By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: BJP leader obscene message case: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप!”
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » BJP leader obscene message case: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप!”

मुंबईराजनीति

BJP leader obscene message case: भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष पर महिला को अश्लील संदेश भेजने का आरोप!”

Deepak dubey
Last updated: October 29, 2025 11:03 am
Deepak dubey
Published: October 29, 2025
Share
SHARE

पार्टी में मचा बवाल, महिला पदाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत — धमकी और हमले के आरोप से सियासी गलियारों में हलचल

Advertisement

जो इंडिया / मुंबई: (BJP leader obscene message case)

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर विवादों में घिर गई है। इस बार मामला उसके युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनुप मोरे का है, जिन पर एक महिला पदाधिकारी ने अश्लील संदेश भेजने, धमकाने और हमला करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। चिंचवड़ पुलिस थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसके बाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में जबरदस्त खलबली मच गई है।

शिकायतकर्ता महिला पदाधिकारी के अनुसार, अनुप मोरे के साथ पिछले कुछ वर्षों से उनके व्यक्तिगत संबंध थे, लेकिन धीरे-धीरे मोरे ने उन्हें अशोभनीय व्यवहार और गंदी बातें भेजना शुरू कर दिया। महिला ने बताया कि अनुप मोरे ने उनके मोबाइल पर कई अश्लील फोटो और मैसेज भेजे थे।

महिला का आरोप है कि जब उसने यह सब रोकने और दूरी बनाने की कोशिश की, तो अनुप मोरे ने उसे जान से मारने की धमकी दी और कहा कि वह उनके आपत्तिजनक फोटो या वीडियो किसी को न दिखाए, अन्यथा गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि दो अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया और पीछे की शीशा तोड़ दिया। महिला का आरोप है कि यह हमला अनुप मोरे के इशारे पर करवाया गया था ताकि वह डर जाए और मामला दबा दे।

इस सनसनीखेज खुलासे से भाजपा के भीतर भूचाल मच गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं में नाराजगी फैल गई है और कई लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से पार्टी की साख पर गहरा धब्बा लग रहा है।

चिंचवड़ पुलिस ने महिला की शिकायत पर अदखलपात्र अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब आरोपी नेता के कॉल डिटेल्स, चैट्स और मोबाइल डेटा की जांच कर रही है।

भाजपा नेताओं में यह चर्चा भी तेज है कि पार्टी नेतृत्व अब इस मामले पर क्या रुख अपनाएगा। क्योंकि इससे पहले भी पार्टी के कई नेताओं के नाम महिला संबंधी विवादों में सामने आ चुके हैं — जैसे गणेश पांडे, मधु चव्हाण और एक अन्य प्रवक्ता।

पुलिस जांच के नतीजों पर सभी की निगाहें टिकी हैं, वहीं भाजपा के भीतर यह घटना फिर से सवाल खड़े कर रही है कि आखिर “सबका साथ, सबका विकास” के नारे के पीछे ऐसे “गंदी बात” करने वाले नेताओं की जगह क्यों बनी हुई है?

SEX SCANDAL: मुंबई पुलिस के सेक्स स्कैंडल से फैली सनसनी, डीसीपी , दो पीआई पर 8 महिला कांस्टेबलों से बलात्कार का आरोप,करवाया गर्भपात
Horrible punishment for love marriage: प्रेमविवाह करने पर खौफनाक सजा, जोड़े को जमकर पीटा,सात लोग हुए गिरफ्तार
अगर केंद्र सरकार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को रोकना चाहती है, तो इसे जरूर रोके!: राहुल गांधी
Taj Cafe Hookah Raid: कोपरखैरने पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई, हुक्का पार्लर से डेढ़ करोड़ का माल जब्त, दुकान सील
शौचालय के पीछे फेंके गए बच्चे की मौत
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bjpmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20250221 WA0008
मुंबईसिटी

Project work started without NOC: कुर्ला पश्चिम हलावपुल पर मेट्रो 2बी का कार्य अग्निशमन विभाग की एनओसी के बिना जारी

Deepak dubey
Deepak dubey
February 21, 2025
Pig kidney transplant : चिकित्सा का चमत्कार, इंसान के शरीर में सूअर की किडनी,
Made the dead alive!: मुर्दा को कराया जिंदा !
Mumbai Harbour Line AC Local:26 जनवरी से हार्बर लाइन पर दौड़ेंगी 14 नई एसी लोकल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
मुंबई के 28 DCP का ट्रांसफर, वापस लाए गए परमबीर सिंह संग काम कर चुके पुलिस अधिकारी
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?