By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Maharashtra Politics: महायुति सरकार का यह मंत्री भी देगा इस्तीफा? किसानों की 25 एकड़ हड़पने का मामला।
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Maharashtra Politics: महायुति सरकार का यह मंत्री भी देगा इस्तीफा? किसानों की 25 एकड़ हड़पने का मामला।

कल्याणराजनीति

Maharashtra Politics: महायुति सरकार का यह मंत्री भी देगा इस्तीफा? किसानों की 25 एकड़ हड़पने का मामला।

Deepak dubey
Last updated: December 20, 2025 11:33 am
Deepak dubey
Published: December 20, 2025
Share
ashok uike 2
SHARE

जो इंडिया / मुंबई: (Maharashtra Politics)

Advertisement

महाराष्ट्र की महायुति सरकार के एक और मंत्री विवादों के घेरे में आ गए हैं। इस बार आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके पर यवतमाल जिले के रालेगांव तालुका में एक आदिवासी किसान की 25 एकड़ जमीन हड़पने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि आदिवासी समाज की पहली सूत मील स्थापित करने के नाम पर किसान की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया।
यवतमाल जिला न्यायालय और मुंबई उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस करने वाली वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा तेलंगे ने नागपुर प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार परिषद में मंत्री अशोक उईके पर कई गंभीर आरोप लगाए। एडवोकेट तेलंगे के अनुसार, मंत्री उईके एक “भूमाफिया” की तरह काम कर रहे हैं और देवधरी गांव में वर्ष 1951 से काश्तकार के रूप में खेती कर रहे आदिवासी किसान भुरबा कोवे की जमीन सूत मील के नाम पर हड़प ली गई। उन्होंने दावा किया कि आज भी किसान परिवार को जमीन के अधिकार छोड़ने के लिए धमकियां दी जा रही हैं।

क्या है पूरा मामला

एडवोकेट सीमा तेलंगे ने बताया कि रालेगांव तालुका के देवधरी गांव में मधुसूदन देशमुख की 25 एकड़ जमीन थी, जो काश्तकारी व्यवस्था के तहत आदिवासी किसान भुरबा कोवे को मिली थी। वर्ष 1950 से यह जमीन कोवे के कब्जे में थी और सात-बारा रिकॉर्ड में भी उनका नाम दर्ज था।
आरोप है कि वर्ष 2020 में अशोक उईके ने मूल मालिक देशमुख के वारिसों से यह जमीन खरीदी और तलाठी से मिलीभगत कर डिजिटल सात-बारा रिकॉर्ड से भुरबा कोवे का नाम हटवा दिया। इतना ही नहीं, कोवे के खेत में जेसीबी मशीन लगाकर फसल नष्ट करने, उनके बेटे, बेटी और दामाद के साथ मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए हैं। पीड़ित परिवार जब पुलिस में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा, तो उनकी शिकायत लेने से भी इनकार कर दिया गया।

बेटी की नियुक्ति पर भी सवाल

एडवोकेट सीमा तेलंगे ने मंत्री उईके पर सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के विशेषाधिकार का इस्तेमाल कर अपनी बेटी एडवोकेट प्रियदर्शनी उईके को मुंबई उच्च न्यायालय में सरकारी वकील नियुक्त करवाया। इस नियुक्ति के विरोध में नागपुर के संविधान चौक पर आदिवासी फेडरेशन द्वारा आंदोलन भी किया गया था। आरोप है कि सरकारी वकील बनने के तुरंत बाद प्रियदर्शनी उईके को यवतमाल नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार भी बनाया गया।

मंत्री का जवाब

इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए आदिवासी विकास मंत्री अशोक उईके ने कहा कि सूत मील की जमीन से जुड़ा मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि एडवोकेट सीमा तेलंगे स्वयं वकील हैं, इसके बावजूद यदि उन्हें न्यायालयीन प्रक्रिया की समझ नहीं है तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। साथ ही उईके ने यह भी आरोप लगाया कि एडवोकेट तेलंगे के पीछे रालेगांव तालुका के एक पूर्व मंत्री का हाथ है।

बच्चे ने मचाया शोर, कर दी हत्या
bjp: किसी के दबाव मे आकार अयोग्यता का नहीं लेंगे फैसला- राहुल  नार्वेकर
Mumbai metro scam: मुंबई मेट्रो घोटाला? सिस्ट्रा और एमएमआरडीए आमने-सामने
Mumbai Municipal Corporation Cleaning Issue: मुंबई सेंट्रल एसटी डिपो की शर्मनाक तस्वीर: बदबू, गंदगी और मलेरिया का अड्डा बनता जा रहा राज्य का मुख्य बस डिपो!
Aaditya Thackerays News: मराठी छात्रों के साथ अन्याय? आदित्य ठाकरे की युवासेना ने उठाई आवाज़, मुंबई यूनिवर्सिटी हरकत में
TAGGED:Maharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
WA 1777388830119
राजनीतिसिटी

Akhilesh Yadav hospital visit: वाह रे समाजवादी.. अखिलेश यादव का पुतला फूंकते समय जले लोगों को देखने पहुंचे सपा अध्यक्ष

Deepak dubey
Deepak dubey
April 28, 2026
Kangana Ranaut Chirag Paswan affair: “अफेयर की खबरों पर कंगना रनौत का बड़ा खुलासा — ‘रोमांस होता तो अब तक बच्चे हो गए होते’”
UP DJ: धूम धड़ाके वाले डीजे, बैंड बाजा बारात पर लगी रोक
Heat will hurt:-तीन महीने चढ़ा रहेगा ताप
Technical fault in express: एक्सप्रेस की खराबी का खामियाजा लोकल के यात्रियों को झेलनी पड़ रही
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?