Joindia
क्राइममुंबई

Accidents involving BEST buses: बेस्ट बस से डरना है जरूरी, चालकों का नही रहता है कंट्रोल, जल्दबाजी और ओवर कॉन्फिडेंस है एक्सीडेंट असली वजह

654438 best bus 03

मुंबई। पिछले छह महीनों(last six months)में मुंबई की सड़कों पर बेस्ट बसों से हो रही दुर्घटनाओं में खतरनाक वृद्धि देखने को मिली है। जून 2024 तक कुल 59 दुर्घटनाओं की सूचना दर्ज की गई, जिनमें 50 लोग घायल हुए, और 9 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 50% अधिक है, जो कि मुंबईकरों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

Advertisement

हाल की घटनाओं से यह साफ जाहिर होता है कि बेस्ट बस चालकों का अपने वाहनों पर नियंत्रण नहीं है। सितंबर में लालबाग इलाके में एक बेस्ट बस के हादसे में एक महिला की मौत और 8 लोग घायल हुए थे। इस दुर्घटना का मुख्य कारण चालक और एक नशे में धुत यात्री के बीच हुआ विवाद बताया जा रहा है। ऐसे मामले यह दर्शाते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा के प्रति बेस्ट के पास कोई ठोस नीति नहीं है।

विशेषज्ञों का कहना है कि इन हादसों की प्रमुख वजह ओवरस्पीडिंग, चालक की लापरवाही, और निजी कंपनियों से ली गई बसों की खराब स्थिति है। ब्रेक फेल होना और समय पर मरम्मत न होना दुर्घटनाओं को और भी गंभीर बना रहे हैं। इतना ही नहीं, सरकारी स्वामित्व वाली बेस्ट बसों में दुर्घटनाओं की संख्या निजी कंपनियों द्वारा संचालित बसों से भी ज्यादा है, जो बेस्ट के संचालन में गंभीर खामियों की ओर इशारा करती है।

इन दुर्घटनाओं के पीछे का सबसे बड़ा कारण ड्राइवरों की जल्दबाजी और उनका ओवर कॉन्फिडेंस है, जो न केवल यात्रियों की सुरक्षा को खतरे में डालता है, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।इन गंभीर घटनाओं के बावजूद, प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो स्थिति को और भी चिंताजनक बनाता है। यदि जल्द ही सख्त नियमों का पालन और मॉनिटरिंग नहीं की गई, तो मुंबई की सड़कों पर बेस्ट बसों से जुड़ी दुर्घटनाएं और भी बढ़ सकती हैं, जिससे यात्री सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Related posts

Actor died of drug overdose : अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत की घर मे मिली लाश , ओवरडोज से मौत होने का संदेह

Deepak dubey

जान भी चली जाए तो परवाह नहीं, महाराष्ट्र तानाशाहों के हाथ नहीं जाने दूंगा !, उद्धव ठाकरे का जन्म संकल्प

Deepak dubey

Actor Rajkumar Rao’s comeback from Stree 2: अमेज़ॅन प्राइम वीडियो ने ‘स्त्री 2’ की घोषणा की, राजकुमार राव की फिल्म अपने थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर होगी स्ट्रीम

Deepak dubey

Leave a Comment