By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
Notification Show More
Font ResizerAa
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
      • आध्यात्म
Reading: Mira Bhayandar flyover: मीरा भायंदर में फोर लेन का फ्लाईओवर टू लेन में बदला, MMRDA पर आदित्य ठाकरे की सियासी चुटकी
Share
Font ResizerAa
Joindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचारJoindia.co.in: Hindi News, ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार
  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
Search
  • सिटी
    • मुंबई
    • नवीमुंबई
    • ठाणे
    • मीरा भायंदर
    • कल्याण
    • पालघर
    • दिल्ली
    • बंगलुरू
    • कोलकत्ता
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • रोचक
  • खेल
    • फिल्मी दुनिया
  • हेल्थ शिक्षा
  • वेब स्टोरी
    • काव्य-कथा
Have an existing account? Sign In
Follow US

Home » Mira Bhayandar flyover: मीरा भायंदर में फोर लेन का फ्लाईओवर टू लेन में बदला, MMRDA पर आदित्य ठाकरे की सियासी चुटकी

मीरा भायंदरमुंबई

Mira Bhayandar flyover: मीरा भायंदर में फोर लेन का फ्लाईओवर टू लेन में बदला, MMRDA पर आदित्य ठाकरे की सियासी चुटकी

JoIndia Online Correspondent
Last updated: January 27, 2026 10:15 pm
JoIndia Online Correspondent
Published: January 27, 2026
Share
Mira Bhayandar Flyover
SHARE

मुंबई से सटे ठाणे के मीरा-भायंदर इलाके में हाल ही में बने एक फ्लाईओवर (Mira Bhayandar flyover) ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। वजह—इस पुल का ऐसा डिज़ाइन, जो चलते-चलते अचानक चार लेन से दो लेन में बदल जाता है। जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, लोगों ने सवालों की बौछार कर दी—क्या यही है स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर?

विवाद बढ़ता देख मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA)

Advertisement
को सामने आकर सफाई देनी पड़ी। MMRDA ने साफ कहा कि डिज़ाइन में कोई गलती नहीं है और यह बदलाव पूरी तरह सोची-समझी इंजीनियरिंग प्लानिंग का हिस्सा है।

लेकिन इसी बीच इस ऑनलाइन बहस में शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे (Aaditya Thackeray) की एंट्री ने मामले को सियासी रंग दे दिया। आदित्य ठाकरे ने सीधे तौर पर MMRDA के प्रभारी उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर तंज कसते हुए तीखा पोस्ट किया।

Very true. People must not make fun of MMRDA and the team that designed this masterpiece.

Next year, another MoU on teaching this design to other countries. The bride will be complete by the timeline of everything else that was promised- 2047.

What stupidity can lead to this… https://t.co/E1Pzn0ZBXT

— Aaditya Thackeray (@AUThackeray) January 27, 2026

आदित्य ठाकरे ने लिखा- “बिल्कुल सही। लोगों को MMRDA और इस मास्टरपीस को डिज़ाइन करने वाली टीम का मज़ाक नहीं उड़ाना चाहिए। अगले साल इस डिज़ाइन को दूसरे देशों को सिखाने के लिए एक और MoU होगा। पुल बाकी सभी वादों की समय-सीमा तक पूरा हो जाएगा—2047।”

यहीं नहीं, उन्होंने आगे सवाल उठाया कि “किस बेवकूफी की वजह से ऐसे भयानक डिज़ाइन सामने आ रहे हैं, जहां 4 लेन अचानक 2 लेन में बदल जाती हैं और MMRDA इस हरकत का बचाव कर रहा है?”

आदित्य ठाकरे ने साफ कहा कि अगर लेन कम करनी ही थी, तो उसे बेहतर और सुरक्षित तरीके से डिजाइन किया जा सकता था। इस तरह का अचानक बदलाव अराजकता और भारी ट्रैफिक जाम को न्योता देगा। पोस्ट के अंत में उन्होंने चुटकी लेते हुए लिखा— “अंदाज़ा लगाइए MMRDA के प्रभारी मंत्री कौन हैं 😄🎪”

MMRDA की सफाई

MMRDA ने अपने बयान में कहा कि यह लेन बदलाव जगह की उपलब्धता और भविष्य की विस्तार योजनाओं को ध्यान में रखकर किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल फ्लाईओवर को भायंदर ईस्ट के लिए दो लेन में डिजाइन किया गया है, जबकि भविष्य में वेस्टर्न रेलवे लाइन पार कर भायंदर वेस्ट की ओर अतिरिक्त दो लेन जोड़ने के लिए जगह छोड़ी गई है।

The flyover does not “suddenly narrow.” The transition from 4 lanes to 2 lanes is not a design flaw, but is based on available road width constraints, and future network planning.

