By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mock Test for 12th Board: अभ्यास परीक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास, बोर्ड परीक्षा में सफलता सुनिश्चित – विधायक संजय केळकर
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mock Test for 12th Board: अभ्यास परीक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास, बोर्ड परीक्षा में सफलता सुनिश्चित – विधायक संजय केळकर

ठाणेराजनीतिहेल्थ शिक्षा

Mock Test for 12th Board: अभ्यास परीक्षा से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास, बोर्ड परीक्षा में सफलता सुनिश्चित – विधायक संजय केळकर

Deepak dubey
Last updated: December 16, 2025 4:53 am
Deepak dubey
Published: December 16, 2025
Share
IMG 20251216 WA0009
SHARE

प्रेरणा संस्था द्वारा आयोजित 12वीं अभ्यास परीक्षा में डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता

Advertisement

जो इंडिया /ठाणे: (Mock Test for 12th Board)

बोर्ड परीक्षा (Board exams) से पूर्व आयोजित की जाने वाली अभ्यास परीक्षा (Practice exam) विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होती है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक कमियों, त्रुटियों और तैयारी के स्तर का सही आकलन करने का अवसर मिलता है, जिससे वे समय रहते सुधार कर बोर्ड परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। यह विचार विधायक संजय केळकर ने 12वीं विज्ञान एवं वाणिज्य शाखा की अभ्यास परीक्षा का निरीक्षण करते हुए व्यक्त किए।

विधायक संजय केळकर (MLA Sanjay Kelkar) की पहल पर तथा प्रेरणा संस्था के माध्यम से लगातार 13वें वर्ष 12वीं विज्ञान और वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए अभ्यास परीक्षा का आयोजन किया गया है। इस वर्ष यह अभ्यास परीक्षा 7 दिसंबर से प्रारंभ हुई है। परीक्षा केंद्रों का दौरा कर विधायक केळकर ने विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक केळकर ने कहा कि अभ्यास परीक्षा के कारण विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है। प्रश्नपत्रिका हल करने की सटीक पद्धति, समय का सही नियोजन और परीक्षा के तनाव से निपटने की क्षमता इस अभ्यास से विकसित होती है। यही कारण है कि अभ्यास परीक्षा विद्यार्थियों को वास्तविक बोर्ड परीक्षा के लिए मानसिक और बौद्धिक रूप से तैयार करती है।

यह अभ्यास परीक्षा 7, 14, 21 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जा रही है। इसके लिए ब्राह्मण शिक्षण मंडळ की इंग्लिश मीडियम स्कूल तथा दगडी स्कूल के समीप स्थित महाराष्ट्र विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों पर विज्ञान एवं वाणिज्य शाखा के कुल डेढ़ हजार से अधिक विद्यार्थी अभ्यास परीक्षा में शामिल हुए हैं।

अभ्यास परीक्षा का परिणाम और प्रमाणपत्र वितरण समारोह 4 जनवरी 2026 को सायंकाल 5 बजे अभिभावकों की उपस्थिति में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक संजय केळकर के हाथों विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते हुए विधायक केळकर ने बताया कि यह शैक्षणिक उपक्रम पिछले 13 वर्षों से लगातार संचालित किया जा रहा है, जिसमें कोचिंग क्लासेस संघटना का भी सहयोग रहता है। उन्होंने विश्वास जताया कि अभ्यास परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।

Elevated Multilevel Electromechanical Car Parking System: मुंबई मनपा के पार्किंग कॉन्ट्रैक्ट में 200 करोड़ से ज्यादा का घाटा
MNS: अल्टिमेटम ‘Raj’ पर पुलिस का शिकंजा, कहा कूदे जो खेल में तो जाओगे जेल में
Poonam Chamber: पूनम चेंबर में कोई उद्यान विकसित नहीं किया गया था बल्कि एक अनधिकृत गैरेज बनाया गया, एक साल पहले की गई पूनम चैंबर की शिकायतों पर मनपा ने आंखें मूंद लीं
गणेश चतुर्थी पर गणराया के चरणों में चढ़ाएं “एक नोटबुक, एक कलम”
Rabale MIDC pharmaceutical company fire: रबाले में फार्मा कंपनी में भीषण आग, लाखों का नुकसान
TAGGED:Maharashtra newsmla sanjay kelkarmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Traffic won d
ठाणेमुंबई

सायन ब्रिज बंद होने से बढ़ा यात्रा का समय, शहर भर में लग रहा है ट्रैफिक जाम

Deepak dubey
Deepak dubey
August 2, 2024
Breaking news: राज ठाकरे के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, 16 साल पहले का मामला
राम मंदिर हमारी अस्मिता का प्रश्न हैं!
Bihar Foundation day : बिहार स्थापना दिवस एवं सहस्त्र चंद्र दर्शन समारोह में एकजुट हुए भाजपा के पुराने नेता
Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?