By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला

क्राइममुंबई

Mumbai local train stone pelting: सावधान : कौन कर रहा है रेल यात्रियों पर पत्थर से हमला

Deepak dubey
Last updated: September 24, 2025 3:29 am
Deepak dubey
Published: September 24, 2025
Share
mumbai local train 770x433 1
SHARE

जो इंडिया/ मुंबई: (Mumbai local train stone pelting)

Advertisement

मुंबई की धड़कन कही जाने वाली लोकल ट्रेनें यात्रियों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा हैं, लेकिन अब इन्हीं ट्रेनों पर सफर करने वाले यात्री असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वजह है – अज्ञात पत्थरबाज़ों का गिरोह, जो ट्रेन के महिला डिब्बों को खासतौर पर निशाना बना रहा है। बीते एक हफ्ते में दो अलग-अलग घटनाओं में महिला यात्रियों पर पत्थर बरसाए गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन वारदातों से यात्रियों में डर और आक्रोश का माहौल है।

पहली घटना – महिला की आंख पर पत्थर से चोट

मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना 18 सितम्बर की है। 39 वर्षीय महिला अपने ड्यूटी से छुट्टी लेकर घर लौट रही थीं। उन्होंने सीएसएमटी से गोरगांव स्लो लोकल पकड़ी थी। जैसे ही ट्रेन शिवडी स्टेशन से क्रॉस हुई, महिला डिब्बे पर अचानक पत्थर फेंका गया। यह पत्थर महिला की दाईं आंख पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना – कॉलेज छात्रा पर हमला

इसी तरह की दूसरी घटना सोमवार को सामने आई। यह हादसा काटनग्रीन और रे रोड स्टेशन के बीच हुआ। 19 वर्षीय युवती महिला डिब्बे में बैठकर सफर कर रही थी, तभी अचानक किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेज़ी से पत्थर फेंका। पत्थर युवती के चेहरे पर आकर लगा, जिससे उसका चेहरा लहूलुहान हो गया और काफी खून बहने लगा। घायल युवती को भी तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

यात्रियों में खौफ और सवाल

इन घटनाओं के बाद से महिला यात्री खासतौर पर डरी हुई हैं। रोज़ाना लाखों लोग मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करते हैं, लेकिन इस तरह की घटनाओं ने उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महिला यात्रियों का कहना है कि वे अब लोकल ट्रेन में सफर करने से डरने लगी हैं।

पुलिस की कार्रवाई

वडाला रेलवे पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि यह किसी शरारती तत्वों की करतूत है और आरोपियों की तलाश तेजी से जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पत्थरबाज़ों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यात्रियों की मांग

यात्रियों और सामाजिक संगठनों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि लोकल ट्रेन मार्गों पर सुरक्षा गश्त बढ़ाई जाए, महिला डिब्बों पर विशेष नजर रखी जाए और ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

NAVI MUMBAI: पीएम मोदी करेंगे नवी मुंबई मेट्रो का उद्घाटन !
VIP NUMBER: अब घर बैठे मिलेंगे गाड़ियों के वीआईपी नंबर
रेल अधिकारी ही आरोपी ठेकेदार को आधे दाम पर बेचता था तेल !
11वीं में मिशन एडमिशन, तीसरी विशेष प्रवेश सूची हुई घोषित, 13004 छात्रों को कॉलेजों में मिला दाखिला,5,000 छात्र रह गए वंचित
Saif ali khan: सैफ पर हमला करने वाला खतरनाक आरोपी विजय दास बांग्लादेशी ? पुलिस की जांच में सच आया सामने
TAGGED:cotton greenMaharashtra newsmumbai newsmumbai police crimeray road
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20240221 WA0007
राजनीतिसिटी

Solapur BJP Candidate….तो सोलापुर में प्रणीति शिंदे की राह होगी आसान

dinu
dinu
March 13, 2024
APMC: एपीएमसी में शुरू हुई  मशहूर शाही लीची की आवक, 300 रुपए किलो हो रही विक्री 
मनपा के रडार पर 336 सोसायटियां, आवश्यकता से अधिक पानी इस्तेमाल करने पर जारी की नोटिस
Murder in a minor dispute: खारघर में मामूली विवाद में मर्डर, आरोपी फरार
Bhojpuri actress : Salman khan की फेवरेट को पहले पति ने सताया फिर दूसरे प्रेमी ने दिया धोखा…अब 40 की उम्र में प्यार की तलाश में rashmi desai
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?