Joindia
देश-दुनियामुंबई

मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी के सामने पति की मौत ,व्हीलचेयर की कमी बनी मौत का कारण

New Project 55

मुंबई। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport)पर पत्नी के सामने ही पति की मौत होने का मामला सामने आया है। पति को बुकिंग के बाद भी व्हीलचेयर नहीं मिलने से मौत होने की बात सामने आई है। व्हीलचेयर की मांग पर बुजुर्ग दंपति को सिर्फ एक सहायक दिया गया। ऐसे में विमान से लेकर बुजुर्ग पति को इमिग्रेशन काउंटर तक पैदल चलकर आना पड़ा। काउंटर तक बुजुर्ग के गिरने से हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Advertisement

पत्नी के सामने हुई मौत

80 साल के बुजर्ग ने न्यूयॉक से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। दंपति ने अपने लिए व्हीलचेयर की बुकिंग की थी। मुंबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट जब लैंड हुई तो दंपति को सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। ऐसे में पति ने उसपर अपनी बुजुर्ग पत्नी को बैठाया और खुद उसके पीछे चलना लगा। विमान से लेकर 1.5 किलोमीटर की दूरी पर टर्मिनल में बने इमिग्रेशन काउंटर तक बुजुर्ग को पैदल जाना पड़ा। काउंटर पर पहुंचने के बाद बुजुर्ग को चक्कर आया और हार्ट अटैक के बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद बुजुर्ग को नानावती अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन इससे पहले मौत हो गई।

सिर्फ 15 को मिली व्हीलचेयर

व्हीलचेयर नहीं मिलने के कारण हुई बुजुर्ग की मौत के मामले में यह बात सामने आई है कि मृतक भारतीय मूल का यूएस-पासपोर्ट धारक था। उन्होंने मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-116 की इकोनॉमी क्लास में यात्रा की थी। यह फ्लाइट रविवार को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी। यात्रा की बुकिंग के समय उन्होंने व्हीलचेयर मांगी थी। हवाईअड्डे के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि इस उड़ान में 32 व्हीलचेयर यात्री थे, लेकिन 15 को ही सहायक के साथ व्हीलचेयर दी गई थी। एक सूत्र ने बताया कि न्यूयॉर्क-मुंबई उड़ान सुबह 11.30 बजे उतरने वाली थी, लेकिन 12 फरवरी को यह देर से दोपहर 2.10 बजे लैंड हुई थी।

Related posts

Sharad Pawar, Manoj Jarange Patil meeting: शरद पवार और मनोज जरांगे पाटील की मुलाक़ात आज

Deepak dubey

Central railway: धीमी है रेलवे की चाल, आईआरसीटीसी का अपडेट वर्जन और निजी ऐप से पीछे

Deepak dubey

murder in live in relationship: लिव-इन’ में रहने से मना किया तो प्रेमी ने प्रेमिका की मां को किया ख़त्म

Deepak dubey

Leave a Comment