By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: health due to covid: अब ‘लीवर’ को भी लपेट रहा कोविड! ४६ फीसदी मरीजों के यकृत हुए असामान्य
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » health due to covid: अब ‘लीवर’ को भी लपेट रहा कोविड! ४६ फीसदी मरीजों के यकृत हुए असामान्य

कल्याणठाणेनवीमुंबईमुंबईसिटीहेल्थ शिक्षा

health due to covid: अब ‘लीवर’ को भी लपेट रहा कोविड! ४६ फीसदी मरीजों के यकृत हुए असामान्य

Deepak dubey
Last updated: February 19, 2023 5:58 am
Deepak dubey
Published: February 12, 2023
Share
184419 untitled design 12
SHARE

मुंबई। कोविड अभी तक केवल श्वसन और दिल के लिए घातक माना जा रहा था। हालांकि मनपा द्वारा संचालित बीवाईएल नायर अस्पताल के एक नए अध्ययन से पता चला है कि महामारी अब (health due to covid) ‘लीवर'(liver) को भी लपेट रहा है। अनुसंधान (nair hospital research) में यह जानकारी सामने आई है कि ४६ फीसदी मरीजों के यकृत असमान्य हो गए हैं। इसके पीछे मुख्य कारण महामारी के शुरुआती दिनों में प्रायोगिक और संभावित खतरनाक दवाओं का अत्यधिक उपयोग के साथ ही ऑक्सीजन लेवर बहुत कम होना बताया गया है।
ज्ञात हो कि मुंबई में मार्च २०२० में कोरोना महामारी ने दस्तक दी थी। पहली लहर शुरू होते ही मुंबई मनपा ने बिना देर किए मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल को कोविड मरीजों का इलाज करने के लिए समर्पित कर दिया था। फिलहाल कोरोना महामारी पूरी तरह से कंट्रोल में आ गई है। ऐसे में नायर अस्पताल पूरी क्षमता के साथ शुरू है। बताया गया है कि गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने कुल ३२८० में से १४७४ लोगों की जांच रिपोर्ट का पूर्वव्यापी अध्ययन किया और पाया कि लिवर फंक्शन की असामान्यताओं वाले रोगी अधिक थे। इसके चलते ऐसे मरीजों में गंभीर बीमारियां होने के साथ ही मौत होने की संभावना अधिक हो जाती है। स्टडी में यह भी जानकारी सामने सामने आई है कि महामारी के चलते विक्षिप्त लीवर फंक्शन टेस्ट वाले लोगों में मृत्यु दर २८ फीसदी से काफी अधिक थी।

Advertisement

Modi govt. 2.0 budget: चुनाव पर नजर, बजट पर दिखा असर, जानिए क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा

६८१ मरीजों के लीवर दिखे असामान्य

नायर अस्पताल के डीन व गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. प्रवीण राठी के अनुसार इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में हाल ही में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि ८ फीसदी तक रोगियों में लीवर को भारी क्षति पहुंची है। इनमें ४.३ फीसदी लोगों में यह समस्या भर्ती होते समय दिखी। अध्ययन में १४७४ रोगियों के नमूनों के हुए परीक्षण में से ६८१ में लीवर असमान्य दिखे, जबकि ७९३ में सामान्य स्तर रहा। असामान्य लिवर फंक्शन टेस्ट वाले समूह में शामिल कुल मरीजों में से २८ फीसदी की मौत हुई है। इसकी तुलना में सामान्य लिवर फंक्शन टेस्ट वाले समूह में मौत का मामला १३ फीसदी रहा। नायर अस्पताल के डॉक्टरों ने रोगियों द्वारा ली जाने वाली दवाओं के प्रोफाइल का अध्ययन किया। इसमें एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल की एक श्रृंखला के लिए अप्रमाणित आयुर्वेद दवाओं का अंधाधुंध उपयोग पाया गया। अध्ययन में पाया गया कि शुरुआत में कोविड-19 के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं में शामिल हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, कम आणविक भार हेपरिन और आइवरमेक्टिन विक्षिप्त लीवर वाले कई लोगों में पाई गईं। इसके साथ ही मिथाइलप्रेडनिसोलोन, टोसिलिजुमैब, एंटीवायरल जैसे रेमेडिसविर, फेविपिरविर और लोपिनवीर-रिटनोविर दवाएं असामान्य लीवर के कारक हैं।

