Joindia
कल्याणक्राइमठाणेमुंबई

चुन-चुनकर तलाकशुदा महिलाओं को बनाता था शिकार, 25 से अधिक औरतों से किया ऐसा काम, पुलिस भी हैरान

download 3

मुंबई। शादी का झांसा देकर 25 से अधिक तलाकशुदा महिलाओं के साथ ठगी करने वाले हैदराबाद के 40 वर्षीय आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 40 वर्षीय इमरान अली खान शादी के नाम पर दो दर्जन से भी अधिक महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। यह इतना शातिर था कि मैट्रिमोनियल साइट्स पर महिलाओं की तलाश करता था। इमरान अली पुलिस की गिरफ्त में तब आया जब उसने 42 साल की एक शिक्षिका को अपना शिकार बनाया।बताया जा रहा है कि यह शख्स तलाकशुदा महिलाओं से शादी का वादा करता था। मुंबई की 42 वर्षीय शिक्षिका से उसने धोखे से 22 लाख रुपए हड़प लिए। इसके शिकायत पर यह गिरफ़्तारी हुई है इमरान अली पर अब तक हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, मारपीट के कई मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

Advertisement

जानकारी अनुसार आरोपी इमरान के निशाने पर ऐसी तलाकशुदा महिलाएं होती थीं जो अकेले रहती थी यह महिलाए भावनात्मक रूप से बेहद कमजोर होती थीं और जिन्हें, तलाश रहती थी कि वे अपने लिए किसी दूसरे को जीवनसाथी बना सकें। वो ऐसी महिलाओं को ही चुन-चुनकर अपना शिकार बनाता था। मैट्रिमोनियल साइट्स पर वो खुद को कंस्ट्रक्शन ठेकेदार बताता था जब, कोई महिला उसके जाल में फंस जाती, तो पहले वो उसका भरोसा हासिल करता। इमरान के खिलाफ पायधुनी पुलिस स्टेशन मे 42 वर्षीय शिक्षिका ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत करने वाली शिक्षिका मई 2023 में उसके संपर्क में आई। पुलिस ने बताया कि इमरान ने खुद को कंस्ट्रक्शन से जुड़ा बिजनेसमैन बताकर शिक्षिका से बातचीत शुरू की थी।इमरान अली खान ने पीड़ित शिक्षिका से बताया कि उसके पास एमसीए की डिग्री है। उसके दो भाई कनाडा में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इन सब बातों से महिला उसकी तरफ आकर्षित हो गई। पीड़ित महिला से इमरान रात में काफी देर तक बातें करता था। इसके बाद उसने महिला से वादा किया कि वो उससे शादी करेगा। धीरे-धीरे महिला ने उस पर भरोसा कर लिया। और फिर इमरान ने उस महिला को ठगना शुरू कर दिया।

फ्लैट खरीदने के नाम पर वसूले 22 लाख

इमरान ने शिक्षिका से कहा कि वो भायखला में एक फ्लैट खरीद रहा है और शादी के बाद दोनों वहीं रहेंगे। इस फ्लैट को खरीदने के नाम पर इमरान ने महिला से धीरे-धीरे करके 21.73 लाख रुपए ठग लिए। लेकिन जब, महिला को एहसास हुआ कि इमरान का उससे शादी करने का कोई इरादा नहीं है और वो उसके पैसे भी नहीं लौटाएगा, तो उसने यह बात अपने परिजनों को ये बात बताई। जिसके बाद परिवार ने पुलिस में इमरान अली की शिकायत दर्ज कराई।

ठगी के रुपयों से खेलता था जुआ

पुलिस ने इमरान को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई और हैदराबाद से उसकी गिरफ्तारी हो गई। सूत्रों का कहना है कि इमरान अली खान पर मुंबई, धुले, सोलापुर, परभणी, देहरादून, कोलकाता, लखनऊ और दिल्ली में दो दर्जन से भी ज्यादा महिलाओं को ठगने का शक है। महिलाओं से ऐंठे गए रुपयों से वो जुआ खेलता था। इसके साथ ही उसके ऊपर तेलंगाना के दबीरपुरा सहित कई अन्य पुलिस थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, मारपीट, आत्महत्या के लिए उकसाने के कई मामले दर्ज हैं।

Related posts

Cine Artists Labour Code: सिने कलाकारों को मिलेगा कानूनी सुरक्षा कवच, बनेगी अलग नियमावली — श्रम मंत्री आकाश फुंडकर

Deepak dubey

Joint operation of Navy-NCB and ATS: 3300 किलो ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर, नौसना-एनसीबी और एटीएस ने गुजरात समंदर से पकड़ी सबसे बड़ी खेप

Deepak dubey

RBI warning on states finances: रेवड़ी कल्चर से डगमगाई राज्यों की अर्थव्यवस्था! आरबीआई की सख्त चेतावनी — मुफ्त योजनाओं की होड़ से बढ़ा घाटा, विकास पर लगा ब्रेक

Deepak dubey

Leave a Comment