जो इंडिया / मुंबई। (Janhvi Kapoor)
शीर्षक पढ़कर आपको भी 440 वोल्ट का झटका लगा ना, लेकिन ये खबर 100 फीसदी खरी है। इस बात का खुलासा खुद ‘धड़क’

जाह्नवी ने बताया कि जब वह सिर्फ 15 साल की थीं, तब उन्हें एक पोर्न साइट पर अपनी अश्लील मॉर्फ्ड (बदली हुई) तस्वीर मिली थी. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह ‘डीपफेक’ था या नहीं, लेकिन वह कुछ वैसा ही था। मैंने एक पोर्न साइट पर अपनी तस्वीर देखी थी। हमारे स्कूल में आईटी की क्लास होती थी और लड़के मजे के लिए उन साइट्स पर जाते थे। वहां मेरी तस्वीरें भी थीं और यह सब स्कूल के दिनों की बात है। इसलिए, वह एक बहुत ही अजीब अनुभव था उस समय उन्हें समझ ही नहीं आया कि क्या हो रहा है। यह अनुभव उनके बचपन की सबसे डरावनी यादों में शामिल हो गया। जाह्नवी ने इस दौरान अपने परिवार की मदद का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि माता-पिता और बड़े भाई-बहन ने उन्हें सहारा दिया और यह मुश्किल समय पार करने में मदद की। जाह्नवी ने यह भी बताया कि इस अनुभव ने उन्हें मजबूत बनाया। यही वजह है कि आज वह हर चुनौती का सामना बड़े आत्मविश्वास के साथ कर पाती हैं।
जाह्नवी के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस खुलासे का जोरदार समर्थन कर रहे है। लोग कम उम्र में हुई इस घटना के बावजूद जाह्नवी की हिम्मत और पर्सनालिटी की तारीफ कर रहे हैं।



