By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Hindu Hriday Samrat Balasaheb Health Centre: हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की बढ़ गई संख्या,107 से बढ़कर 151 पर पहुंचा
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Hindu Hriday Samrat Balasaheb Health Centre: हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की बढ़ गई संख्या,107 से बढ़कर 151 पर पहुंचा

कल्याणठाणेदेश-दुनियानवीमुंबईमुंबईराजनीतिसिटीहेल्थ शिक्षा

Hindu Hriday Samrat Balasaheb Health Centre: हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र की बढ़ गई संख्या,107 से बढ़कर 151 पर पहुंचा

Deepak dubey
Last updated: May 18, 2023 6:05 am
Deepak dubey
Published: April 7, 2023
Share
768 512 17381626 thumbnail 3x2 health centre
SHARE

मुंह की जांच, कैंसर और बीमारियों को रोकने की शुरू हुई पहल

Advertisement

मुंबई। हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र.(Hindu hriday Samrat Balasaheb Health Center) की संख्या को 107 से बढ़ाकर 151 कर दिया गया है। विश्व स्वास्थ्य दिवस(World health day) की पूर्व संध्या पर 44 नए स्वास्थ्य केंद्र खोले गए हैं। इतना ही नहीं सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग(Public health department) द्वारा इन स्वास्थ्य केंद्रों में फिजियोथेरेपी और नेत्र उपचार सुविधा अगले दो महीनों में शुरू की जाएगी। इसके अलावा मानसिक विकारों (Mental disorders)की जांच के लिए मनपा के सभी दवाखानों और स्वास्थ्य केंद्रों में मन शक्ति क्लिनिक सेवा (Man Shakti Clinic Service) शुरू की जा रही है। दूसरी तरफ 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों के लिए दंत चिकित्सा जांच जैसी विभिन्न गतिविधियां भी शुरू हुई है। यहां मरीजों की जांच करने के साथ ही मुंह के कैंसर और अन्य बीमारियों को रोकने के लिए पहल शुरू होने वाला है।

दो महीनों में फिजियोथेरेपी और आंखों का शुरू होगा उपचार

उल्लेखनीय है कि सात अप्रैल को पूरी दुनिया में विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की स्थापना की गई थी। साथ ही वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के मुद्दों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया था। इसी दिन के औचित्य पर मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से लागू की जा रही ‘हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे स्वास्थ्य केंद्र’ योजना के तहत 44 और नए केंद्रों को जोड़ते हुए इसकी संख्या 151 कर दी गई है। इसमें 24 पॉलीक्लिनिक और डायग्नोस्टिक सेंटर, जबकि 127 क्लीनिक हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अगले दो महीनों में फिजियोथेरेपी और नेत्र रोग सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।

यह है मन शक्ति क्लिनिक

जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मनपा द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य स्तर पर कल से मुंबईकरों को मन शक्ति क्लिनिक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 500 चिकित्सा अधिकारियों को मानसिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रशिक्षण दिया गया है। मनपा के सभी दवाखानों और स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों के मानसिक विकारों की जांच की जाएगी। इसके बाद आगे के इलाज की आवश्यकता वाले रोगियों को निकटतम मनपा अस्पतालों में भेजा जाएगा।

मुख की हो रही जांच

मुख का कैंसर विश्व स्तर पर एक बड़ी समस्या है। हाल ही में मुंबई में हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के ‘स्टेप सर्वे 2021’ के मुताबिक 13 फीसदी मुंबईकर तंबाकू का सेवन करते हैं। इसमें पुरुषों का एक बड़ा हिस्सा है। इसलिए यदि मुख स्वास्थ्य से संबंधित जांच और बीमारी का पता समय पर लग जाए तो रोगी मृत्यु दर को कम करना संभव है। इसे ध्यान में रखते हुए मुंबई में मनपा के 30 क्लीनिक और 15 पॉलीक्लिनिक में 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी जांच की जा रही है। इसे एक अप्रैल से लागू किया गया है।

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

Froud: future group से जुड़े पांच लाख व्यापारी और परिवार भुखमरी के कगार पर, छोटे व्यापारियों का 200 करोड़ बकाया, 2019 से बिलों का नही किया भुगतान
High security number plate: एक अप्रैल 2019 से पहले के वाहन मालिकों के लिए जरूरी खबर, 31 मार्च डेडलाइन, नजरअंदाज किया तो होगी जेल!
Rashmi Shukla Phone Tapping Case: फोन टैपिंग मामले में IPS रश्मि शुक्ला को बड़ी राहत, नाना पटोले को झटका
Operation Indrav : भारत की मजबूत विदेश नीति का जिंदा उदाहरण”
Sanjay Nirupam: निकाय चुनावों में शिंदे की शिवसेना का दबदबा, संजय निरुपम का विपक्ष पर बोला हमला
TAGGED:Maharashtra newsmumbai newsmumbai shivsenathakrey
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20251017 WA0039
नवीमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

Medicover Trauma Centre: मेडिकवर हॉस्पिटल ने शुरू किया अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर, अब आपात स्थिति में नहीं जाएगी कोई जान व्यर्थ

Deepak dubey
Deepak dubey
October 17, 2025
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या
karnataka hapus: एपीएमसी में बढ़ी कर्नाटक हापुस आम की मांग
OMG: 12 साल की लड़की को ब्लैकमेल कर करवाया ये गलत काम
Clean-up marshals Mumbai: जुर्माने के नाम पर गुंडागर्दी नहीं चलेगी, BMC ने मार्शल्स को दिखाया बाहर का रास्ता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?