Joindia
मुंबईराजनीति

Nitin Gadkari: राजनीति से अलविदा होंगे गडकरी, दिए बड़े संकेत

Screenshot 20230328 1525062

मुंबई:- मुझे सामाजिक कार्यों में ज्यादा रुचि है। मैंने कई बार यह बात कही है। (Nitin Gadkari) अब बहुत हो गया है, लोगों को अगर यह बात पटती है तो वोट दो, नहीं तो मत दो। मैं अब किसी को ज्यादा मस्का लगाते नहीं बैठूंगा। मैं नहीं तो मेरी जगह कोई और चुनकर आएगा। ऐसा स्पष्ट मत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी  (Nititin Gadkari) ने सोमवार को व्यक्त किया। वनराई फाउंडेशन की तरफ से आयोजित सत्कार समारोह में वे बोल रहे थे।

Advertisement

उन्होंने कहा कि राजनीति का मतलब पैसा कमाने का धंधा नहीं, राजनीति का मतलब है समाजनीति, राष्ट्रनीति, विकासनीति आदि धर्मनीति है। राजनीति मतलब धर्मनीति है। सामाजिक आर्थिक परिवर्तन राजनीतिक उद्देश्य होना चाहिए है। इसलिए समाज में विशेषता गरीबों की सेवा राजनीति के माध्यम से होना अपेक्षित है।

राजनीतिक से दूर जाने का संकेत
भाजपा के संसदीय समिति से गडकरी को कुछ महीना पहले हटा दिया गया है। इसके अलावा भाजपा के कई कमेटियों से भी गडकरी को हटाया गया है। इसलिए भाजपा के शीर्ष नेताओं से गडकरी नाराज हैं ऐसी चर्चा की जा रही है। नागपुर के कार्यक्रम में गडकरी द्वारा किए गए वक्तव्य से कयास लगाए जा रहे हैं कि वे अब राजनीति से दूरजा सकते हैं।

Related posts

पुणे जर्मन बेकरी विस्फोट मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हिमायत बेग को जमानत दी गई; जानिए क्या है मामला

Deepak dubey

सहायक आयुक्त आदित्यनारायण मिश्र के सेवानिवृत्ति पर हार्दिक अभिनंदन

Deepak dubey

एशिया सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव का जोश

dinu

Leave a Comment