Joindia
नवीमुंबई

नवी मुंबई मेट्रो के लिए नवी मुंबई शिवसेना का हस्ताक्षर अभियान 

WhatsApp Image 2023 11 03 at 9.13.42 PM

मुंबई  | नवी मुंबईकरों की मेट्रो(metro )  पिछले पांच महीने पहले यातायात के लिए तैयार है। लेकिन इस परियोजना का श्रेय लेने के लिए सत्ताधारियों ने उद्घाटन में देरी की है |  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उद्घाटन के लिए समय नहीं मिल रहा है, इसलिए नवी मुंबईकरों को एक तरह परेशान  किया जा रहा है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के सांसद  राजन विचारे  ने आज आलोचना करते हुए कहा की कि परियोजना का  श्रेय लेना नागरिकों के आराम से अधिक महत्वपूर्ण है। नवी मुंबई की जनता की मेट्रो को लटकाए जाने के भाजपा के कार्यों की पोल खोल  करने के लिए आज शिवसेना की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया |

Advertisement

नवी मुंबई मेट्रो के पहले फेस को शुरू करने के लिए सीएमआरएस प्रमाणपत्र मिलकर पांच महीने हो गए | इसके बावजूद अभी तक मेट्रो शुरू नहीं किया गया |  इसके विरोध में शिवसेना नेता सांसद राजन विचारे  के मार्गदर्शन में आज बेलापुर में शिवसेना की ओर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया गया इस आंदोलन में जिला प्रमुख विट्ठल मोरे, द्वारकानाथ भोईर, जिला संगठक रंजना शिंत्रे, वरिष्ठ पूर्व नगरसेवक एम. के मढवी, उप जिला प्रमुख प्रकाश पाटिल, दिलीप घोडेकर, संतोष घोसालकर, अतुल कुलकर्णी, संदीप पाटिल, शहर  प्रमुख विजय माने, महानगर प्रमुख सोमनाथ वास्कर, उपजिला संयोजक उषा रेनके, भारती कोली, उपप्रमुख समीर बागवान, प्रकाश चिकने, महेश कोटिवाले, नरेश चालके, संजय भोसले, सुजाता म्हात्रे, निखिल मांडवे, लक्ष्मण पाटिल और अन्य ने भाग लिया। शिव सेना के इस हस्ताक्षर अभियान में हजारों नागरिकों ने हिस्सा लिया और शासकों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया

Related posts

तंगहाली से गुजर रहे कांबली, उद्योगपति ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ; एक लाख की नौकरी का ऑफर

Deepak dubey

उमेश कोल्हे हत्याकांड में एनआईए ने दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Deepak dubey

आफताब के लापता परिवार की मुंबई में तलाश, छतरपुर के तालाब में श्रद्धा का सिर खोज रही दिल्ली पुलिस

Deepak dubey

Leave a Comment