1663 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है, जिसमें अभिनेत्री करीना कपूर के बयान ने घटना की भयावहता को उजागर किया है। करीना ने बताया कि 15 जनवरी की रात एक संदिग्ध व्यक्ति उनके बेटे जेह के कमरे में घुस आया था। वह अपने एक हाथ में चाकू और दूसरे हाथ में ब्लेड लिए खड़ा था।

Advertisement

करीना के अनुसार, हमलावर ने सैफ पर जानलेवा हमला किया और घर की नैनी पर भी वार किया। इस दौरान सैफ ने बहादुरी दिखाते हुए हमलावर से भिड़ंत की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए। चार्जशीट के मुताबिक, आरोपी बच्चों के कमरे तक पहुंच गया था, जिससे पूरे परिवार में दहशत फैल गई।

पुलिस अब इस हमले के पीछे की साजिश की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है। इस घटना ने बॉलीवुड के हाई-सिक्योरिटी माने जाने वाले परिवारों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

इसे भी पढ़ें-:

1) Tamannaah Bhatia item song: आज की रात… फिर तमन्ना का हॉट मजा, रेड -2 में आईटम सांग का लीक हुआ वीडियो

2) Elphinstone Bridge Mumbai : 125 साल पुरानी विरासत पर विराम, परेल ब्रिज जल्द हो होगा बंद, मुंबई की ट्रैफिक रफ्तार थमेगी, लेकिन भविष्य की राह खुलेगी.

Related posts

मुंबई से लापता 4 भाई-बहन मध्य प्रदेश में मिले, घर छोड़ने की वजह भी आई सामने

Deepak dubey

Six arrested with drugs worth Rs 6 crore: 6 करोड़ कि कीमत के एमडी के साथ छह आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

Deepak dubey

मुंबई के इन इलाकों में गुरुवार को रहेगी पानी की कटौती

Deepak dubey

Leave a Comment