By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mahila doctor rape case: गृह मंत्रालय पर दाग: महिला डॉक्टर से बलात्कार मामले ने खड़ी की कानून व्यवस्था पर गंभीर शंका
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mahila doctor rape case: गृह मंत्रालय पर दाग: महिला डॉक्टर से बलात्कार मामले ने खड़ी की कानून व्यवस्था पर गंभीर शंका

मुंबईराजनीति

Mahila doctor rape case: गृह मंत्रालय पर दाग: महिला डॉक्टर से बलात्कार मामले ने खड़ी की कानून व्यवस्था पर गंभीर शंका

Deepak dubey
Last updated: October 25, 2025 11:34 am
Deepak dubey
Published: October 25, 2025
Share
doctor suicide rape case 640x375 1
SHARE

महिला डॉक्टरों में उबाल, मुख्यमंत्री फडणवीस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

Advertisement

जो इंडिया / मुंबई: (Mahila doctor rape case)

महाराष्ट्र में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। सातारा जिले की एक महिला डॉक्टर ने पुलिस अधिकारी द्वारा लगातार बलात्कार और उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने गृह मंत्रालय और पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा और हो रहे अत्याचार की जानकारी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस घटना ने पूरे राज्य में आक्रोश की लहर फैला दी है।

महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में साफ लिखा था कि “यदि मेरे साथ कुछ होता है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों की होगी।” इसके बावजूद गृह मंत्रालय और पुलिस विभाग ने आंखें मूंद लीं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जिनके पास गृह मंत्रालय का प्रभार है, अब विपक्ष और जनता दोनों के निशाने पर हैं।

चार बार की शिकायत, फिर भी कार्रवाई शून्य
मृतका ने चार बार लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर महिला की पुकार क्यों अनसुनी की गई? क्या किसी प्रभावशाली अधिकारी को बचाने के लिए यह साजिश रची गई?

बहन ने लगाया गंभीर आरोप
मृतका की बहन ने खुलासा किया कि उस पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फेरबदल करने का दबाव डाला जा रहा था। जब उसने ऐसा करने से इनकार किया, तो उसके साथ मानसिक प्रताड़ना बढ़ा दी गई। मृतका ने इस मामले में पाँच पन्नों का विस्तृत पत्र भी लिखा था और आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी। फिर भी किसी भी अधिकारी या आरोपी डॉक्टर धुमाल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

“वो आत्महत्या नहीं कर सकती” — परिवार का दावा
परिवार का कहना है कि मृतका बेहद साहसी और जिम्मेदार लड़की थी। वह रोजाना 80 से 90 पोस्टमार्टम संभालती थी — यानी बेहद मजबूत मानसिकता वाली महिला थी। परिवार ने मुख्यमंत्री से अपील की है कि सिर्फ हाथ पर लिखे सुसाइड नोट के आधार पर निष्कर्ष न निकाला जाए, बल्कि उसके द्वारा भेजे गए पत्रों की भी जांच की जाए।

महिला डॉक्टरों में गुस्सा, न्याय की मांग तेज़
राज्यभर की महिला डॉक्टरों में इस घटना को लेकर गुस्सा है। उनका कहना है कि अगर डॉक्टर जैसी पेशेवर महिला भी सुरक्षित नहीं है, तो आम महिलाओं का क्या होगा? महिला डॉक्टर संघों ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

राजनीतिक तूफान की आहट
यह मामला अब राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। विपक्ष ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधीन आने वाले गृह मंत्रालय की निष्क्रियता पर सवाल उठाए हैं। यह कहा जा रहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ भाषणों में रह गई है।

Traffic in Mumbai: मुंबई में ट्रैफिक जाम का संकट बढ़ा, पैदल चलना हो सकता है बेहतर विकल्प
NAVI MUMBAI: नई लहसुन की आवक से पुरानी लहसुन के भाव बढ़े
BMC hospital controversy: सायन अस्पताल में संदिग्ध सलाइन से 2 मौतें, 25 की हालत बिगड़ी: एडीआर–एफ़डीए जांच तेज, सप्लायर पर कार्रवाई मांग तेज
Manoj Bajpayee on Bhau Kadam: मनोज वाजपेयी ने की इस मराठी अभिनेता की तारीफ, बहुत होशियार है यह आदमी
Cricket fan incident: बेकाबू फैन बना खतरा,Suryakumar Yadav पर फेंका मोबाइल, आईपीएल से पहले सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
TAGGED:Home MinistryMaharashtra newsmumbai news
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
pichha
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

CRIME: रात मे रिक्शा सवारी महिलाओ के लिए हुई असुरक्षित, डोंबिवली मे महिला यात्री के साथ जबरन बलात्कार की कोशिश ,पुलिस की सतर्कता से बची

Deepak dubey
Deepak dubey
September 10, 2023
Public relations campaign of Modi @ 9: मोदी @9 के महाजनसंपर्क अभियान, मावल लोकसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान
Swiggy Mart Fire: एपीएमसी मार्केट में Swiggy मार्ट में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू, नवी मुंबई में मची अफरातफरी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
Lucira Jewellery opens mega retail space in Pune: पुणे में लुसिरा ज्वेलरी का दूसरा एक्सपीरियंस स्टोर लॉन्च, महाराष्ट्र में विस्तार को मिली नई रफ्तार
Ramdas Athawale: रामदास अठावले ने 9वीं बार बजट पेश करने वाली निर्मला सीतारमण को दी बधाई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?