Joindia
सिटीकल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबई

नौसेना के नाविक ने जहाज पर की आत्महत्या,नेवी ने दिया जांच का आदेश

home banner 5

मुंबई । भारतीय नौसेना के 25 वर्ष के एक नाविक ने मुंबई बंदरगाह पर एक जहाज पर अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।
अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार दोपहर नौसैनिक युद्धपोत पर हुई और नौसेना ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारी ने कहा कि नाविक जहाज पर एक कक्ष में गया और कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आत्महत्या के पीछे का सटीक कारण अभी तक अज्ञात है, लेकिन पुलिस को संदेह है कि नाविक ने कुछ घरेलू मुद्दों के कारण यह कदम उठाया होगा। उन्होंने कहा कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। संपर्क करने पर, नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

Related posts

Mumbai police: मुंबई का पहला विशेष पुलिस कमिश्नर बने देवेन भारती, गृहमंत्री ने बनाई नई पोस्ट

dinu

Shivsena(UBT) : गद्दारों को राजनीति में दिखाने का समय आ गया है, उद्धव ठाकरे

Deepak dubey

Navi Mumbai Metro: नवी मुंबई के मेट्रो में  हर दिन 14 हजार 333 यात्री करते हैं यात्रा, एक महीने मे 1 करोड़ 16 लाख रुपये का कलेक्शन 

Deepak dubey

Leave a Comment