As per planning, the flyover has been designed with two lanes for Bhayander East and future… https://t.co/hZrsBl9SAR

— MMRDA (@MMRDAOfficial) January 27, 2026

हालांकि, सवाल अब भी कायम है— क्या भविष्य की योजनाओं के नाम पर आज का ट्रैफिक अराजकता में झोंका जा रहा है? और क्या यह डिज़ाइन वाकई इंजीनियरिंग का कमाल है या फिर सिस्टम की बड़ी नाकामी?

मीरा-भायंदर का यह फ्लाईओवर अब सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि इंफ्रास्ट्रक्चर, जवाबदेही और राजनीति की टक्कर का प्रतीक बन चुका है।

NAVI MUMBAI : कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर को बम से उड़ाने की धमकी  , मुसलमानो के खिलाफ बोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी 
फेरीवालों को व्यवसाय बढ़ाने के लिए मनपा देगी कर्ज
Femto Z8 Neo: नई तकनीक से आंख की हर छोटी बड़ी बिमारी का होगा सफल इलाज
Potatoes and onions thrown in APMC’s:एपीएमसी के कूड़े मे फेंके गए आलू प्याज खुले बाजार मे विक्री, वायरल वीडियो होने से हुआ खुलासा 
Bollywood: अक्षय कुमार फुकरे के डायरेक्टर मृगदीप सिंह लांबा और प्रोड्यूसर महावीर जैन के साथ मिलकर काम करेंगे!
TAGGED:Aaditya ThackerayEknath shindeFlyover Design FlawFour Lane to Two LaneInfrastructure FailureMaharashtra PoliticsMira Bhayandar FlyoverMMRDA ControversyMumbai Metropolitan RegionPolitical RowRoad safetyTraffic ChaosTraffic Jam IssueUrban Planning
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
Popular News
IMG 20230630 WA0006
कल्याणक्राइमठाणेदेश-दुनियामुंबईसिटी

ISIS: आईएसआईएस का दामन थाम रहे सिमी सदस्य, मुलुंड ब्लास्ट का आरोपी कैम बशीर भी आईएसआईएस ट्रेनिग में हुआ था शामिल

Deepak dubey
Deepak dubey
July 1, 2023
Maharashtra Doctors Strike: महाराष्ट्र में 18 सितंबर को 24-घंटे की डॉक्टरों की हड़ताल: होम्योपैथिक चिकित्सकों की CCMP-प्रशिक्षा और MMC पंजीकरण के विरोध में”
Vehicles prevented from entering Samruddhi Highway due to worn tires : घिसे हुए टायर की वजह से 500 वाहनों को रोका गया, टायर के दयनीय स्थिति ने समृद्धि महामार्ग में प्रवेश करने से रोका
आखिरकार शादी के बाद संग्राम सिंह और पायल रोहतगी पहुंचे अपने मुम्बई घर !
Devesh thakur: बिहार विधानसभा के पूर्व सभापति और सांसद देवेश ठाकुर का होगा नवी मुंबई में भव्य सत्कार
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • सिटी
  • राजनीति
  • क्राइम
  • देश-दुनिया
  • फिल्मी दुनिया
  • खेल
  • वेब स्टोरी

ब्रेकिंग न्यूज़, हिंदी समाचार - Joindia News

Joindia में आपका स्वागत है। यह आपका विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ पोर्टल है, जो देश-दुनिया की ताज़ा और सटीक ख़बरें आप तक पहुँचाता है। हम उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश समेत सभी प्रमुख राज्यों की लोकल हरकतों को खास अंदाज में कवर करते हैं। साथ ही, राशिफल, मनोरंजन और वायरल वीडियो से आपको हर पल जोड़े रखते हैं।

Subscribe US

Joindia की ताज़ा ख़बरें अब आपके मेल में भी! हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें और हर पल बने रहें अपडेट।

@2022-25 - joindia.co.in. All Right Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?