Joindia
देश-दुनिया

Odisha train accident : ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों में टकराव, 263 लोगों की मौत, 912 लोग घायल, कोरोमंडल, हावड़ा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टकराव मुंबई गोवा वन्देभारत उद्घाटन रद्द

joindia

ओडिशा में कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को बालासोर जिले के बहानागा स्टेशन के पास पटरी से उतर गई और फिर एक मालगाड़ी से टकरा गई, (Odisha train accident) इस बीच कलकत्ता एक्सप्रेस गाड़ी भी आकर टकरा गई। इस घटना में करीबन 912 लोग घायल होने की खबर है। तो कम से कम 263 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने यात्रियों के बचाव कार्य अभियान को तेज किया है। बड़ी संख्या में घायलों को तुरंत अस्पताल भेज गया है। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार अबतक 261 लोगों की मौत घोषित की गई है। गंभीर रूप से लगभग 200 से ज्यादा लोग घायल हैं।

Advertisement

joindia

Odisha train accident : odisha CM visit accident spot.

इन ट्रेनों के बीच हुई टकराव

कोरोमंडल एक्सप्रेस जो पश्चिम बंगाल राज्य के शालीमार रेलवे स्टेशन से कुछ ही घंटे पहले शुरू हुई थी और दक्षिणी शहर चेन्नई की ओर जा रही थी। उधर बेंगलुरु के यशवंतपुर स्टेशन से चली हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस हावड़ा की ओर बढ़ रही थी। और बहनागा बाजार स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी इन तीनो के बीच टकराव हुआ है। रेलवे प्रवक्ता अमिताभ शर्मा ने कहा कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पहले पटरी से उतरी थी। उससे माल गाड़ी टकराई है। पटरी से उतरे डब्बे दूसरे विपरीत ट्रैक पर चले गए थे। वहां से आने वाली गाड़ी उससे टकरा गई।

मुंबई गोवा वन्देभारत उद्घाटन रद्द

शनिवार को मडगांव से हो रहे मुंबई गोवा वंदे भारत उद्घाटन रद्द किया गया है। आपको बता दे की यह वंदे भारत मडगांव और सीएसएमटी के बीच चलने वाली है।

Related posts

Yaduvanshis scuffle with BJP people: मुलायम, लालू यादव पर टिप्पणी करने पर गुस्साएं यदुवंशी, भाजपाइयों के साथ हाथापाई

Deepak dubey

Congress Ultimatum: जलसंधारण विभाग का आकृतिबंध मंज़ूर न हुआ तो संजय राठोड़ का छत्रपति संभाजीनगर में प्रवेश बंद, कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम

दिव्य ज्योति डिजिटल स्टूडियो की ओर से ‘राजू श्रीवास्तव’को दी गई श्रद्धांजलि

dinu

Leave a Comment