Joindia
मुंबईराजनीतिसिटी

“Nitin Gadkari’s sharp statement : भगवा झंडा लेकर घूमना हिंदुत्व नहीं, मूल्य-आधारित जीवनशैली ही असली भारतीयता है”

2

जो इंडिया /

Advertisement
नागपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी एक बार फिर अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने हिंदुत्व की परिभाषा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिससे उनकी ही पार्टी की विचारधारा पर सवाल खड़े हो गए हैं। गडकरी ने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व केवल भगवा झंडा लेकर सड़कों पर घूमने या नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक मूल्य-आधारित, सर्वधर्म समभाव और विश्व कल्याण की भावना से युक्त जीवनशैली है।

शनिवार को नागपुर स्थित सुरेश भट सभागृह में आयोजित एक सार्वजनिक साक्षात्कार में जब वरिष्ठ पत्रकार डॉ. उदय निरगुडकर ने उनसे हिंदुत्व और राजनीति से जुड़े कुछ सवाल पूछे, तो गडकरी ने दो टूक कहा,

> “कुछ राजनीतिक दलों ने हिंदुत्व का गलत अर्थ निकाल लिया है। पूजा में भी हम विश्व के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। अनेकता में एकता और सर्वधर्म समभाव ही भारत की असली पहचान है।”

गडकरी के इस बयान को भाजपा के कट्टर हिंदुत्ववादी रुख के खिलाफ एक संकेतात्मक विरोध के रूप में देखा जा रहा है।

“अभी तो ट्रेलर था, असली फिल्म बाकी है” — 2029 को लेकर बड़ा संकेत

साक्षात्कार के दौरान जब गडकरी से पूछा गया कि वे 2029 के लोकसभा चुनाव में किस भूमिका में होंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा,

> “जो अब तक देखा गया वह सिर्फ ट्रेलर था, असली फिल्म तो अभी बाकी है।”

इस टिप्पणी को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि क्या गडकरी आने वाले समय में कोई नई राजनीतिक भूमिका या बड़ी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।

विकास और आय पर बेबाक राय

जब उनसे मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों और जनता की आर्थिक स्थिति को लेकर सवाल किया गया, तो गडकरी ने कहा कि

> “देश में बड़े स्तर पर विकास हुआ है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या की वजह से आम आदमी को उसका सीधा लाभ दिखाई नहीं देता।”

भाजपा में नेताओं की एंट्री पर साधी चुप्पी

हाल ही में भाजपा में शामिल हुए सुधाकर बडगुजर के सवाल पर गडकरी ने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा और कार्यकर्ताओं के समर्पण से बनी पार्टी है।

Related posts

HEALTH: कैंसर मतलब मौत! ८१ फ़ीसदी लोगों को कैंसर से लगता है डर, कैंसर से पीड़ित हैं ४१ फीसदी लोग

Deepak dubey

इंडिया’ गठबंधन की बैठक देश को एक दिशा देने वाली साबित होगी :- नाना पटोले, बीजेपी को सत्ता से उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता में लाने की कांग्रेस की योजना

Deepak dubey

अत्याधुनिक ‘आई बाइक’ से अपराधियों पर नज़र

Deepak dubey

Leave a Comment