Joindia
इवेंटमुंबईरोचक

एशिया सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव का जोश

आजादी की अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर एशिया की सबसे बड़ी झोपड़पट्टी धारावी में भी लोगों में गजब का उत्साह है। विभिन्न संगठनाओं द्वारा यहां पिछले 15 दिनों से जम कर तिरंगा का वितरण किया गया है। लोगों ने 13 अगस्त से ही अपने घरों के सामने सम्मान पूर्व गर्व के साथ तिरंगा झंडा फहराया है। घनी झुग्गी झोपड़ी और घनी आबादी के लिए के रूप में मशहूर धारावी में भी आज़ादी के अमृत महोत्सव को लेकर जमकर तैयारियां की गई है।

मनपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने आसपास की कई जगहों को खूब सजाया है। भाजपा मुंबई के यूबीएम महासचिव व धारावी बचाव आंदोलन समिति के अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता ने बताया कि उनके नेतृत्व में कई संगठनों ने घर-घर राष्ट्रध्वज का वितरण किया। जिसमें स्थानीय समाजसेवक राजू खेड़ी, विजय कुमार, होलगुल नाम्बी तेवर, कामराज नडार ने धारावी में घर घर जाकर झंडा वितरण किया।

आज़ादी के अमृत महोत्सव में धारावी के बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग सभी ने उत्साह दिखाया। सभी ने एक साथ हाथ बढ़ाते हुए आज़ादी के महापर्व को लेकर तिरंगा फहराया।

Related posts

रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना: पुणे में 11 साल की बच्ची संग रेप के आरोप में पिता, भाई, दादा और मामा के खिलाफ केस दर्ज

cradmin

Pollution effect on skin: मुंबईकरों की बढ़ी टेंशन, प्रदूषण के चलते युवाओं में बढ़ी स्किन की समस्या

Deepak dubey

2011 के बाद के झोपड़पट्टी धारकों को मिलेगा पानी कनेक्शन

Deepak dubey

Leave a Comment