By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: भांडुप रेलवे स्टेशन के पास BEST बस ने लोगों को कुचला: 4 की मौत, CM फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » भांडुप रेलवे स्टेशन के पास BEST बस ने लोगों को कुचला: 4 की मौत, CM फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

मुंबई

भांडुप रेलवे स्टेशन के पास BEST बस ने लोगों को कुचला: 4 की मौत, CM फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख मुआवजे का किया ऐलान

JoIndia Online Correspondent
Last updated: December 30, 2025 1:01 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: December 30, 2025
Share
Bhandup accident
SHARE

जोइंडिया टीम/ मुंबई: मुंबई के भांडुप वेस्ट इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भांडुप (Bhandup) रेलवे स्टेशन के पास सोमवार रात करीब 10:05 बजे एक BEST बस ने यात्रियों को जोरदार टक्कर मार (Bhandup Bus Accident) दी। इस दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Advertisement

हादसे की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस, मुंबई फायर ब्रिगेड और BEST के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। मुंबई पुलिस ने BEST बस चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

भांडुप बस हादसे में 4 लोगों की मौत और 9 घायल। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) बस ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है: मुंबई पुलिस https://t.co/ZIdv1Tq2gT

— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 29, 2025

ANI के मुताबिक, बस तेज रफ्तार में थी और नियंत्रण खोने के बाद सड़क किनारे खड़े यात्रियों को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को बचाने में जुट गए।

इस भयावह घटना पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा- ‘मुंबईतील भांडूप रेल्वे स्थानकानजीक झालेल्या एका दुर्दैवी अपघातात 4 जणांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो. या घटनेत 9 जण जखमी झाले असून त्यांना लवकर बरे वाटावे, अशी मी ईश्वरचरणी प्रार्थना करतो. मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये आर्थिक मदत राज्य सरकारतर्फे देण्यात येईल.’

मुंबईतील भांडूप रेल्वे स्थानकानजीक झालेल्या एका दुर्दैवी अपघातात 4 जणांचा मृत्यू झाल्याची घटना अतिशय दुर्दैवी आहे. मी त्यांना भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पण करतो.
या घटनेत 9 जण जखमी झाले असून त्यांना लवकर बरे वाटावे, अशी मी ईश्वरचरणी प्रार्थना करतो.
मृतांच्या वारसांना 5 लाख रुपये…

— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) December 29, 2025

मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजन को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

फिलहाल पुलिस, BEST और BMC के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, बस की तकनीकी स्थिति और चालक की लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

ठाणे आने पर आव्हाड से मिलने पहुंचे आदित्य ठाकरे, लेकिन…
Heart attack while playing cricket : क्रिकेट खेलते समय दिल का दौरा पड़ने से 34 वर्षीय युवक की मौत
Western railway : रात की लोकल में अब नहीं चलेगी ‘फुकट यात्रा’, विशेष ‘बैटमैन’ टीम करेगी टिकट चेकिंग !
Double Decker Bus: नवी मुंबई मे होगा डबल डेकर का सफर
Badlapur school case: बदलापुर की घटना के बाद जागे जिलाधिकारी;स्कूलों में सखी सावित्री समिति है या नहीं, इसकी जांच का दिया आदेश
TAGGED:accidentBEST bus crushed people BhandupBhandupBhandup accident 4 deadBhandup BEST bus accidentBhandup railway station bus crashdevendra fadnavismumbaiMumbai bus accident news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
Aaditya Thackeray
मुंबईसिटी

मानसून से पहले फडणवीस सरकार को दी Aaditya Thackeray ने चेतावनी, लिखा पत्र

JoIndia Online Correspondent
JoIndia Online Correspondent
May 8, 2026
हत्यारा आरोपी गिरफ्तार,12 घंटे में सुलझाया मामला
Torres’ scandal, direct international connection: मुंबई, ठाणे में ‘टोरेस’ घोटाला, सीधा अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन; आरोपी रूस और उज्बेकिस्तान के हैं, जबकि मास्टरमाइंड यूक्रेन का है!
MUMBAI : भारतीय नौसेना को स्कॉर्पीन श्रेणी कि पाँचवीं पनडुब्बी ‘वागीर’ की सुपुर्दगी
पीएफआई के नागपाड़ा प्रमुख के सात अकाउंट का खेल
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?