By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Government strict on tainted leaders: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दागी नेताओं से छीना VIP सम्मान, दोषी MLA-MP को अब नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Government strict on tainted leaders: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दागी नेताओं से छीना VIP सम्मान, दोषी MLA-MP को अब नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल

दिल्लीमुंबईराजनीति

Government strict on tainted leaders: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, दागी नेताओं से छीना VIP सम्मान, दोषी MLA-MP को अब नहीं मिलेगा प्रोटोकॉल

Deepak dubey
Last updated: April 29, 2026 8:31 pm
Deepak dubey
Published: April 29, 2026
Share
WA 1777474845600
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। (Government strict on tainted leaders)

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार ने दागी और दोषी जनप्रतिनिधियों को लेकर बड़ा फैसला लेते हुए साफ संदेश दिया है कि अब पद के नाम पर विशेष सम्मान नहीं मिलेगा। अपराध, भ्रष्टाचार या अन्य मामलों में दोषी ठहराए गए विधायक और सांसद अब सरकारी दफ्तरों में आम नागरिकों की तरह ही माने जाएंगे। अधिकारियों को उनके स्वागत में खड़े होने या विशेष प्रोटोकॉल देने की बाध्यता नहीं रहेगी।
महायुति सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी नए संशोधित आदेश में कहा गया है कि जिन जनप्रतिनिधियों को किसी आपराधिक या अन्य मामले में अदालत दोषी ठहरा चुकी है, उन्हें सरकारी कार्यालयों में किसी प्रकार का विशेष सम्मान नहीं दिया जाएगा। यदि ऐसे नेता किसी जांच, सुनवाई, अपील, चुनावी प्रक्रिया या अन्य कारणों से सरकारी दफ्तरों में पहुंचते हैं, तो उनके साथ सामान्य नागरिक जैसा व्यवहार किया जाएगा।
गौरतलब है कि इससे पहले 20 नवंबर 2025 को राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि विधायक और सांसद जब कार्यालयों में आएं, तो उनके सम्मान में खड़े हों। यहां तक कि ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। इस फैसले के बाद सरकार को विपक्ष और जनता के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।
पुराने आदेश को लेकर यह सवाल उठे थे कि जिन नेताओं पर गंभीर अपराधों के आरोप हैं या जो दोषी साबित हो चुके हैं, उन्हें सरकारी सम्मान क्यों दिया जाए। लगातार बढ़ती आलोचना और किरकिरी के बाद सरकार ने अब अपना रुख बदल दिया है।
नए फैसले के बाद अब यह स्पष्ट हो गया है कि जनप्रतिनिधि होने का अर्थ कानून से ऊपर होना नहीं है। यदि कोई नेता दोषी है, तो उसे किसी आम नागरिक की तरह ही सरकारी दफ्तरों में प्रक्रिया से गुजरना होगा।

Uddhav Thackeray attacks Fadnavis: चाणक्‍य और कुटनीति को खलबते में कूटकर पिसेंगे!, उद्धव ठाकरे का फड़णवीस पर हमला
Ganpati bappa arrival: बड़े-बड़े गणपती बप्पा का आगमन,श्रद्धा और उमंग के बीच भव्य शोभा
कोस्टल रोड से ‘महाबचत’: 70:30 के अनुपात में समय और ईंधन की बचत
Permission to collect toll for tunnel: ठाणे-बोरीवली जुड़वां सुरंग के लिए टोल वसूली की अनुमति, आम जनता पर पड़ेगा बोझ
Wrath of the triple virus: ट्रिपल वायरस का कोप, महाराष्ट्र में लाया प्रकोप, इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के दो दिनों में मिले 151 मरीज, कोविड के भी सामने आए 249 संक्रमित
TAGGED:BreakingNewsCorruptionCrimeNewsGovernmentOrderHindiNewsIndianPoliticsLatestNewsmaharashtra.MaharashtraGovernmentMahayutiMLAMP VIPCulturemumbaiPoliticalNews
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
JNPT
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटी

Airport Extortion racket: एयरपोर्ट पर वसूली मामले में नवी मुंबई में तलाशी, जेएनपीटी के दो एजेंटो के घरों पर CBI के छापे, मिली सिक्रेट डायरी

Deepak dubey
Deepak dubey
March 3, 2023
वाराणसी से मुंबई में कफ सिरप की तस्करी एनसीबी ने किया अंतराज्यीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़ मुख्य आरोपी सहित पांच गिरफ्तार 13248 बोतल किए जब्त मुंबई | प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ मुंबई एनसीबी ने किया | इस गिरोह के मुख्य सरगना सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद की हैं | विशेष की इसे वाराणसी से पुणे ट्रेन से भेजकर मुंबई के अलग अलग भागों में तस्करी जा रही थी | पिछले कुछ वर्ष से प्रतिबंधित कोडीन आधारित कफ सिरप का इस्तेमाल किया जा रहा है | इसके लिए तस्करो द्वारा कई हथकंडे अपनाए जा रहे है | मुंबई एनसीबी को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग उत्तर प्रदेश के वाराणसी से ट्रेन के माध्यम से पुणे कोडीन कफ सिरप की तस्करी किया जा रहा है | इस जानकारी के आधार पर एनसीबी ने 13 हजार 248 कफ सिरप की बोतल बरामद करते हुए मुख्य आरोपी सहित पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया | तस्करी के लिए फर्जी दस्तावेज का इस्तेमाल एनसीबी की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी कफ सिरप की खेप मूल रूप से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से नकली पते और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मुगलसराय स्टेशन से महाराष्ट्र के पुणे लाई जाती थी । उसके बाद अलग-अलग माध्यम से स्थानीय तस्करों के जरिए इसे मुंबई सहित राज्य के अलग अलग जगहों पर भेजा जाता था | एनसीबी सूत्रों की माने तो गिरफ्तार मुख्य सरगना का मुंबई में मेडिकल की दुकान है |लेकिन इसकी भनक इस गिरोह के किसी भी सदस्य को नहीं लगने दी है | इस गिरोह के जुड़े सदस्य भी मुख्य सरगना को नहीं पहचानते थे | सिर्फ व्हाट्सप्प या अन्य सोशल माध्यम से संपर्क में रहते हुए इस तस्करी को अंजाम दे रहे थे |इस गिरोह के पांच लोगो को गिरफ्तार किया जा चूका है कुछ और लोगो की गिरफ़्तारी होने की संभावना जताई जा रही है |
‘ठाकरे ने दो आदमी भेजे हैं पवार के पास और…’, 2019 के मुख्यमंत्री पद को लेकर शिंदे का अब तक का सबसे बड़ा सीक्रेट धमाका!
मोबाइल दुकान में युवक ने लगाई फांसी
Vidyavihar Railway Bridge: 30 सितंबर, 2023 तक पूर्ण होगा विद्याविहार रेलवे ब्रिज का निर्माण, 11.21 करोड़ की बढ़ोतरी, दो बार विस्तार, 1 रुपये का जुर्माना नहीं, मध्य रेलवे को 35.91 करोड़ का भुगतान किया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?