By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: MUMBAI: मुंबई की हवा में घुला है जहर, स्वास्थ्य पर बरपा रहा कहर, दिल्ली को भी छोड़ रहा पीछे
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » MUMBAI: मुंबई की हवा में घुला है जहर, स्वास्थ्य पर बरपा रहा कहर, दिल्ली को भी छोड़ रहा पीछे

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

MUMBAI: मुंबई की हवा में घुला है जहर, स्वास्थ्य पर बरपा रहा कहर, दिल्ली को भी छोड़ रहा पीछे

Deepak dubey
Last updated: February 1, 2023 4:05 pm
Deepak dubey
Published: February 1, 2023
Share
images 10
SHARE

मुंबई। आर्थिक राजधानी मुंबई प्रदूषण( pollution) की भारी चपेट में है। फिलहाल शहर के तापमान में गिरावट जरूर आई है लेकिन प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदूषण के मामले में मुंबई ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण ने मुंबई की हवा में जहर घोल दिया है, जो इंसानों के स्वास्थ्य पर कहर बरपा रहा है। इतना ही नहीं प्रदूषण का शिकार पशु-पक्षी भी हो रहे हैं। दूसरी ओर शहर में बड़ी संख्या में लोग सर्दी, खांसी, बुखार, श्वसन आदि से संबंधित बीमारियों से परेशान हो रहे हैं। ऐसे में इलाज के लिए लोगों की अस्पतालों में भीड़ लग रही है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि मुंबई में वायु प्रदूषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। मुंबई की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) पिछले तीन महीनों से ‘खराब से ‘अत्यधिक खराब’ के बीच में बना हुआ है। मुंबई में मंगलवार को भी एक्यूआई ३०४ पर पहुंच गया। सफर के मुताबिक शहर की वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘बहुत खराब’ स्थिति में है। इस बीच बीकेसी में प्रदूषकों और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड में भारी वृद्धि के कारण हवा ‘बहुत खराब’ स्थिति में पहुंच गया है। यह गैस जब कोहरे के साथ मिलती है, तो दृश्यता कम हो जाती है। साथ ही अब यह गैस इंसानों के साथ ही अन्य जीवित प्राणियों के स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के गुफरान बेग ने बताया कि मंगलवार को मुंबई में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब स्तर तक पहुंच गई। हवा की गति धीमी और हवा में नमी होने से प्रदूषक हवा में जमा हो रहे हैं। इसलिए मंगलवार को मुंबई की हवा को वायु गुणवत्ता मापक प्रणाली सफर पर बहुत खराब बताया गया। साथ ही प्रदूषकों की संख्या में वृद्धि के कारण बीकेसी, भांडुप, नई मुंबई, चेंबूर में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब तो कोलाबा, मझगांव, अंधेरी, बोरीवली, अंधेरी और मलाड में खराब हो गई है। मंगलवार शाम तक मुंबई में प्रदूषक पीएम २.५ और पीएम १० की सघनता क्रमश: १२५ और १९० थी।

बजट से पहले प्रदूषण पर मनपा को सुझाव

वित्त वर्ष २०२३-२४ के आगामी मनपा बजट से पहले मुंबई के आर्किटेक्ट और शहरी नियोजन विशेषज्ञों ने आयुक्त इकबाल सिंह चहल को पत्र लिखा है, जिसमें मुंबई में प्रदूषण, बारिश के पानी और सड़क के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के तरीके सुझाए गए हैं। बता दें कि मनपा ने ५ फरवरी को पेश होने वाले अपने बजट से पहले नागरिकों से सुझाव मांगे थे। मुंबई का एक्यूआई लगातार ‘खराब’ श्रेणी में रहा है। ऐसे में सर्दियों के मौसम की शुरुआत के बाद से वायु प्रदूषण की समस्याओं पर प्रकाश डाला गया है।

बीमारियां फैला रही जहरीली हवा

जेजे अस्पताल की डीन डॉ. पल्लवी सापले के मुताबिक जहरीली हवा कई बीमारियों को फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदूषित वायु से फेफड़ों का कैंसर, दिल और सांस से संबंधित रोग होने का सबसे अधिक खतरा होता है। इतना ही नहीं हवा में नाइट्रोजन और सल्फर डाइऑक्साइड दमा, सिरदर्द, आंख-नाक में जलन, फेफड़ों में सूजन के साथ ही उसकी कार्यक्षमता को भी कम करती है।

ये हैं धूल प्रदूषक के कारक

प्रदूषित हवा में बारीक कण होते हैं। हम जिस समय सांस लेते हैं, तो वे इसके जरिए हमारे शरीर में पहुंचते हैं और खून में घुल जाते हैं। फिर ये खून की मदद से हमारे शरीर में फैल जाते हैं और शरीर के कई अहम अंगों को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं विशेषज्ञ वायु गुणवत्ता की खराब हुई इस स्थिति को कम तापमान और कमजोर हवाओं को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनके अनुसार शहर में शुरू निर्माण कार्य और धीमी गति से चलने वाले यातायात भी धूल प्रदूषण के कारक हैं।

पीएम स्वनिधि से समृद्धि योजना के तहत विशेष शिविर को मिला प्रतिसाद 
Pune journalist attacked: पुणे मंचर में महिला पत्रकार पर हमला — लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को दबाने की शर्मनाक कोशिश!
Akhilesh Yadav hospital visit: वाह रे समाजवादी.. अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय जले लोगों को देखने पहुंचे सपा अध्यक्ष
Chacha Bhatija political clash: “मेरे से पंगा मत लेना बेटा” — इस्लामपुर में चाचा-भतीजे की मंच पर नोकझोंक, अजित पवार का रोहित पवार को मज़ाकिया वार
Sugar impact on kids health:🧃 बच्चों का बचपन निगल रही चीनी! वेबिनार में हुआ बड़ा खुलासा – स्कूलों की कैंटीन और वेंडिंग मशीनों पर उठे सवाल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsmumbai news navi mumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20260116 WA0028
मुंबईराजनीति

Mumbai Municipal Corporation Election Results 2026: बहुकोणीय मुकाबले में UBT शिवसेना, भाजपा और कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन

Deepak dubey
Deepak dubey
January 16, 2026
Vashi APMC overloading issue: ओवरलोड ट्रकों से बढ़ा खतरा, वाशी एपीएमसी प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग
शिवसैनिकों को झटका, दुर्घटना बिमा से हटाया बालासाहेब का नाम:Balasaheb’s name removed from accident insurance
साकेत महायज्ञ-पूर्णाहुति में लगा भक्तों का तांता ,विदेशों से पधारे भक्त, सांस्कृतिक संध्या में बही भक्ति रस की धारा
वर्ली में बगावत की आहट, शिवसेना (UBT) के AB फॉर्म बने सिरदर्द, उद्धव ठाकरे को संभालना पड़ा मोर्चा
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?