प्रेम, सौंदर्य, प्रकृति और जीवन के विभिन्न विषयों पर अविस्मरणीय कविता संग्रह है आत्मशारदा

हल्के से मध्यम कोविड मरीजों के लीवर की कार्यक्षमता हुई सामान्य

गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन टीम के प्रमुख डॉ. संजय चांदनी ने कहा कि ये निष्कर्ष इन दवाओं का उपयोग करते समय सावधानी बरतने और उपचार के दौरान यकृत फंक्शन की बारीकी से निगरानी के महत्व को रेखांकित करते हैं। फिलहाल हमें यह समझने के लिए लिवर का विस्तृत अध्ययन और बायोप्सी करने की जरूरत है कि किन विशिष्ट दवाओं ने नुकसान पहुंचाया है। हालांकि अध्ययन में यह भी पाया गया कि इसके शिकार हुए पुरुषों की आयु औसतन ५० साल से अधिक थी। वहीं शराब पीने और धूम्रपान करने वालों में विक्षिप्त लीवर अधिक पाए गए। चांदनी ने कहा कि सबसे अच्छी बात यह है कि हल्के से मध्यम कोविड वाले रोगियों में लीवर की कार्यक्षमता सामान्य हो गई है। दूसरी तरफ अध्ययन में पाया गया कि ७५ फीसदी रोगियों में बुखार, ६८ फीसदी में खांसी और ५७ फीसदी में सांस फूलने के लक्षण मिले हैं। हालांकि असामान्य यकृत फंक्शन परीक्षण वाले लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण अधिक थे।

बिल पास करने के नाम पर कमीशन  की डिमांड, यूपीआई से अधिकारी कर रहे ठेकेदारों से वसूली, शिकायत करने पर टेंडर रद्द करने का दबाव 
Sandip Naik BJP joining: भाजपा को मिला नया राजनीतिक चेहरा: संदीप नाईक का भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश
BMC corruption case: भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे बीएमसी अधिकारी! 35 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, कोर्ट ने जमानत याचिका ठुकराई
जमीन बिक्री में रंगदारी मांगने के आरोप में छोटा राजन गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार
Negligence of Mahavitaran: महावितरण के खुले ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, श्मशान में परिवार वालों ने किया कार्रवाई की मांग
TAGGED:Maharashtra newsmumbai bmcmumbai newsNaiyr hospital
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
azamgarh
क्राइमदेश-दुनियामुंबई

मुंबई से आजमगढ़ पहुंचते ही प्रेमी ने रेता युवती का गला, खुद को भी किया अधमरा

vinu
vinu
December 2, 2022
Ashish Shelar Dharavi statement: “धारावीवासियों को चिंता करने की जरूरत नहीं, जिनके पास वैध दस्तावेज़ हैं उन्हें पुनर्विकास परियोजना के तहत मिलेगा पक्का घर: भाजपा नेता आशीष शेलार का आश्वासन”
NIA: आईएसआईएस मॉड्यूल मामला, तीन आतंकियों की तलाश के लिए पुणे और मुंबई मे सर्च ऑपरेशन, तीनों पर लाखों का इनाम
Preparation for Maha Kumbh in 2025: महाकुंभ 2025 को स्वच्छ कुंभ बनाएगी योगी सरकार महाकुंभ में स्वच्छता को लेकर मेला प्रशासन की ओर से की गईं व्यापक तैयारियां
कैट ने थाईलैंड के लॉट्स द्वारा मेट्रो कैश एंड कैरी ख़रीद सौदे को रोकने की मांग की
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?