By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Panvel Municipal Corporation elections: पनवेल महानगरपालिका द्वारा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Panvel Municipal Corporation elections: पनवेल महानगरपालिका द्वारा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

नवीमुंबईसिटी

Panvel Municipal Corporation elections: पनवेल महानगरपालिका द्वारा आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर विभिन्न विभागों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित

Deepak dubey
Last updated: December 19, 2025 10:29 am
Deepak dubey
Published: December 19, 2025
Share
IMG 20251219 WA0024
SHARE

जो इंडिया / पनवेल / रेनू पांडेय: (Panvel Municipal Corporation Election)
आगामी पनवेल महानगरपालिका चुनावों (Panvel Municipal Corporation elections)

Advertisement
के सफल एवं पारदर्शी आयोजन के उद्देश्य से पनवेल महानगरपालिका की ओर से आज पुलिस प्रशासन तथा शासन के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चुनाव अधिकारी एवं महानगरपालिका आयुक्त श्री. मंगेश चितळे ने की।

बैठक में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। चुनाव के दौरान नकद राशि, शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध उपयोग पर रोक लगाने के लिए चेकपोस्ट की स्थापना, फ्लाइंग स्क्वॉड तथा वीडियो निगरानी दलों के प्रभावी उपयोग के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए। इस अवसर पर मुंबई जोन–3 के उपायुक्त श्री. दीपक मोहिते एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20251219 WA0023
Election Review Meeting Panvel

महावितरण विभाग के अधिकारियों को चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मतदान के दिन किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधा न आए, इसके लिए पूर्व नियोजन पर विशेष जोर दिया गया।

सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को चुनाव अवधि के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन न हो, इसकी सख्त हिदायत दी गई। इस दौरान किसी भी प्रकार के नए निर्माण कार्य या उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित न किए जाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त बैंकों एवं वित्तीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ हुई चर्चा में नकद लेन-देन पर नियंत्रण, खातों की निगरानी तथा संदिग्ध वित्तीय व्यवहारों पर सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश दिए गए। चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का आग्रह किया गया।

एकल खिड़की योजना लागू

चुनाव संबंधी सभी प्रकार की अनुमतियों, सुविधाओं एवं समन्वय को सरल और त्वरित बनाने के लिए चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालयों के स्तर पर ‘एकल खिड़की योजना’ लागू की जाएगी, जिससे सभी आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

इस बैठक में पनवेल महानगरपालिका के चुनाव विभाग उपायुक्त, सभी चुनाव निर्णय अधिकारी तथा महानगरपालिका एवं शासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।पनवेल मनपा आयुक्त डॉ मंगेश चितले ने कहा कि चुनाव निर्णय अधिकारी कार्यालयों के स्तर पर सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह तैयार हैं। सभी शासकीय विभाग आपसी समन्वय के साथ सहयोगात्मक भावना से कार्य करें।

Haji Ali Dargah high tide: हाजी अली दरगाह में समुद्र की ऊँची-ऊँची लहरें, पुलिस ने श्रद्धालुओं को चेतावनी दी
WHO’s guidelines for Diabetes and BP: कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज और हाई बीपी, डब्ल्यूएचओ के गाइडलाइंस का करें पालन, कोविड के बाद हावी हो रही दोनों बीमारियां, तेजी से चपेट में आ रहे युवा
Rajkummar Rao Patralekha Parents: शादी की चौथी सालगिरह पर माता-पिता बने राजकुमार राव–पत्रलेखा, घर आई नन्ही परी
ठाणे आने पर आव्हाड से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे, लेकिन…
Electricity Bill Increase: बिजली का ‘इलेक्ट्रिक शॉक’ तय! अप्रैल के बाद हर महीने बदल सकता है आपका पावर बिल
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newspanvel palika
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250625 WA0027 scaled
नवीमुंबईसिटी

🔥 Navi Mumbai MIDC fire: नवी मुंबई एमआईडीसी की क्यूटेस्ट रिसर्च लैब में रात के सन्नाटे में भीषण आग! रसायनों से उठी आग की लपटों ने बढ़ाई अफरा-तफरी, दमकल की 10 से अधिक गाड़ियाँ तैनात

Deepak dubey
Deepak dubey
June 25, 2025
‘Daddy’ returns home after 17 years: अरुण गवली की रिहाई से दगड़ी चाल में जश्न, बीएमसी चुनाव से पहले बढ़ी हलचल
Naval area bike theft case: नौसेना परिसर में फिर चोरी का मामला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
Ladli Bahna Yojana controversy: “महायुति का वादा अधूरा: बहनों को 2100 नहीं, 1500 पर ही टालमटोल”
Toprankars: ठाणे स्टूडेंट बनेंगे ‘टॉपरैंकर्स’, मिलेगा डिजिटल एजुकेशन प्लेटफॉर्म
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?