Joindia
सिटीकल्याणठाणेनवीमुंबई

नेरुल अवैध चर्च पर मनपा की तोडक कार्रवाई , सील किए जाने के बावजूद शुरू था आश्रम

IMG 20221202 WA0024

नवी मुंबई। नेरुल के सीवुड्स स्थित बेथेल गॉस्पेल चैरिटेबल ट्रस्ट के अवैध चर्च आश्रम स्कूल पर नवी मुंबई मनपा द्वारा शुक्रवार को तोड़क कार्रवाई कर पूरा आश्रम हटा दिया गया है ।ठाणे के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले महीने किए गए कार्रवाई में 45 बच्चो को छुड़ाए जाने के बाद आश्रम को सील कर दिया गया था ।इसके बावजूद आश्रम में लड़के लड़कियों के रखे जाने का खुलासा बीजेपी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चित्रा बाघ के औचक निरीक्षण में हुआ था ।जिसके बाद आश्रम को बचाने वाले अधिकारी और आश्रम पर कार्रवाई की मांग की गई थी।

Advertisement

बतादे कि 5 अगस्त को ठाणे जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी सुवर्णा जाधव ने सीवुड्स स्थित बेथेल गॉस्पेल चैरिटेबल ट्रस्ट चर्च के आश्रम स्कूल में लड़कों और लड़कियों के साथ छल सुरु होने की सूचना मिलने के बाद जांच की थी। जांच के दौरान पाया गया था कि 3 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 45 बालक-बालिकाओं को एक ही स्थान पर दो अस्वच्छ कमरों में रखा गया है। स्वास्थ्य की दृष्टि से ठाणे जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा यहां के सभी बच्चों को उल्हासनगर के शासकीय बाल गृह में ट्रांसफर किया गया।इस दौरान कुछ लड़कियों के साथ दुष्कर्म किए जाने का भी खुलासा हुआ था ।लड़कियों ने बताया था कि चर्च का फादर विक्स लगाने के बहाने उनका विनयभंग करता था। इसके बाद फादर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसी के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर फादर को गिरफ्तार करते हुए आश्रम को सील कर दिया था। इस बीच भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष चित्रा वाघ ने सोमवार को अचानक आश्रम का दौरा किया ।पाया कि आश्रम का सील तोड़कर अंदर लड़के और लड़कियों को रखा गया है ।इतना ही नही आश्रम तोड़ने का नोटिस दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नही किया गया था। जिसके बाद चित्रा वाघ ने मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर से मुलाकात कर मामले को गंभीरता से लेकर इसे बचाने वाले अतिक्रमण विभाग के उपायुक्त अमरीश पटनीगिरी की विभागीय जांच की मांग की थी ।इस मामले में अब अतिक्रमण विभाग एक्टिव होते हुए आश्रम को तोड़कर पूरा अतिक्रमण हटा दी है ।

Related posts

Shiv Sena will go to Supreme Court against the decision of 227 wards : 227 वार्ड के फैसले के विरोध में शिवसेना जाएगी सुप्रीम कोर्ट, जल्द ही निर्णय की करेंगे घोषणा

Deepak dubey

दादर में 21 करोड़ के सोने की लूट

Deepak dubey

भाजपा उत्तर भारतीय सेल के बिहार प्रकोष्ठ का स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न

Deepak dubey

Leave a Comment