By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Shefali Jariwala death: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन: पति पराग त्यागी पहली बार आए सामने, हाथ में था पत्नी का फोटो, चेहरे पर गम का साया
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Shefali Jariwala death: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन: पति पराग त्यागी पहली बार आए सामने, हाथ में था पत्नी का फोटो, चेहरे पर गम का साया

फिल्मी दुनियामुंबई

Shefali Jariwala death: ‘कांटा लगा’ फेम शेफाली जरीवाला का निधन: पति पराग त्यागी पहली बार आए सामने, हाथ में था पत्नी का फोटो, चेहरे पर गम का साया

Deepak dubey
Last updated: June 28, 2025 6:38 am
Deepak dubey
Published: June 28, 2025
Share
Kaanta Laga girl 2025 06 9aaf26a1a22d5da6b3b11849f1c6d268 1
SHARE

जो इंडिया / मुंबई। ‘कांटा लगा गर्ल’ और बिग बॉस 13 की चर्चित प्रतियोगी शेफाली जरीवाला का अचानक हृदयगति रुकने से 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। यह दुखद घटना 28 जून की रात को हुई, जब शेफाली की अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें अंधेरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

शेफाली का पार्थिव शरीर फिलहाल कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है। मौत का स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। फॉरेन्सिक विभाग ने सुबह उनके घर पहुंचकर गहन जांच की और उनके मेडिकल रिपोर्ट्स भी जब्त किए।

hq720 1
Shefali Jariwala forensic report

पति पराग त्यागी का भावुक रूप पहली बार सामने आया

शेफाली के निधन के बाद उनके पति और अभिनेता पराग त्यागी पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए। मीडिया द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कोई बयान देने से इनकार कर दिया। पराग अपने पालतू कुत्ते के साथ इमारत से बाहर निकले, इस दौरान उनके हाथ में शेफाली का एक फोटो था और चेहरे पर गहरे दुख और थकावट के भाव साफ झलक रहे थे।

parag tyagi s appeal to paparazzi 1751097622344 16 9 1
Parag Tyagi reaction on Shefali death,

शेफाली जरीवाला को था मिरगी का पुराना रोग

जानकारी के अनुसार, शेफाली पिछले 15 वर्षों से मिरगी की बीमारी से ग्रसित थीं और लगातार दवा ले रही थीं। इसके अलावा, वे पिछले कुछ वर्षों से एंटी-एजिंग ट्रीटमेंट भी ले रही थीं और दो प्रकार की दवाएं नियमित रूप से इस्तेमाल कर रही थीं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि इन दवाओं और उनके हृदयाघात के बीच कोई सीधा संबंध नहीं पाया गया है।

डॉक्टरों ने यह भी कहा है कि शेफाली ने कभी अपनी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की जानकारी नहीं दी थी और वे सामान्य रूप से स्वस्थ लगती थीं।

पुलिस ने चार लोगों के बयान दर्ज किए

मुंबई पुलिस ने इस मामले में पति पराग त्यागी सहित चार लोगों के बयान दर्ज किए हैं। फॉरेन्सिक टीम द्वारा लिए गए सैंपल्स और रिपोर्ट्स के आधार पर अब आगे की जांच की जा रही है।

शेफाली की अचानक मौत से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और #RIPShefali ट्रेंड कर रहा है।

MUMBAI hapus mango: गुडीपाडवा से पहले बाजार में दिखने लगेगा हापुस
रवीना टण्डन की बेटी बनी पीएनजी सिल्वोस्टाईल की ब्रांडएम्बेसडर
Seven member committee highcourt: राज्य भर के स्कूली बच्चों की सुरक्षा उपाय के जांच, हाई कोर्ट ने बनाई सात सदस्यीय समिति, बदलापुर घटना के बाद हाई कोर्ट का निर्णय
Negligence towards health at Nair Hospital: नायर अस्पताल झेल रहा बुनियादी सुविधाओं की मार
Divya Prem serial: ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ – सन नियो का नया शो, जो रचेगा प्रेम, आस्था और अलौकिक शक्तियों की अद्भुत दुनिया
TAGGED:big bossentertainmentkata laga girlparag tyagiShefali Jariwala
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
BP Sugar
कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

WHO’s guidelines for Diabetes and BP: कंट्रोल में रहेगी डायबिटीज और हाई बीपी, डब्ल्यूएचओ के गाइडलाइंस का करें पालन, कोविड के बाद हावी हो रही दोनों बीमारियां, तेजी से चपेट में आ रहे युवा

Deepak dubey
Deepak dubey
March 10, 2023
Vadh 2 trailer release: संजय मिश्रा–नीना गुप्ता स्टारर ‘वध 2’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, नई कहानी ने खींचा ध्यान
Fall in tomato prices: टमाटर की कीमतों में भारी गिरावट, थोक बाजार में 8 से 10 रुपये किलो
सत्ताधारियों ने बदला पैंतरा पुलिस वाहनों से प्रत्याशियों तक पहुंचा रहे पैसा शरद पवार का गंभीर आरोप
मुंबई में लगातार लग रही आग, मर रहे हैं लोग!, सरकार क्या कर रही है? क्या हमें सब कुछ बताना होगा?
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?