जोइंडिया टीम/ मुंबई: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा (Rehan Vadra)
सूत्रों के अनुसार, रेहान वाड्रा की मंगेतर का नाम अवीवा बेग (Aviva Baig) बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अवीवा और उनके परिवार ने इस रिश्ते को पूरी मंजूरी दे दी है, वहीं दोनों परिवारों की आपसी सहमति के बाद सगाई की रस्म पूरी की गई। अवीवा बेग और उनका परिवार दिल्ली का रहने वाला बताया जा रहा है।
View this post on Instagram
हालांकि, सगाई को लेकर गांधी–वाड्रा परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि युवा कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। इस खबर के सामने आते ही राजनीतिक और सोशल सर्किल में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
रेहान वाड्रा आमतौर पर लाइमलाइट से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन उनकी सगाई की खबर सामने आते ही यह मामला सुर्खियों में आ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में शादी की तारीख और समारोह को लेकर औपचारिक घोषणा की जा सकती है।
फिलहाल, गांधी–वाड्रा परिवार से जुड़े करीबी सूत्र इस रिश्ते को पारिवारिक सहमति और आपसी समझ का नतीजा बता रहे हैं। आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
